महादेव सट्टा ऐप अवैध है तो बंद क्यों नहीं?

admin
शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर  

रायपुर, 30 अगस्त 2026। प्रदेश कांग्रेस के मुख्य प्रवक्ता धनंजय सिंह ठाकुर ने कहा कि महादेव सट्टा ऐप को लेकर भाजपा सरकार देश और प्रदेश की जनता को स्पष्ट करे कि महादेव सट्टा ऐप वैध है या अवैध? अगर यह अवैध है तो फिर इस पर पूरी तरह प्रतिबंध क्यों नहीं लगाया जा रहा है? और अगर अवैध कारोबार करने वाले ऐप संचालकों को जीएसटी वसूली की नोटिस दी जा रही है, तो सरकार बताए कि क्या टैक्स की नोटिस देकर सट्टेबाजी के अवैध कारोबार को वैधता का प्रमाणपत्र दिया जा रहा है?

प्रदेश कांग्रेस के मुख्य प्रवक्ता धनंजय सिंह ठाकुर ने कहा कि एक तरफ सरकार महादेव सट्टा ऐप को अवैध बताती है, दूसरी तरफ उसके कारोबार पर जीएसटी की गणना और वसूली का नोटिस जारी करती है। यह दोहरा रवैया देश की जनता की समझ से परे है। सरकार को स्पष्ट करना चाहिए कि वह सट्टा बंद करना चाहती है या सट्टे से टैक्स वसूल कर उसे चलने देना चाहती है?

प्रदेश कांग्रेस के मुख्य प्रवक्ता धनंजय सिंह ठाकुर ने कहा कि महादेव सट्टा ऐप के नेटवर्क के माध्यम से ऑनलाइन बैटिंग और मनी गेमिंग का कारोबार चलने की जानकारी जांच एजेंसियों को है। गोल्ड 365, लेजर 247, 11 एक्सप्ले, बेटबुक 247, सिल्वर एक्सचेंज, क्रिकेट बेट 9 और स्काई एक्सचेंज जैसे प्लेटफॉर्म के जरिए क्रिकेट, फुटबॉल और टेनिस सहित विभिन्न खेलों पर कथित रूप से करोड़ों रुपये का दांव लगाया जाता है। जब जांच एजेंसियों और सरकार को इस पूरे नेटवर्क की जानकारी है, तो फिर इसे जड़ से खत्म करने के लिए निर्णायक कार्रवाई क्यों नहीं की जा रही है?

प्रदेश कांग्रेस के मुख्य प्रवक्ता धनंजय सिंह ठाकुर ने कहा कि यदि महादेव सट्टा ऐप अवैध है और इसके माध्यम से 1 लाख 43 हजार करोड़ रुपये के अवैध कारोबार का दावा किया गया है, तो सरकार बताए कि इस कथित अवैध कारोबार से जुड़ी रकम की जब्ती और संपत्तियों पर कार्रवाई कितनी हुई? अवैध कारोबार को रोकने के बजाय जीएसटी नोटिस भेजना किस नीति का हिस्सा है?

प्रदेश कांग्रेस के मुख्य प्रवक्ता धनंजय सिंह ठाकुर ने भाजपा सरकार से पूछा कि क्या अब देश-प्रदेश में नया नियम बन गया है कि सट्टा चलाओ, टैक्स भरो और कारोबार जारी रखो? क्या इसी तर्ज पर अवैध सट्टा-पट्टी, नशीले पदार्थों की तस्करी, रेत तस्करी और गांजा तस्करी करने वालों से भी जीएसटी वसूल कर उन्हें कारोबार की अनुमति दे दी जाएगी?

प्रदेश कांग्रेस के मुख्य प्रवक्ता धनंजय सिंह ठाकुर ने कहा कि भाजपा सरकार की कथनी और करनी में जमीन-आसमान का अंतर दिखाई दे रहा है। जनता जानना चाहती है कि महादेव सट्टा ऐप के खिलाफ सरकार की वास्तविक नीति क्या है? अगर ऐप अवैध है तो तत्काल पूर्ण प्रतिबंध लगाकर उसके नेटवर्क, संचालकों, एजेंटों और अवैध धन पर कठोर कार्रवाई की जाए।

प्रदेश कांग्रेस के मुख्य प्रवक्ता धनंजय सिंह ठाकुर ने कहा कि महादेव सट्टा ऐप पर कार्रवाई के नाम पर केवल बयानबाजी और नोटिसबाजी बंद होनी चाहिए। सरकार को जनता के सामने जवाब देना होगा कि करोड़ों-अरबों रुपये के इस कथित सट्टा कारोबार पर अब तक प्रभावी रोक क्यों नहीं लगी?

प्रदेश कांग्रेस के मुख्य प्रवक्ता धनंजय सिंह ठाकुर ने कहा कि भाजपा सरकार स्पष्ट करे महादेव सट्टा ऐप अवैध है तो बंद क्यों नहीं हो रहा और अगर अवैध नहीं है तो फिर जनता को गुमराह क्यों किया जा रहा है?महादेव सट्टा ऐप सहित सभी ऑनलाइन बेटिंग और सट्टेबाजी ऐप पर तत्काल पूर्ण प्रतिबंध लगाया जाए।

Leave a Reply

Next Post

शेयर बाजार में गिरावट का असर: शीर्ष 10 कंपनियों में 7 का मार्केट कैप घटा

शेयर करेएयरटेल-रिलायंस के निवेशकों को झटका छत्तीसगढ़ रिपोर्टर   नई दिल्ली, 30 अगस्त 2026। शेयर बाजार में लगातार बनी कमजोरी का असर देश की सबसे मूल्यवान 10 कंपनियों पर भी पड़ा है। बीते सप्ताह शीर्ष 10 कंपनियों में से सात के संयुक्त बाजार पूंजीकरण (मार्केट कैप) में 1.13 लाख करोड़ रुपये […]

You May Like

एमपी की शराब छत्तीसगढ़ में खपाने की तैयारी....|....डिजिटल माध्यमों से छत्तीसगढ़ की लोककलाओं को दुनिया तक पहुंचाएं- राज्यपाल रमेन डेका....|....पीवी ऐप के विरोध में पटवारियों की अनिश्चितकालीन हड़ताल....|....चित्रकोट समेत प्रमुख पर्यटन स्थलों में मिलेंगी विश्वस्तरीय सुविधाएं....|....संगमरमर से बना इंदौर का अन्नपूर्णा मंदिर है आस्था का केंद्र....|....एमपी में शराब घोटाले पर कांग्रेस का हमला....|....बागवानों को करोड़ों की कमाई का उपदेश, खुद की जमीन बेकार....|....विनोद गुप्ता हत्याकांड का आरोपी बिलाल मुठभेड़ में गिरफ्तार, पैर में लगी गोली....|....वीबीजी-रामजी: 195 ग्राम पंचायतों में नहीं मिले श्रमिक....|....सीएम योगी ने पूर्व राष्ट्रपति की पुस्तक का किया विमोचन