केबीसी 14 के सेट पर बिग बी के साथ हुआ हादसा, पैर की नस कटी, टांके लगे

Chhattisgarh Reporter
शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

मुंबई 23 अक्टूबर 2022। बॉलीवुड अभिनेता अमिताभ बच्चन हाल ही में क्विज शो ‘कौन बनेगा करोड़पति 14’ के सेट पर एक हादसे का शिकार हो गए। इसके चलते उनके पैर की नस कट गई। अमिताभ बच्चन के पैर में इसके चलते काफी चोट आई। बिग बी ने खुद अपने ब्लॉग में इस बात का खुलासा किया है। उन्होंने बताया कि सेट पर पैर की नस कट जाने के कारण उन्हें तुरंत नजदीकी अस्पताल ले जाया गया।  अमिताभ बच्चन ने अपने ब्लॉग में बताया है कि चोट लगने के बाद उनके पैर में कुछ टांके आए। हालांकि, खुशी की बात यह है कि बिग बी अब पूरी तरह स्वस्थ हैं। अमिताभ बच्चन ने खुद फैंस से यह कहा है कि अब वह पूरी तरह ठीक हैं और अब चिंता करने की कोई बात नहीं। अमिताभ बच्चन ने अपने ब्लॉग में यह भी बताया कि उन्हें यह चोट कैसे लगी?

पैर पर दवाब न डालने की सलाह
अमिताभ बच्चन ने बताया कि मेटल की एक धारदार चीज से उनके बाएं पैर के पिछले हिस्से पर कट लग गया, जिसके बाद खून बहना शुरू हो गया। उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जिसके बाद उनके पैर में टांके आए हैं। अमिताभ बच्चन फिलहाल खतरे से बाहर हैं, लेकिन डॉक्टर्स ने उन्हें फिलहाल आराम करने की सलाह दी है। डॉक्टर्स ने बिग बी को पैरों पर जोर देने या चलने से मना किया है। यहां तक कि वो ट्रेडमिल पर भी वॉक नहीं कर सकते हैं।

सेट पर रखा जाता है खूब ख्याल
अमिताभ बच्चन ने अपने ब्लॉग में यह भी बताया है कि वह जितना भी वक्त केबीसी के सेट पर बिताते हैं, उस दौरान उनका बहुत खास ख्याल रखा जाता है। बता दें कि हाल ही में अमिताभ बच्चन ने हाल ही में अपना 80वां जन्मदिन मनाया है। इस खास मौके पर केबीसी की टीम ने खास एपिसोड का आयोजन किया था। इसमें अभिषेक बच्चन और जया बच्चन भी शामिल रहीं।

Leave a Reply

Next Post

यूपी में मदरसों का सर्वे पूरा: करीब आठ हजार गैर मान्यता प्राप्त मिले, मुरादाबाद में सबसे ज्यादा

शेयर करेresponsivevoice_button voice=”Hindi Female” buttontext=”इस खबर को सुने”] इंडिया रिपोर्टर लाइव लखनऊ 01 नवंबर 2022। उत्तर प्रदेश में मदरसों को लेकर चल रहा सर्वे पूरा हो गया। पूरे प्रदेश में करीब आठ हजार मदरसे गैर मान्यता प्राप्त मिले हैं। हालांकि इस बाबत 15 नवंबर तक सभी डीएम अपने-अपने जिलों की […]

You May Like

नितिन हत्याकांड: धरने पर बैठे मंत्री, शव रखकर मेरठ-बिजनौर मार्ग किया जाम....|....सीएम योगी छात्रों से बोले- पाठ्यक्रम के साथ अच्छी किताबें खरीदें....|....ऑटो कंपनी की डीलरशिप के नाम पर कारोबारी को झांसे में लिया, साढ़े 3 लाख ठगकर आरोपी फरार....|....बारिश से बचने पेड़ के नीचे खड़े थे दो युवक, आकाशीय बिजली ने ली एक की जान, दूसरा अस्पताल में भर्ती....|....घर जलने की राहत राशि में देरी पड़ी भारी, CS ने तय की जिम्मेदारी....|....खड़े हनुमान मंदिर का विस्थापन रोकने तेज हुआ विरोध....|....जीतू यादव की एमआईसी में वापसी से बवाल....|....'भारत की चुनाव प्रक्रिया सबसे पारदर्शी'....|....तारा कोल ब्लॉक पर कांग्रेस का दोहरा चरित्र उजागर, भूपेश बघेल और जयराम रमेश प्रदेश को गुमराह करना बंद करें : भाजपा....|....कोयला मंत्रालय के संयुक्त सचिव संजीव कुमार कस्सी ने किया कुसमुंडा खदान का दौरा