विवेक ओबेरॉय ने उठाया एक नया कदम, किसानों के होनहार बच्चों की करेंगे मदद, बच्चों को मिलेगा पढ़ाई करने का हायर एजुकेशन मौका !

Chhattisgarh Reporter
शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर          

बॉलीवुड एक्टर विवेक ओबेरॉय (Vivek Oberoi) अपनी एक्टिंग के चलते कई सालों तक लोगों के दिलो पर राज किया है। तो वही दूसरी तरफ आए दिन विवेक बहुत से चैरिटेबल ट्रस्ट से जुड़े हुए भी दिखाई देते है। हाल ही में विवेक ने एक अभियान शुरू किया है जिसमे उन्होंने भारत के ग्रामीण इलाको में रहने वाले किसानों के बच्चों को काबिल बनाने के लिए 16 करोड़ रुपयों की स्कालरशिप दी है। 

दरअसल इस पहल के ज़रिए विवेक भारत के किसान के बच्चों को आगे बढ़ने का मौका देना चाहते है। गांवों में रहने वाले बच्चे जो जेईई और एनईईटी को क्रैक करना चाहते है उनकी मदद करना इस स्कालरशिप का असल मकसद है। स्कालरशिप प्रोग्राम के बारे में बात करते हुए विवेक ने कहाँ कि – गांव का हर एक बच्चा जो तरक्की करता है, न केवल उसका परिवार बल्कि उसके साथ साथ पूरा गांव आगे बढ़ता है । 

विवेक ने आगे कहा कि – हमारे आसपास बहुत सारे होनहार और टैलेंटेड स्टूडेंट्स है। लेकिन वे अपनी फाइनेंशियल प्रॉब्लम्स की वजह  से हाय एजुकेशन  हासिल करने के लिए कोचिंग लेने या कॉम्पिटेटिव एग्जाम्स की तैयारियों के लिए और अपनी पसंद के कॉलेजेस में एडमिशन नहीं ले पाते हैं।  इसलिए उन सभी की परिस्थितियों को देखते हुए और समझते हुए  मैंने और मेरी टीम ने मिलकर उनके सपनों को साकार करने में मदद करने के लिए यह पहल की है । ताकि वो बाहर निकलकर अपना करियर बना सकें और आने वाले भविष्य में  ऊंची उड़ान भर सकें।

बता दे कि यह स्कॉलरशिप केपियन  i30 ट्रेनिंग देने के साथ साथ गणितज्ञ आनंद कुमार के सुपर 30 कार्यक्रम के डिजिटलीकरण के तहत शुरू किया गया है। i30 के तहत 90 से अधिक वर्चुअल लर्निंग सेंटर छोटे शहरों में शुरू किए गए हैं । ताकि IIT और मेडिकल स्टूडेंट्स की क्लासेस तक बच्चे पहुंच सके और वो कम से कम से कम पैसों में JEE और NEET की तैयारी करें।

Leave a Reply

Next Post

यूपी सरकार और स्वीडन की आईकिया कंपनी के बीच समझौता, पांच हजार करोड़ रुपये का करेगी निवेश

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर           लखनऊ 19 फरवरी 2021। उत्तर प्रदेश सरकार और स्वीडन की फर्निशिंग कंपनी आईकिया के बीच शुक्रवार को बड़ा अनुबंध हुआ। लखनऊ में सीएम योगी आदित्यनाथ के सरकारी आवास पर नोएडा अथॉरिटी और आईकिया के बीच विनिमय समारोह आयोजित किया गया। आईकिया (IKEA) इसके तहत नोएडा में […]

You May Like

कक्षा से खेत तक: जागरूक किसान ही सशक्त किसान....|....हैदराबाद से उठेगी नई चमक, मिस इंडिया तेलंगाना 2027 में दिखेगा टैलेंट और टशन का संगम....|....बड़े प्रोजेक्ट्स- ओटीटी पर एस संजय गगनानी की होगी डबल एंट्री....|....‘ऑपरेशन गंगा’ में दिखेगा मिलिट्री का असली अंदाज, स्क्वाड्रन लीडर वर्लिन पंवार संभालेंगी कॉम्बैट की कमान....|....राज्यपाल डेका ने न्यायाधिपति कृष्न राम महापात्र को छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश पद की दिलाई शपथ....|....रायगढ़ में शोरूम यार्ड से 4 एक्टिवा चोरी; आरोपी गिरफ्तार....|....दिल्ली पीजी हादसे में दुर्ग के युवराज की मौत....|....वैशाली-सारण में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे सम्राट चौधरी....|....वन नेशन-वन इलेक्शन लागू करने पर जोर....|....इंदौर: वार्ड 60 के बाद 58 में भी टले निकाय उपचुनाव, वोटर लिस्ट में मिली गड़बड़ी