मुख्यमंत्री भूपेश बघेल सरकार किसानों के धान को समर्थन मूल्य 1815 रू. से अधिक 2500 रू. के भाव पर खरीद रही है तो मोदी सरकार को आपत्ति है : शैलेश नितिन त्रिवेदी

Chhattisgarh Reporter
शेयर करे

भाजपा सांसद बताएं कि समर्थन मूल्य से ज्यादा कीमत पर धान खरीदी कहां होगी?

कृषि विधेयक पर किसानों को भरोसा नहीं 

विरोध स्वरूप हस्ताक्षर अभियान में बढ़-चढ़ कर हिस्सा ले रहे 

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

रायपुर/15 अक्टूबर 2020। प्रदेश कांग्रेस के संचार विभाग के अध्यक्ष शैलेश नितिन त्रिवेदी ने केंद्र सरकार द्वारा लाए गए कृषि विधेयक को लेकर भाजपा सांसदों से सवाल किया? भाजपा सांसद बताएं कि कहाँ के व्यवसायी प्रदेश के किसानों से केंद्र द्वारा घोषित समर्थन मूल्य या इससे अधिक मूल्य पर धान खरीदने के लिए तैयार हैं? ताकि, प्रदेश के किसान कृषि विधेयक पर भरोसा कर सकें? मैदानी सच ये है कि पूरे देश में कृषि विधेयक का विरोध हो रहा है। कृषि विधेयक के विरोध में किसान हस्ताक्षर अभियान में बढ़-चढ़ कर हिस्सा ले रहे हैं।     

प्रदेश कांग्रेस के संचार विभाग के अध्यक्ष शैलेश नितिन त्रिवेदी ने कहा कि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की सरकार छत्तीसगढ़ में किसानों के धान को समर्थन मूल्य 1815 रुपए के भाव से अधिक 2500रु के दर पर खरीद रही है जिस पर मोदी सरकार को आपत्ति है ऐसे में किसान कैसे नए कृषि बिल पर विश्वास करें कि उनकी उपज का दाम समर्थन मूल्य या समर्थन मूल्य से अधिक मिलेंगे और उस पर मोदी भाजपा की सरकार को आपत्ति नहीं होगी?आज तक भाजपा का कोई भी केंद्रीय नेता नहीं बता पाया है कि कृषि विधेयक से किसानों को कितना फायदा होगा? केंद्रीय भाजपा नेता एवं सांसद सिर्फ इतना बता दें कि केंद्र द्वारा घोषित समर्थन मूल्य से अधिक कीमत पर धान खरीदने के लिए कहां के व्यवसायी तैयार हैं? खुद को कृषक हितैषी होने के दावे करते हुए गोलमोल भाषा में बातें कर किसानों को गुमराह न करें।  

प्रदेश कांग्रेस के संचार विभाग के अध्यक्ष शैलेश नितिन त्रिवेदी ने कहा कि भाजपा ने 15 साल के शासनकाल में छत्तीसगढ़ में किसानों से 2100 रुपए प्रति क्विंटल की दर से धान खरीदी का वादा किया और मुकर गए। किसानों को पांच साल तक 300 रुपए प्रति क्विंटल की दर से बोनस देने का वादा किया और मुकर गये। सत्ता में आने के बाद बोनस की रकम भी हजम कर ली। लगातार किसानों से छल करते रहे भाजपा नेता आज किस मुंह से कृषक हितैषी होने का दावा कर रहे हैं?

प्रदेश कांग्रेस के संचार विभाग के अध्यक्ष शैलेश नितिन त्रिवेदी ने कहा कि भाजपा सांसद कांग्रेस पर कृषि विधेयक को लेकर झूठ और भ्रम फैलाने के आरोप लगा रहे हैं। सच ये है कि भाजपा ने 15 साल के शासनकाल में किसानों से किये गए वादे कभी पूरे नहीं किये। कांग्रेस पार्टी ने 2500 रुपए प्रति क्विंटल की दर से धान खरीदी और किसानों की कर्ज माफी का वादा किया था। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने पद की शपथ लेने के बाद चंद घंटे में ही किसानों से किये गए वादों को पूरा कर दिखाया। कांग्रेस पार्टी के नेता आम जनता से जो वादे करते हैं, उसे पूरा भी करते हैं। प्रदेश कांग्रेस के संचार विभाग के अध्यक्ष शैलेश नितिन त्रिवेदी ने कहा कि किसानों, मजदूरों समेत देशवासियों से वादाखिलाफी करना भाजपा का काम है। भाजपा नेता बताएं कि हर साल दो करोड़ लोगों को रोजगार देने का वादा पूरा क्यों नहीं हुआ? कोरोना संकट काल में आम आदमी को राहत देने के लिए 20 लाख करोड़ रुपए के पैकेज से रकम क्यों नहीं मिली? किसानों की आय दोगुनी क्यों नहीं हो पाई? हरेक भारतीय के खाते में 15 लाख रुपए जमा क्यों नहीं हुए? 

