छात्रों के लिये खुशखबरी; अब 31 अगस्त तक कॉलेजों में ले सकते हैं एडमिशन, बढ़ाई गई प्रवेश तिथि

admin
शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर  

रायपुर, 17 अगस्त 2026। 12वीं पास होने के बाद कॉलेजों में एडमिशन का सपना देख रहे छात्रों के लिये खुशखबरी है। उच्च शिक्षा विभाग ने प्रदेश के हजारों विद्यार्थियों को बड़ी राहत देते हुए शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए कॉलेजों में एडमिशन की अंतिम तिथि बढ़ा दी है। अब छात्र-छात्रायें 31 अगस्त तक प्रवेश ले सकते हैं। उच्च शिक्षा विभाग ने इस संबंध में आदेश जारी कर दिये हैं।

मामले में उच्च शिक्षा मंत्री टंकराम वर्मा ने कहा कि राज्य सरकार का मूल उद्देश्य प्रदेश के अंतिम व्यक्ति तक शिक्षा का प्रकाश पहुंचाना है। दूरस्थ और ग्रामीण अंचलों के कई मेधावी युवा विभिन्न व्यावहारिक कठिनाइयों के कारण समय पर प्रवेश नहीं ले पाते हैं। ऐसे में वे नहीं चाहते कि तिथियों के फेर में किसी भी योग्य विद्यार्थी का एक साल खराब हो और वह उच्च शिक्षा से दूर रह जाए। ऐसे में छात्रहित को सबसे ऊपर रखते हुए प्रवेश की तारीख 31 अगस्त तक बढ़ाई दी गई है। उन्होंने छात्रों से अपील करते हुए कहा कि विद्यार्थी इस अवसर का पूरा लाभ उठाएं।

राज्य के जिन शासकीय और निजी महाविद्यालयों में अभी भी सीटें खाली हैं, वहां छात्र अब 31 अगस्त 2026 तक दाखिला ले सकेंगे। इससे पहले विभाग ने प्राचार्य स्तर पर प्रवेश की समय सीमा 31 जुलाई तक और कुलपति की अनुमति से 14 अगस्त तक तय की गई थी। अंतिम तिथि बीतने के बाद भी कई महाविद्यालयों में सीटें खाली रह गई थीं और दूर-दराज के क्षेत्रों से आने वाले कई अभ्यर्थी समय पर आवेदन नहीं कर पाए थे। जिसे ध्यान में रखते हुए प्रवेश की तिथि बढ़ा दी गई है। जो छात्र अब तक प्रवेश नहीं ले पाये, उनके लिये यह सुनहरा अवसर है।

Leave a Reply

Next Post

शर्त लगाकर बांगो बांध में कूदा था युवक

शेयर करे48 घंटे बाद भी नहीं मिला सुराग, तलाश में जुटी एनडीआरएफ छत्तीसगढ़ रिपोर्टर   कोरबा, 17 अगस्त 2026। मिनीमाता हसदेव बांगो बांध में 48 घंटे पहले छलांग लगाने वाले 24 वर्षीय युवक रंजीत यादव का अब तक कोई सुराग नहीं मिला है। जिला नगर सेना की रेस्क्यू टीम सोमवार सुबह […]

You May Like

भारतीयों में डायबिटीज-हाई बीपी का डबल अटैक....|....भारतीय स्पिनर ने किया अचानक संन्यास का एलान....|....अजय के करियर की बेस्ट ओपनर बनेगी 'दृश्यम 3'?....|....कांगो में इबोला का कहर: 4,000 से अधिक मौतें....|....केतन की हत्या के लिए सिया ने गूगल पर क्या-क्या किया था सर्च?....|....ठाणे में शिवसेना यूबीटी नेता की हत्या....|....किराए के मकान में चल रहा था देह व्यापार का धंधा....|....बसपा ने जलालपुर सीट पर खोला पत्ता....|....इन्फ्लुएंसर निधि तिवारी सुसाइड केस में प्रेमी सोनू सिंह की तलाश....|....इछावर में नमकीन-मसाला फैक्ट्री में लगी आग