महाराष्ट्र: अकोला में बारिश से बड़ा हादसा…मंदिर की शेड पर पेड़ गिरने से 7 की मौत, 30 लोग घायल

शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर  

मुंबई 10 अप्रैल 2023। महाराष्ट्र के अकोला में तेज बारिश और तूफानी हवा के बीच बालापुर तहसील में स्थित बाबूजी महाराज मंदिर कैंपस के टिन शेड पर नीम का पेड़ गिर गया। टिन शेड के ढहने से लगभग 40 लोग उसके नीचे दब गए। इस घटना में सात लोगों की मौत हो गई, वहीं 30 लोग घायल हो गए। घायलों का इलाज अकोला मेडिकल कॉलेज में किया जा रहा है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक हादसे के दौरान लगभग 40 लोग मौके पर मौजूद थे।

घटना रविवार शाम करीब 7 बजे एक मंदिर के सामने एक धार्मिक समारोह के दौरान हुई, जब भारी बारिश और तेज हवाओं के कारण एक पुराना नीम का पेड़ टिन शेड पर गिर गया। इसके नीचे बड़ी संख्या में श्रद्धालु बैठे हुए थे। पुलिस के मुताबिक, 35 से 40 लोग शेड के नीचे दब गए जबकि सात की मौत हो गई। महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने घटना में श्रद्धालुओं की मौत पर गहरा शोक व्यक्त किया।

फडणवीस ने ट्विटर पर लिखा, यह घटना दर्दनाक है। डिप्टी सीएम ने कहा कि घायलों में से कुछ को जिला सामान्य अस्पताल में भर्ती कराया गया है और मामूली चोटों का इलाज बालापुर में चल रहा है। उन्होंने कहा, मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने राज्य सरकार और मुख्यमंत्री राहत कोष से मृतकों के परिवारों को आर्थिक सहायता देने का फैसला किया है।

Leave a Reply

Next Post

बेमेतरा हिंसा: रायपुर के कई स्कूलों में छुट्टी, यात्री बस पर पथराव, पुलिस ने जारी किया हेल्पलाइन नंबर

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर   रायपुर 10 अप्रैल 2023। विश्व हिन्दू परिषद ने छत्तीसगढ़ के बेमेतरा जिले के साजा थाना क्षेत्र के बीरनपुर गांव में एक विशेष वर्ग समुदाय की ओर से की गई हत्या को लेकर आज  छत्तीसगढ़ बंद का आह्वान किया है। बीजेपी, बजरंग दल, करणी सेना छत्तीसगढ़ समेत […]

You May Like

आपके घर की बनावट बताती है, हृदय रोगों से मौत का खतरा कितना ज्यादा?....|....बारिश के मौसम में छोटी-छोटी आदतें बचा सकती हैं बीमारियों से....|....शेयर बाजार में लगातार चौथे दिन गिरावट; सेंसेक्स 417 अंक टूटा....|....पंत के साथ पार्टी करते दिखे धोनी: वायरल वीडियो में माही ने किया हुक्का का जिक्र?....|....इमाम उल हक पर कसेगा शिकंजा!....|....अमेरिका के वर्जीनिया के प्राथमिक स्कूल में गोलीबारी....|....नेपाल त्रासदी: ठाणे के 10 कैलाश मानसरोवर यात्री अब भी लापता....|....हसदेव नदी के एनीकट में नहाते समय 15 वर्षीय किशोर बहा....|....सार्वजनिक धन के प्रभावी एवं उत्तरदायी उपयोग के लिए प्रावधानों एवं नैतिक मानकों का पूर्णतः पालन जरुरी- जैन....|....छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट का शिक्षक भर्ती में बड़ा फैसला