भोपाल में रिटायर्ड आईएएस अधिकारी की गला रेतकर हत्या

admin
शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर  

भोपाल, 30 सितंबर 2026। रातीबड़ थाना क्षेत्र के सूरजनगर में रहने वाले रिटायर्ड आईएएस अधिकारी राकेश अग्रवाल की घर में गला रेतकर हत्या कर दी गई। घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। बताया जा रहा है कि अधिकारी अपनी पत्नी के साथ रहते थे। प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक, राकेश अग्रवाल के घर पर दो दिन पहले ही एक नौकर को काम पर रखा गया था। घटना के बाद से वह नौकर गायब है। इसी वजह से शुरुआती जांच में पुलिस का शक उस पर जा रहा है। हालांकि, अभी पुलिस की ओर से उसके हत्या में शामिल होने की पुष्टि नहीं की गई है।

घर के अंदर हुई वारदात
बताया जा रहा है कि हत्या की वारदात घर के अंदर ही हुई। रिटायर्ड अधिकारी की गला रेतकर हत्या की गई। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और घटनास्थल की जांच शुरू की। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। पुलिस अधिकारियों के मुताबिक, मामले की जांच की जा रही है और घटना से जुड़े सभी पहलुओं को खंगाला जा रहा है।

दो दिन पहले आया नौकर, फिर गायब
पुलिस की शुरुआती जांच में घर पर दो दिन पहले रखे गए नौकर का गायब होना अहम कड़ी माना जा रहा है। फिलहाल पुलिस इसी बिंदु सहित अन्य संभावनाओं पर भी जांच कर रही है। नौकर ही हत्या का आरोपी है, इसकी पुष्टि जांच पूरी होने के बाद ही होगी।

Leave a Reply

Next Post

स्कूल के सामने टैंकर ने बच्चों को कुचला

शेयर करेबीटेक छात्रा की मौत, भाई गंभीर छत्तीसगढ़ रिपोर्टर   इंदौर, 30 सितंबर 2026। इंदौर में भारी और बेकाबू वाहनों की अनियंत्रित गति के कारण एक और गंभीर सड़क हादसा सामने आया है। हाल ही में राजवाड़ा क्षेत्र में हुए बस हादसे के बाद अब छोटा बांगड़दा रोड पर एक तेज […]

You May Like

सूखे के संकट के बीच महाराष्ट्र सरकार का बड़ा फैसला....|....'पटाखों पर पूरी तरह रोक नहीं लगा सकते'....|....इंडिया गठबंधन की बैठक: ईसी के खिलाफ सड़क पर उतरेगा विपक्ष....|....सपा से राम गोपाल और धनराज परिमल नाथवानी ने दाखिल किया नामांकन....|....भाजपा विधायक को पाकिस्तान से मिली धमकी!....|....चक्रधरपुर में मेगा ब्लॉक: छत्तीसगढ़ से होकर जाने वाली छह ट्रेनें रद्द....|....छत्तीसगढ़ में कमजोर पड़ा मानसून: लगा बारिश पर ब्रेक....|....आरडीए की हर संपत्ति को मिलेगा यूनिक प्रॉपर्टी नंबर....|....चुनाव आयोग के खिलाफ कांग्रेस का प्रदर्शन....|....स्वाइन फ्लू से बुजुर्ग की मौत के बाद अस्पताल प्रशासन सतर्क