दोषियों को बख्शेंगे नहीं: सीएम सावंत ने गोवा नाइट क्लब अग्निकांड की जांच के दिए आदेश; अब तक 25 की मौत

admin
शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

पणजी 07 नवंबर 2025। गोवा के मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत ने अर्पोरा में नाइट क्लब में लगी भीषण आग में 25 लोगों की मौत के बाद जांच का आदेश दिया है। मुख्यमंत्री ने कहा कि क्लब के प्रबंधक और अन्य लोग पहले ही गिरफ्तार किए जा चुके हैं, जबकि क्लब के मालिकों के खिलाफ गिरफ्तारी वारंट जारी किया गया है। अग्निकांड देर रात बर्च बाय रोमियो लेन क्लब में हुआ। अर्पोरा गांव में स्थित यह लोकप्रिय स्थल राज्य की राजधानी पणजी से लगभग 25 किलोमीटर दूर है और पिछले साल खोला गया था। मुख्यमंत्री सावंत ने कहा, यह एक दुर्भाग्यपूर्ण दिन है। गोवा के पर्यटन इतिहास में पहली बार इतनी बड़ी आग की घटना हुई है। 25 लोगों की मौत हुई। मैं रात डेढ़-दो बजे घटनास्थल पर पहुंचा, स्थानीय विधायक माइकल लोबो मेरे साथ थे। सभी अधिकारी भी वहां मौजूद थे। आग को आधे घंटे के भीतर काबू में किया गया। लेकिन जिस क्लब में यह घटना हुई, कुछ लोग वहां से बाहर निकल पाए, लेकिन कुछ नहीं निकल सके। मुख्यमंत्री ने कहा कि कुछ लोगों की दम घुटने से मौत हुई। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, चार लोग पर्यटक थे और बाकी क्लब के कर्मचारी थे। मैं उनके मौत पर शोक व्यक्त करता हूं और उनके परिवारों के प्रति संवेदनाएं प्रकट करता हूं। मृतकों की आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना करता हूं। 

उन्होंने कहा, सरकार की ओर से मृतकों के परिवारों को मुआवजा दिया जाएगा। अस्पताल में भर्ती छह लोगों को गोवा मेडिकल कॉलेज में सर्वोत्तम चिकित्सा सुविधा दी जा रही है। मैंने कॉलेज के डीन से बातचीत की है। हमने इस घटना की मजिस्ट्रियल जांच का आदेश दिया है। जांच में यह देखा जाएगा कि क्लब ने कौन-कौन सी अनुमतियां हासिल की थी और उन्हें किसने प्रदान किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि यह देखा जाएगा कि आग सुरक्षा मानक और भवन निर्माण नियमों का पालन किया गया या नहीं। क्लब के मालिकों के खिलाफ गिरफ्तारी वारंट जारी किया गया है। प्रबंधक और अन्य लोग पहले ही गिरफ्तार किए जा चुके हैं। जो भी दोषी पाया जाएगा, उसे जेल भेजा जाएगा। उन्होंने कहा, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज सुबह मुझसे संपर्क किया और सभी जानकारी मांगी। उन्होंने घायल लोगों के बारे में पूछा। मैंने पीएम को पूरी जानकारी दी। गोवा सरकार भविष्य में सुनिश्चित करेगी कि ऐसी घटना फिर कभी न हो। 

प्रधानमंत्री मोदी ने रविवार को गोवा के अर्पोरा में अग्निकांड में मारे गए प्रत्येक व्यक्ति के परिजनों के लिए दो लाख रुपये की अनुग्रह राशि की घोषणा की। घायल लोगों को प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राहत कोष (पीएमएनआरएफ) से 50 हजार रुपये दिए जाएंगे।

Leave a Reply

Next Post

लौटते घुसपैठियों का खुलासा: कोलकाता में अब भी लाखों बांग्लादेशी, भारत-बंगाल सीमा पर तमाम परिवार इंतजार में

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर कोलकाता 07 दिसंबर 2025। पश्चिम बंगाल सहित देश के 12 राज्यों में एसआईआर का काम जारी है और बढ़ाई गई समय सीमा भी जल्द खत्म होने वाली है। एसआईआर अभियान शुरू होने के बाद देशभर के कई इलाकों में लंबे समय से रह रहे अवैध बांग्लादेशी […]

You May Like

पंजाब में भीषण सड़क हादसा: ट्रॉला और पिकअप में जबरदस्त टक्कर, डेरा ब्यास जा रहे आठ श्रद्धालुओं की मौत....|....35 सेकंड में युवती का कत्ल: ऑफिस में युवक ने किए 30 वार, एकतरफा प्यार और हत्या में परिवार के दावे से नया मोड़....|....'कूटनीति से ही समाधान संभव': यूएन से सम्मानित मेजर अभिलाषा का शांति संदेश, लेबनान के पुनर्निर्माण की बताई जरूरत....|....राष्ट्रीय स्तर पर 3% गिरावट के बीच यूपी का शानदार प्रदर्शन, जीएसटी संग्रह में 13% बढ़ोतरी, देश में नंबर वन....|....सुरक्षा कटौती पर बिहार में रार: पूर्व सीएम राबड़ी देवी ने आवास से सुरक्षाकर्मियों को लौटाया; अपमान का लगाया आरोप....|....स्काईवॉक शहर के लिये अनुपयोगी, केंद्रीय जेल की सुरक्षा के लिए भी खतरा....|....एसईसीएल मुख्यालय में विश्व पर्यावरण दिवस उत्साह एवं गरिमामय वातावरण में मनाया गया....|....कशिका कपूर ने दिखाई अपनी खास दुनिया....|....प्राग में जिंदगी के खूबसूरत रंगों को जीतीं सेज़ल शर्मा....|....आउटसाइडर से इंडस्ट्री की नई सनसनी बनीं रेवती महुरकर