प्रधानमंत्री मोदी ने 1971 युद्ध के वीर जवानों को दी श्रद्धांजलि, कहा- उनकी बहादुरी को नमन

Chhattisgarh Reporter
शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

नई दिल्ली 16 दिसंबर 2023। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने 1971 के युद्ध में पाकिस्तान पर भारत की जीत की याद में मनाए जाने वाले ‘विजय दिवस’ पर भारतीय नायकों को श्रद्धांजलि अर्पित की। प्रधानमंत्री मोदी ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, ‘‘उनकी वीरता और समर्पण राष्ट्र के लिए अत्यंत गौरव का स्रोत है। उनका बलिदान और अटूट भावना लोगों के दिलों और हमारे देश के इतिहास में हमेशा दर्ज रहेगी।

उन्होंने कहा कि भारत इन नायकों के साहस को सलाम करता है और उनकी अदम्य भावना को याद करता है। प्रधानमंत्री ने कहा, ‘‘आज, विजय दिवस पर हम सभी बहादुर नायकों को हार्दिक श्रद्धांजलि देते हैं जिन्होंने 1971 में कर्तव्यनिष्ठा से भारत की सेवा की जिससे निर्णायक जीत मिली।” पाकिस्तान पर भारत की जीत से बांग्लादेश की स्थापना हुई। इस जीत के याद में हर साल विजय दिवस मनाया जाता है। 

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कारगिल युद्ध के बहादुर सेनानियों को याद किया और कहा कि देश उनके “समर्पण” को सलाम करता है जिसने “देश की अखंडता को बरकरार रखा”। अमित शाह ने ट्वीट कर कहा, “कारगिल विजय दिवस पर, मैं इस युद्ध के सभी वीर सेनानियों को याद करता हूं। आपके अदम्य साहस, वीरता और बलिदान के कारण, कारगिल की दुर्गम पहाड़ियों पर तिरंगा फिर से शान से फहराया गया। कृतज्ञ राष्ट्र अखंडता बनाए रखने के लिए आपके समर्पण को सलाम करता है। देश अक्षुण्ण है। कारगिल विजय दिवस की शुभकामनाएं।
 

Leave a Reply

Next Post

बेटियों की पढ़ाई पर हेमंत सरकार का जोर, ₹688 करोड़ लागत वाले अस्पताल की सौगात; कैबिनेट में बड़े फैसले

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर रांची 16 दिसंबर 2023। झारखंड सरकार ने प्रदेश के विकास के लिए बड़े फैसले लिए हैं। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की सरकार ने जमशेदपुर में औद्योगिक टाउनशिप के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी। कैबिनेट की बैठक में 500 बिस्तरों वाले अस्पताल के प्रस्ताव पर भी मुहर लगाई […]

You May Like

अस्थमा और ब्रोंकाइटिस के लक्षण होते हैं एक जैसे....|....मरवाही वन मंडल में पहुंचा हाथियों का समूह....|....प्रसूता के पहुंचने पर अस्पताल से गायब थी स्टाफ नर्स, 48 घंटे में निलंबित....|....प्रदेश में तीन साल में खत्म होगा नशे का नेटवर्क....|....इंदौर–राघौगढ़ फोरलेन जल्द होगा शुरू....|....मां शारदा का आशीर्वाद लेकर सनातन संवाद में शामिल होंगे बाबा बागेश्वर....|....39वें राष्ट्रीय खेल, पदकों का नया रिकॉर्ड बनाने को तैयार खिलाड़ी....|....कालिंदी कुंज में यमुना नदी की सतह पर छाया जहरीला झाग....|....निर्दलीय प्रत्याशियों के बीच दांव पर सपा और भाजपा की साख....|....पावर स्टार लेकर आए धमाकेदार भोजपुरी सॉन्ग 'कोरा में'