किसान, जवान, संविधान सभा की तैयारी बैठक संपन्न

शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

रायपुर 01 जुलाई 2025। 7 जुलाई को राजधानी में होने वाली किसान, जवान, संविधान सभा की तैयारी बैठक राजीव भवन में संपन्न हुई। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने युवा कांग्रेस, महिला कांग्रेस एवं विधानसभा प्रभारियों की बैठक लिया। युवा कांग्रेस एवं विधानसभा प्रभारियों की बैठक में एआईसीसी के महासचिव एवं पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल भी शामिल हुए।

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने कहा कि 7 जुलाई को राजधानी रायपुर में होने वाली किसान, जवान, संविधान सभा ऐतिहासिक होगी। सभा को कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, संगठन महामंत्री के.सी. वेणुगोपाल भी संबोधित करेंगे। यह सभा देश के वंचित वर्गों की आवाज को बुलंद करने आयोजित की गयी है। सभा का उद्देश्य उद्देश्य मोदी सरकार द्वारा संविधान और लोकतांत्रिक संस्थाओं पर किये जा रहे लगातार हमलों, प्रतिशोध की राजनीति, आर्थिक कुप्रबंधन और सामाजिक न्याय के प्रणालीगत हनन का मुकाबला करना है। यह सभा आम नागरिक की आवाज को बुलंद करेगा, जमीनी स्तर की चिंताओं को उजागर करेगा और हमारे संविधान में निहित मूल्यों पर फिर से जोर देगी। राजधानी रायपुर में होने वाली सभा पूरे प्रदेश के किसानों, जवानों के हक के लिए मील का पत्थर साबित होगी। हमें पूरी ताकत लगा कर सभा को सफल बनाना है। युवा कांग्रेस, महिला कांग्रेस सहित पूरी कांग्रेस के कार्यकर्ताओं के लिए यह सभा सफल बनाना एक लक्ष्य है। हम सब ऐतिहासिक सभा का आयोजन करेंगे।

एआईसीसी के महासचिव एवं पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा कि इस सभा के माध्यम से हम संविधान की रक्षा करने स्वतंत्रता, समानता और न्याय के मूल्यों को बनाये रखने और हम भारतीय के अधिकारों, सम्मान और भविष्य के लिये लड़ने के लिये जनता की आवाज उठायेंगे। हम इस देश के गरीबों की, किसानों की, जवानों की अपनी लड़ाई में अडिग रहेंगे उनके अधिकारों की वकालत करेंगे और उनकी आवाज को बुलंद करेंगे।

विधानसभा प्रभारियों की बैठक में राज्यसभा सांसद एवं महिला कांग्रेस अध्यक्ष फूलोदेवी नेताम, प्रभारी महामंत्री मलकीत सिंह गैदू, युवा कांग्रेस अध्यक्ष आकाश शर्मा, पूर्व विधायक अनीता योगेन्द्र शर्मा, आलोक चंद्राकर, विनोद तिवारी, देवेन्द्र सिंह, नीता लोधी, सुजीत बघेल, भुवनेश्वर बघेल, पंकज मिश्रा, आनंद पवार, सुनील कुकरेजा, युगल पाण्डेय, नीलम चंद्राकर, सतीश अग्रवाल, हितेन्द्र ठाकुर, अमित शर्मा (बंटी), पिंटू कर्रे, अयुब खान, लालजी चंद्रवंशी, महेन्द्र गंगोत्री, लेखराम साहू, पूर्णचंद पाढ़ी, विपिन मिश्रा, तपन चंद्राकर, मो. इरफान खान, राजेन्द्र शुक्ला, राजेन्द्र पप्पू बंजारे उपस्थित थे।

Leave a Reply

Next Post

'मैं पढ़ना चाहती हूं, फीस देना मुश्किल', सीएम योगी ने कहा- खूब पढ़ो बिटिया, फीस की व्यवस्था हम करेंगे

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर गोरखपुर 01 जुलाई 2025। कोतवाली क्षेत्र के पुरदिलपुर की रहने वाली कक्षा सात की छात्रा पंखुड़ी त्रिपाठी के लिए नए शैक्षिक सत्र का पहला दिन (एक जुलाई) आजीवन यादगार बन गया। फीस न दे पाने की स्थिति में इस बिटिया की पढ़ाई छूटने की नौबत आ […]

You May Like

छत्तीसगढ़ में 108 नक्सलियों ने आत्मसमर्पण किया, नकदी और सोना जब्त....|....दोस्तों के साथ मामूली झगड़ा, फिर तीन दिन बाद प्लास्टिक बैग में मिला नाबालिग का शव…पुलिसवालों पर टूट पड़ी भीड़, फूंकी गाड़ियां....|....रामनवमी में DJ बैन पर झारखंड विधानसभा में बवाल, विधानसभा में भिड़े सत्ता और विपक्ष के विधायक....|....कबीरधाम में पशु तस्करी पर पुलिस का बड़ा प्रहार, चार आरोपी गिरफ्तार, सात मवेशी और दो पिकअप जब्त....|....संसद में उठा फारूक अब्दुल्ला पर फायरिंग का मुद्दा: खरगे के तीखे सवाल, नड्डा बोले- विपक्ष के ऐसे बयान निंदनीय....|....होर्मुज से गुजरेंगे भारतीय टैंकर: विदेश मंत्री जयशंकर और अराघची की बातचीत के बाद निकला रास्ता, मिली बड़ी राहत....|....सम्राट चौधरी के आवास पर पहली बार इतनी बड़ी बैठक; कुशवाहा और चौधरी आवास भी आ गया चर्चा में....|....शंकराचार्य बनाएंगे चतुरंगिणी सेना, शस्त्र उठाने से परहेज नहीं; गोरखपुर से शुरू होगी गविष्ठि यात्रा....|....'पड़ोसी देशों की रक्षा करेगा भारत', रक्षा राज्य मंत्री ने कहा-आतंकवाद बिल्कुल बर्दाश्त नहीं करेंगे....|....महाराष्ट्र विधानसभा में बम की धमकी, बजट सत्र के बीच हड़कंप; पुलिस ने जांच शुरू की