प्रदेश कांग्रेस के संचार विभाग के अध्यक्ष शैलेश नितिन त्रिवेदी ने कहा कि भाजपा नेता आरोप लगाते है कि प्रदेश में सिर्फ एक व्यक्ति का राज है।अगर उन्हें भूपेश सरकार के कामकाज की समझ होती तो उन्हें पता चलता कि पूरे प्रदेश में सभी मंत्री अपने-अपने दायित्व निभा रहे हैं। सच्चाई यह है कि पूरे देश में एक व्यक्ति का राज चल रहा है। आम जनता की बात छोड़िये, खुद भाजपा नेताओं और सांसदों को भी केंद्र सरकार के मंत्रियों के नाम और मंत्रालय तक याद नहीं हैं। उसी इकलौते व्यक्ति के कहने पर व्यापार-उद्योग में भी एकाधिकार वाली कंपनियों को बढ़ावा देने वाली नीतियां तय हो रही है।भाजपा नेता केंद्र सरकार में व्याप्त एक व्यक्ति के राजकाज की व्यवस्था की खामी को प्रदेश सरकार पर मढ़ने का प्रयास न करे।

Leave a Reply

Next Post

भाजपा सांसद विजय बघेल मोदी सरकार के अहंकार में भारतीय संविधान और माननीय न्यायायल से ऊपर समझ रहे है : विकास तिवारी

शेयर करेपाटन विधायक रहते भूपेश बघेल,कांग्रेस ब्लाक अध्यक्ष पर तत्कालीन एसडीएम से कहकर फर्जी केस दर्ज करवाया था पूर्ववर्ती रमन सरकार ने भाजपा सांसद विजय बघेल किसान विरोधी बिल से ध्यान भटकाने के लिये अनशन का नाटक कर रहे है सरकारी शराब दुकान के लुटेरों को संरक्षण देने का काम […]

You May Like

छत्तीसगढ़ में 108 नक्सलियों ने आत्मसमर्पण किया, नकदी और सोना जब्त....|....दोस्तों के साथ मामूली झगड़ा, फिर तीन दिन बाद प्लास्टिक बैग में मिला नाबालिग का शव…पुलिसवालों पर टूट पड़ी भीड़, फूंकी गाड़ियां....|....रामनवमी में DJ बैन पर झारखंड विधानसभा में बवाल, विधानसभा में भिड़े सत्ता और विपक्ष के विधायक....|....कबीरधाम में पशु तस्करी पर पुलिस का बड़ा प्रहार, चार आरोपी गिरफ्तार, सात मवेशी और दो पिकअप जब्त....|....संसद में उठा फारूक अब्दुल्ला पर फायरिंग का मुद्दा: खरगे के तीखे सवाल, नड्डा बोले- विपक्ष के ऐसे बयान निंदनीय....|....होर्मुज से गुजरेंगे भारतीय टैंकर: विदेश मंत्री जयशंकर और अराघची की बातचीत के बाद निकला रास्ता, मिली बड़ी राहत....|....सम्राट चौधरी के आवास पर पहली बार इतनी बड़ी बैठक; कुशवाहा और चौधरी आवास भी आ गया चर्चा में....|....शंकराचार्य बनाएंगे चतुरंगिणी सेना, शस्त्र उठाने से परहेज नहीं; गोरखपुर से शुरू होगी गविष्ठि यात्रा....|....'पड़ोसी देशों की रक्षा करेगा भारत', रक्षा राज्य मंत्री ने कहा-आतंकवाद बिल्कुल बर्दाश्त नहीं करेंगे....|....महाराष्ट्र विधानसभा में बम की धमकी, बजट सत्र के बीच हड़कंप; पुलिस ने जांच शुरू की