‘बैजबॉल में दिलचस्पी नहीं’, हैदराबाद टेस्ट से पहले बोले रोहित, बशीर के वीजा विवाद पर कही यह बात

Chhattisgarh Reporter
शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

नई दिल्ली 24 जनवरी 2024। भारत और इंग्लैंड के बीच पांच टेस्ट मैचों की सीरीज गुरुवार (24 जनवरी) को शुरू होगी। सीरीज के शुरुआती मुकाबले से पहले ‘बैजबॉल’ की चर्चा काफी हो रही है। ब्रैंडन मैकुलम के कोच बनने के बाद इंग्लैंड की टीम के खेलने को तरीके को बदला। इंग्लिश टीम अब टेस्ट में तेजी से रन बनाती है। किसी भी परिस्थिति में आक्रामक बल्लेबाजी के इस तरीके को ‘बैजबॉल’ नाम दिया गया है। भारत के कप्तान रोहित शर्मा ने मैच से एक दिन पहले प्रेस कॉन्फ्रेंस में इसे लेकर बड़ी बात कही। रोहित ने टेस्ट क्रिकेट में इंग्लैंड के ‘बैजबॉल’ दृष्टिकोण को महत्व देने से इनकार कर दिया। रोहित ने कहा कि उनका ध्यान विपक्षी टीम के आंकड़ों पर ध्यान देने के बजाय इस बात पर केंद्रित है कि उनकी टीम कैसे खेलती है। हिटमैन ने कहा, ”हम अपना क्रिकेट खेलना चाहेंगे। मुझे इसमें कोई दिलचस्पी नहीं है कि विपक्षी टीम कैसा खेलेगी। एक टीम के रूप में हम क्या करना चाहते हैं, इस पर मेरा ध्यान केंद्रित है।

बशीर के लिए दुख है: रोहित
रोहित ने इसके अलावा इंग्लैंड के अनकैप्ड खिलाड़ी शोएब बशीर के वीजा विवाद पर भी अपनी बात कही। उन्होंने कहा, ”मुझे शोएब बशीर के लिए दुख है। दुर्भाग्य से मैं आपको अधिक जानकारी देने के लिए वीजा कार्यालय में नहीं बैठता, लेकिन मुझे आशा है कि वह इसे जल्दी प्राप्त कर लेंगे और हमारे देश का आनंद उठाएंगे।”

बशीर को अपने वीजा विलंब को हल करने के लिए ब्रिटेन वापस जाने के लिए मजबूर होना पड़ा। 20 वर्षीय बशीर अबू धाबी में टीम के साथ थे। वहां उन्होंने सीरीज से पहले काफी अभ्यास किया था। इस पर इंग्लैंड के कप्तान बेन स्टोक्स ने कहा, ”कप्तान के रूप में मुझे यह विशेष रूप से निराशाजनक लगता है। हमने दिसंबर के मध्य में टीम की घोषणा की थी और अब बशीर को यहां आने के लिए वीजा नहीं मिल रहा है। यह दुर्भाग्यपूर्ण है और मैं उनके लिए बहुत निराश हूं। बशीर दुर्भाग्य से यहां नहीं आ सके।

कोहली की जगह अनुभवी खिलाड़ी को क्यों मौका नहीं मिला?
भारत के दिग्गज बल्लेबाज विराट कोहली शुरुआती दो टेस्ट मैचों में नहीं खेलेंगे। उन्होंने निजी कारणों से अपना नाम वापस ले लिया है। बीसीसीआई ने उन्हें छुट्टी दे दी है। उनके स्थान पर रजत पाटीदार को मौका मिला है। हालांकि, बीसीसीआई ने इसका आधिकारिक एलान नहीं किया है। माना जा रहा था कि अनुभवी चेतेश्वर पुजारा की वापसी हो सकती है। उन्होंने रणजी ट्रॉफी के मौजूदा सीजन में एक दोहरा शतक लगाया है। जब रोहित से इस बारे में पूछा गया तो उन्होंने कहा, ”हमने कोहली की कमी को पूरा करने के लिए एक अनुभवी खिलाड़ी को वापस लाने के बारे में सोचा लेकिन फिर हम युवाओं को कब मौका देंगे? हम नहीं चाहते कि वे विदेशों में सीधे तौर पर सामने आएं।

Leave a Reply

Next Post

43 की उम्र में रोहन बोपन्ना ने रचा इतिहास, ऑस्ट्रेलियन ओपन के सेमीफाइनल में पहुंचकर बने नंबर-1

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर मेलबर्न 24 जनवरी 2024। भारत के दिग्गज टेनिस खिलाड़ी रोहन बोपन्ना ने बुधवार (24 जनवरी) को इतिहास रच दिया। उन्होंने अपने ऑस्ट्रेलियाई जोड़ीदार मैथ्यू एबडेन के साथ मिलकर ऑस्ट्रेलियन ओपन के सेमीफाइनल में पहुंच गए। पुरुष युगल स्पर्धा के क्वार्टर फाइनल में दोनों ने मिलकर मैक्सिमो […]

You May Like

छत्तीसगढ़ का मोस्ट वांटेड नक्सली मिसिर बेसरा गिरफ्तार....|....रायगढ़ में रवि भगत पर केस दर्ज; जेल दाखिल....|....जेएसडब्ल्यू प्लांट से 7.5 किलो तांबा तार चोरी....|....ट्रेलर ब्रेकडाउन से थमी रफ्तार....|....जहरीले जंतु के काटने से 3 वर्षीय मासूम की मौत....|....बलरामपुर कलेक्टर ने कृषि विस्तार अधिकारी को किया निलंबित....|....रायपुर में लगी भीषण आग; बार सहित 4 दुकानें जलकर खाक....|....संवेदनशील पहल से लौट रही जिंदगी की मुस्कान....|....कोतबा-बागबहार सड़क का काम प्रगति पर, अक्टूबर-2026 तक पूरा करने का लक्ष्य....|....लोदाम में बर्तन दुकान पर दबिश, 13 घरेलू एलपीजी गैस सिलेंडर अवैध रूप से भंडारित मिले