होली पर अक्षरा सिंह का धमाका, विशाल आदित्य सिंह के साथ गाने “जोगीरा सा रा रा” ने मचाई धूम

शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर/ रंजन सिन्हा

मुंबई 01 मार्च 2025। भोजपुरी म्यूजिक इंडस्ट्री में होली की धूम शुरू हो गई है, और इसी कड़ी में अभिनेत्री एवं सिंगर अक्षरा सिंह का नया होली स्पेशल गाना “जोगीरा सा रा रा” रिलीज होते ही धमाल मचा रहा है। इस गाने में पहली बार भारतीय टीवी इंडस्ट्री के मशहूर अभिनेता विशाल आदित्य सिंह और अक्षरा सिंह की जोड़ी दिख रही है, जिसे दर्शक खूब पसंद कर रहे हैं।

गाने को अक्षरा सिंह ने सुगम सिंह के साथ गाया है और इसे बॉलीवुड स्टाइल में फिल्माया गया है। गाने में होली के रंग, मस्ती और धमाल साफ झलक रहा है, वहीं विशाल और अक्षरा की केमिस्ट्री भी फैंस को खूब लुभा रही है। रिलीज होते ही यह गाना सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है और दर्शकों से जबरदस्त प्रतिक्रिया मिल रही है। गाने के बोल छोटू यादव ने लिखे हैं और इसका संगीत लक्ष्मीकांत एल.के ने तैयार किया है। गाने के निर्देशक मोहित यादव हैं, जबकि छायांकन (DOP) अमित मिश्रा ने किया है। कोरियोग्राफी की जिम्मेदारी भी मोहित यादव ने निभाई है, वहीं संपादन का कार्य अमित मिश्रा ने किया है। इस गाने के प्रोडक्शन का जिम्मा पंकज सोनी ने उठाया है और पीआरओ रंजन सिन्हा हैं।

गाने की रिलीज पर अक्षरा सिंह ने कहा, “कहते हैं, एक बिहारी सब पर भारी! जब सारे बिहारी साथ हों तो धमाल तय है। यही जोश और मस्ती आपको इस गाने में देखने को मिलेगा।” उन्होंने अपने फैंस से इस गाने को ज्यादा से ज्यादा प्यार देने की अपील भी की। वहीं, पहली बार भोजपुरी गाने में नजर आ रहे विशाल आदित्य सिंह ने कहा, “भोजपुरी सिनेमा और म्यूजिक का क्रेज हर दिन बढ़ रहा है। अक्षरा सिंह के साथ काम करने का अनुभव शानदार रहा, और मुझे खुशी है कि दर्शक इस गाने को पसंद कर रहे हैं। होली के रंग में डूबे इस गाने को दर्शक लगातार सराह रहे हैं। अगर आपने अभी तक “जोगीरा सा रा रा” नहीं सुना, तो इसे अक्षरा सिंह के ऑफिशियल यूट्यूब चैनल पर देख सकते हैं और होली की मस्ती में डूब सकते हैं।

Leave a Reply

Next Post

बर्फ में फंसी जिंदगियां... मजदूरों को निकालने का काम जारी; माणा कैंप के पास हुआ था हिमस्खलन

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर नई दिल्ली 01 मार्च 2025। भारत-चीन सीमा पर स्थित सीमांत जिले चमोली के माणा के पास भीषण हिमस्खलन में फंसे मजदूरों को निकालने का काम जारी है। श्वेत मरुस्थल में फंसे मजदूरों को सुरक्षित बचाने के लिए मौसम खुलते ही माणा में बचाव अभियान चल रहा […]

You May Like

'कुछ लोग निराशावादी ही हैं, भारत को नीचा दिखाना चाहते हैं', पीएम मोदी ने राहुल गांधी पर बोला हमला....|....दिल्ली होटल अग्निकांड: 21 मौतों के मामले में होटल का रसोइया गिरफ्तार, मालिक के खिलाफ भी केस दर्ज....|....ईद मनाने निकले लेकिन...:सहारा रेगिस्तान में फंस गया ट्रक, 49 लोगों की तड़प-तड़प कर मौत....|....महागठबंधन में दरार! झामुमो ने बदली रणनीति, अब राज्यसभा की दोनों सीटों पर उतारेगी अपने उम्मीदवार....|....इबोला को लेकर छत्तीसगढ़ अलर्ट: स्वास्थ्य मंत्री बोले- क्वारंटाइन किए गए लोगों में नहीं मिले संक्रमण के लक्षण....|....पंजाब में भीषण सड़क हादसा: ट्रॉला और पिकअप में जबरदस्त टक्कर, डेरा ब्यास जा रहे आठ श्रद्धालुओं की मौत....|....35 सेकंड में युवती का कत्ल: ऑफिस में युवक ने किए 30 वार, एकतरफा प्यार और हत्या में परिवार के दावे से नया मोड़....|....'कूटनीति से ही समाधान संभव': यूएन से सम्मानित मेजर अभिलाषा का शांति संदेश, लेबनान के पुनर्निर्माण की बताई जरूरत....|....राष्ट्रीय स्तर पर 3% गिरावट के बीच यूपी का शानदार प्रदर्शन, जीएसटी संग्रह में 13% बढ़ोतरी, देश में नंबर वन....|....सुरक्षा कटौती पर बिहार में रार: पूर्व सीएम राबड़ी देवी ने आवास से सुरक्षाकर्मियों को लौटाया; अपमान का लगाया आरोप