साय के मंत्रियों की गुड गवर्नेंस की ट्रेनिंग फिजूल की कवायद – कांग्रेस

शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

रायपुर 30 मई 2024। प्रदेश कांग्रेस संचार विभाग के अध्यक्ष सुशील आनंद शुक्ला ने मंत्रियों को गुड गवर्नेंस की ट्रेनिंग पर तंज कसते हुए कहा कि साय के मंत्रियों की गुड गवर्नेंस की ट्रेनिंग फिजूल की कवायद है। 5 महीने में ही साय सरकार की सुशासन की पोल खुल गई। भाजपा सरकार के मंत्रियों और नेताओं के आम जनता के साथ दुर्व्यवहार जग जाहिर हो गया है, गुड गवर्नेंस की ट्रेनिंग लेने यह कहीं भी जाएं लेकिन भाजपा में मिले कमीशनखोरी, भ्रष्टाचार करने की प्रशिक्षण को छोड़ नहीं सकते हैं। भाजपा सरकार के मंत्रियों और नेताओं को तो सबसे पहले भ्रष्टाचार और कमीशन खोरी की अपनी आदत को छोड़ना होगा और आम जनता के मूलभूत समस्याओं का निराकरण करना होगा। उनकी बुनियादी जरूरत को पूरा करना होगा और झूठ बोलना छोड़ना होगा, तभी गुड गवर्नेंस की सोच पूरा होगी।

प्रदेश कांग्रेस संचार विभाग के अध्यक्ष सुशील आनंद शुक्ला ने कहा कि भाजपा सरकार की नीतियों में गरीब असहाय मजबूर जनता की सेवा करना नहीं है। चंद्र पूंजीपतियों के आगे पीछे पूरी इनकी सरकार चलती है। 15 साल के रमन भाजपा सरकार के दौरान भी प्रदेश की जनता प्रशासनिक अराजकता, भ्रष्टाचार, कमीशन खोरी से हताश और परेशान रही है। हर विभाग में वसूली होता था, गरीबों के लिए योजनाएं बनती थी और उसका लाभ कुछ लोगों को मिलता था। भाजपा की कथनी और करनी में यही अंतर रहता है।
प्रदेश कांग्रेस संचार विभाग के अध्यक्ष सुशील आनंद शुक्ला ने कहा कि कांग्रेस सरकार के दौरान पूरे प्रदेश में जनता खुशहाल थी, समय पर सरकारी दफ्तरों में जनता की समस्याओं का निराकरण होता था, किसानों को उनकी उपज का सही कीमत मिलता था, युवाओं को रोजगार मिलता था, हर वर्ग के लिए सरकार योजना बनाकर काम की थी। 5 महीने में उसे गुड गवर्नेंस को भाजपा की सरकार ने पूरी तरीका से निरस्त नाबूत कर दिया और 5 महीने में ही भाजपा सरकार के मंत्रियों के भ्रष्टाचार उजागर होने लगे हैं।

Leave a Reply

Next Post

दिल्ली में जल संकट: 'जरूरत दो टैंकर की, भेजा जा रहा एक और वो भी आधा', पानी की किल्लत पर दिल्ली सरकार की बैठक

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर नई दिल्ली 30 मई 2024। इन दिनों उत्तर भारत प्रचंड गर्मी की मार झेल रहा है। कई इलाकों में पारा 50 के करीब जा पहुंचा है। राजधानी दिल्ली में भी गर्मी का प्रकोप देखने को मिल रहा है। इस बीच दिल्लीवासियों को पानी की समस्या से […]

You May Like

छतरपुर में पांच घंटे बवाल: महोबा रोड चौकी के पास हिंसा, पुलिस पर भी पथराव; इस छोटी सी बात पर शुरू हुआ विवाद....|....जेएसएससी उर्दू के रिजल्ट पर बवाल, 17 प्रश्नों में त्रुटि का आरोप; अभ्यर्थियों ने उठाए सवाल....|....जगदलपुर जेल में नक्सल कैदी बाथरूम में फिसला, उपचार के दौरान अस्पताल में मौत....|....गांदरबल में एलजी मनोज सिन्हा की पदयात्रा: नशा विरोधी अभियान को बताया जन आंदोलन, 1,100 से ज्यादा तस्कर गिरफ्तार....|....स्क्रीनिंग से बच रहे श्रद्धालु, बदरीनाथ धाम पहुंचने पर बिगड़ रही तबीयत, अब तक 40 की मौत....|....सीएम योगी ने एक पेड़ मां के नाम अभियान का किया शुभारंभ, बोले- पर्यावरण संकट मानव निर्मित आपदा....|....रक्षा क्षमता को मिलेगा नया आयाम: भारत खरीदेगा 20 हजार करोड़ के ड्रोन; 18 से 24 महीनों के भीतर होगी आपूर्ति....|....जनरल द्विवेदी बोले- सेना में अफसर बनने की हर कसौटी पर खरे हैं जेन-जी, जोखिम से नहीं घबराती यह पीढ़ी....|....‘छात्रों का भरोसा लौटाना जरूरी': नीट-यूजी मामले में दिग्विजय सिंह का पीएम को पत्र, कहा- श्वेत पत्र करें जारी....|....भाजपा नेता अन्नामलाई का इस्तीफा नितिन नवीन ने किया स्वीकार, पूर्व IPS आज बताएंगे आगे का प्लान