आवेश खान ने कोच गौतम गंभीर की कार्यशैली को लेकर रखी राय, आईपीएल के अनुभव को किया साझा

शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

नई दिल्ली 13 जुलाई 2024। राहुल द्रविड़ की जगह भारतीय टीम के मुख्य कोच बने गौतम गंभीर यह पद संभालने के लिए तैयार हैं। वह श्रीलंका के खिलाफ इस महीने के अंत में होने वाली सीमित ओवरों की सीरीज से अपनी नई पारी की शुरुआत करेंगे। गंभीर इससे पहले आईपीएल में लखनऊ सुपरजाएंट्स और कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) के मेंटर रह चुके हैं। भारत की युवा टीम फिलहाल जिम्बाब्वे के खिलाफ पांच मैचों की टी20 सीरीज में हिस्सा ले रही है और भारतीय टीम के तेज गेंदबाज आवेश खान ने नवनियुक्त कोच के साथ अपने अनुभव को साझा किया है।  जिम्बाब्वे के खिलाफ सीरीज के लिए भारतीय टीम में शामिल आवेश ने कहा कि गंभीर का एकमात्र लक्ष्य हर हाल में जीत दर्ज करना और खिलाड़ियों से उनका सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन कराना होता है। आवेश आईपीएल में गंभीर के मेंटर रहते हुए लखनऊ सुपरजाएंट्स की तरफ से खेल चुके हैं। आवेश ने जिम्बाब्वे के खिलाफ अभी तक तीन मैच में छह विकेट लिए हैं और उन्होंने कहा कि वह अपनी गेंदबाजी का पूरा लुत्फ उठा रहे हैं।

‘गंभीर हमेशा टीम कोच रहे हैं’
इस तेज गेंदबाज ने जिम्बाब्वे के खिलाफ शनिवार को होने वाले चौथे टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैच से पहले बीसीसीआई से कहा, मैंने गंभीर से जो कुछ भी सीखा, वह इस मानसिकता के बारे में है कि आपको हमेशा अपने प्रतिद्वंद्वी से बेहतर प्रदर्शन करना चाहिए और अपना शत प्रतिशत योगदान देना चाहिए। वह टीम बैठकों और आमने-सामने की बातचीत में बहुत कम बोलते हैं लेकिन क्या करना है इसको लेकर अपनी बात स्पष्ट रूप से रखते हैं। वह आपके सामने कुछ चुनौती रखते हैं और खिलाड़ियों को भूमिकाएं सौंपते हैं। वह हमेशा टीम कोच रहे हैं। गंभीर हर हाल में जीतना चाहते हैं और वह चाहते हैं कि हर खिलाड़ी अपना शत प्रतिशत योगदान दें।

उन्होंने कहा, हम यहां अलग-अलग विकेट पर खेले हैं। हमने पहले दो मैच एक ही विकेट पर खेले थे। पहले मैच में उससे अच्छी उछाल मिल रही थी लेकिन दूसरे मैच में वह सपाट हो गया था। परिस्थितियां अच्छी हैं और क्योंकि यह मैदान खुला है इसलिए गेंद थोड़ा स्विंग भी हो रही है। मैच दिन में खेले जा रहे हैं, इसलिए कभी-कभी विकेट शुष्क हो जाता है लेकिन एक गेंदबाज होने के नाते आपको हर तरह की स्थिति के लिए तैयार होना चाहिए। मैं हमेशा अपनी टीम के लिए विकेट लेने का प्रयास करता हूं। यहां सीमा रेखा काफी दूर है जो गेंदबाजों के लिए अच्छा है।

Leave a Reply

Next Post

झारखंड के सीएम हेमंत सोरेन ने सोनिया गांधी से की मुलाकात, बोले- न्यायपालिका को अपमानित कर रही भाजपा

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर नई दिल्ली 13 जुलाई 2024। झारखंड के मुख्यमंत्री और झामुमो नेता हेमंत सोरेन ने शनिवार को दिल्ली में सोनिया गांधी से मुलाकात की। मनी लॉड्रिंग मामले में जेल से जमानत पर रिहा होने के बाद सोरेन पहली बार सोनिया से मिलने पहुंचे। सोरेन ने कहा कि […]

You May Like

अवॉर्ड नहीं, जिम्मेदारी है-ऐश्वर्य ठाकरे....|....'सेक्स के लिए राजी नहीं थी मां, इसलिए बेटे को मार डाला'... आरोपी बोला- तड़पाने के लिए उंगलियां काटीं और फिर....|....झारखंड में अफवाह बनी जानलेवा: बच्चा चोरी के संदेह में हिंसक हुई भीड़, विक्षिप्त महिला की हत्याकर ली जान....|....कानून-व्यवस्था और भ्रष्टाचार को लेकर विधानसभा में विपक्ष का हंगामा, BJP विधायकों ने की नारेबाजी....|....गृहमंत्री विजय का कांग्रेस पर तीखा हमला, बोले-भूपेश सरकार में सात बार चाइना गई थी ड्रग सप्लायर नव्या मलिक....|....'कोविड टीकाकरण से हुई मौत के बाद मुआवजे के लिए नीति बनाए केंद्र', सुप्रीम कोर्ट ने मांगा जवाब....|....बंगाल में परिवर्तन यात्रा: भाजपा समर्थकों की भीड़ उमड़ी, विपक्षी दल का दावा- चुनाव के बाद होगा सत्ता परिवर्तन....|....सात की मौत: 60 फीट गहरे बेसमेंट से दबे मजदूर, समय पर मिलती सूचना तो बच जाती कई की जान; दीवार ढहने से हादसा....|....रायसेन किले से ‘ईरान जिंदाबाद’ के लगाए नारे, रील भी बनाई; अब पुलिस ने जुलूस निकालकर चार को कोर्ट पहुंचाया....|....राहुल गांधी बोले- कर दिया काम यूथ कांग्रेस वालों ने; भाजपा ने बयान को बताया शर्मनाक