ऋषभ पंत के साथ हादसे की खबर सुन परेशान हुए क्रिकेटर, जल्द ठीक होने की दुआ की

Chhattisgarh Reporter
शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर  

नई दिल्ली 30 दिसंबर 2022। भारतीय टीम के विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत शुक्रवार की सुबह सड़क हादसे का शिकार हो गए। उनकी कार तेज रफ्तार में डिवाइडर से टकराई और लगभग 200 मीटर तक सड़क पर घिसटती चली गई। इससे कार में आग लग गई। शीशा तोड़कर पंत बाहर निकले। उनके माथे और पैर पर चोट आई है। सिर पर कुछ टांके भी लगे हैं। देहरादून के मैक्स अस्पताल में उनका इलाज चल रहा है।  पंत के साथ हादसे की खबर सुनकर क्रिकेट जगह में हलचल मच गई। चंद घंटे पहले पेले के निधन का दुख झेल रहे फैंस यह खबर सुनकर परेशान हो गए। हालांकि, पंत की हालत स्थिर बनी हुई है। कई दिग्गज क्रिकेटर और फैंस ने पंत के जल्द ठीक होने की कामना की। 

बीसीसीआई सचिव जय शाह ने लिखा “मेरी संवेदनाएं और दुआएं ऋषभ पंत के साथ हैं। वह हादसे से वापसी कर रहे हैं। मैंने उनके परिवार से और उनका इलाज कर रहे डॉक्टरों से बात की है। उनकी हालत स्थिर बनी हुई है और स्कैन किया जा रहा है। हम उन पर करीब से नजर बनाए हुए हैं और हर जरूरी मदद दी जाएगी।

तेर रफ्तार में थी गाड़ी
पंत की गाड़ी काफी तेज रफ्तार में थी और डिवाइडर से टकराने के बाद गाड़ी रेलिंग तोड़कर दूसरी तरफ जा पहुंची, जिसके बाद उसमें आग लग गई l घटना सुबह 5:30 बजे की बताई जा रही है। जहां हादसा हुआ है, वहां ब्लाइंड स्पॉट है। वहां पहले भी हादसे होते रहे हैं। हादसे के बाद राहगीरों की सूचना पर गंभीर रूप से घायल ऋषभ पंत को दिल्ली रोड स्थित सक्षम हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया। शुरुआत में पंत की हालत गंभीर थी, लेकिन धीरे-धीरे उनकी हालत में सुधार हुआ।

सिर में टांके, पैर में फ्रैक्चर
पंत की हालत सुधरने के बाद उन्हें देहरादून के मैक्स अस्पताल ले जाया गया। यहां उनकी प्लास्टिक सर्जरी भी होगी। सक्षम हॉस्पिटल के डॉक्टर सुशील नागर ने बताया कि ऋषभ पंत के पैर में फ्रैक्चर आया है और माथे पर भी चोट है। माथे पर कुछ टांके लगाए गए हैं।

हादसे के बाद कार में लगी आग
हादसे के बाद कार में आग लग गई। बताया गया है कि मौके पर पहुंचे राहगीरों ने किसी तरह शीशे तोड़कर ऋषभ पंत को बाहर निकाला। जिसके बाद सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने उन्हें नारसन से रुड़की की ओर करीब आठ किलोमीटर की दूरी पर स्थित सक्षम हॉस्पिटल में पहुंचाया गया।

लोगोंं ने लूट लिए पैसे
ऋषभ पंत जिस मर्सिडीज कार से अपने घर लौट रहे थे, उसका नंबर डीएल 10 सीएन 1717 है। हादसे के बाद पंत की कार से पैसे भी गिर गए थे, जिन्हें स्थानीय लोगों ने उठा लिया। हादसे के समय पंत कार में अकेले थे और उनकी गाड़ी में लगभग तीन से चार लाख रुपये थे। सुबह उन्हें झपकी लगी और हादसे का शिकार हो गए।

Leave a Reply

Next Post

सेहत के लिए वरदान है सिंघाड़ा, ये 5 फायदे कर देंगे आपको हैरान

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर नई दिल्ली 30 दिसंबर 2022। सिंघाड़ा को ‘पानी फल’ भी कहा जाता है। यह स्वास्थ्य के लिए बहुत ही लाभदायक माना जाता है। यह आपको कई बीमारियों से बचाता है। लोग इस फल को व्रत के दौरान ज्यादा इस्तेमाल करते हैं। सिंघाड़े को कई तरह से उपयोग […]

You May Like

पायलट मच्छर को UAE का सम्मान, राष्ट्रपति ने गले लगाया....|....अभिषेक शर्मा बने नंबर-1 टी20 बल्लेबाज....|....करवा चौथ 2026: डायबिटीज-हाई बीपी की शिकार महिलाएं व्रत से पहले जान लें ये बातें, वरना बिगड़ सकती है सेहत....|....रेलवे का स्पेशल ट्रेन से इन्कार....|....रायपुर में अर्नब चक्रवात का असर: आसमान में छाए घने काले बादल....|....जल्दी अमीर बनने के चक्कर में अजय ने नकली शराब बनाई....|....भोपाल में दिवाली पर सख्ती: पटाखा दुकानों का पास रहेंगी फायर टीमें....|....करवा चौथ पर 29 अक्तूबर को छुट्टी....|....अल्पसंख्यक संस्थानों को धार्मिक पाठ्यक्रम में छूट....|....विपक्ष के शोर-शराबे के बीच अनुपूरक बजट समेत 10 विधेयक पारित, इन मुद्दों पर गरमाया सदन