पीएम मोदी बोले- बजट से पूरा होगा हर वर्ग का सपना, करोड़ों विश्वकर्मा इस देश के निर्माता

Chhattisgarh Reporter
शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

नई दिल्ली 01 फरवरी 2023। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि करोड़ों विश्वकर्मा इस देश के निर्माता हैं। मूर्तिकार, शिल्पकार यह सभी देश के लिए मेहनत करते हैं। देश इस बजट में पहली बार अनेक प्रोत्साहन योजना लेकर आया है। ऐसे लोगों के लिए टेक्नोलॉजी, क्रेडिट और मार्केट की योजना की गई है। पीएम विश्वकर्मा योजना यानी विकास इन विश्वकर्माओं के लिए बड़ा बदलाव लाएगा। गांव में रहने वाली महिलाओं से लेकर शहरी महिलाओं के लिए सरकार ने अनेक कदम उठाए हैं। ऐसे अनेक कदमों को पूरी ताकत से आगे बढ़ाया जाएगा। इसके अलावा महिलाओं के सेल्फ हेल्प ग्रुप भारत में बड़ी जगह अपने लिए ले चुका है। इन्हें संबल देने के लिए नई पहल बजट में किया गया है। महिलाओं के लिए एक विशेष बजट योजना भी शुरू की जा रही है। जनधन अकाउंट के बाद यह विशेष बचत योजना सामान्य परिवार की माओं को बड़ा फायदा देने वाली है।

मोदी ने कहा,  भारत सरकार ने सबसे बड़ी अन्न भंडारण योजना बनाई है। सबसे बड़ी स्टोरेज कैपेसिटी के लिए। अब हमें डिजिटल पेमेंट की सफलता के लिए कृषि सेक्टर में दोहराना है। इसलिए इस बजट में हम डिजिटल एग्रीकल्चर इन्फ्रास्ट्रक्चर की बड़ी योजना लेकर आए हैं। उन्होंने आगे कहा, हम मिलेट्स के लिए बड़ी योजना लेकर आए हैं। जब यह घर-घर पहुंच रहा है, पूरी दुनिया में पॉपुलर हो रहा है, तो इसका सबसे ज्यादा फायदा भारत के किसानों को होना है। इसलिए बजट में इसके लिए श्रीअन्न की बड़ी योजना बनाई गई है। इससे हमारे आदिवासी भाई बहन जो किसानी करते हैं, उन्हें फायदे मिलेंगे और देश को इस क्षेत्र में बढ़ावा मिलेगा।

Leave a Reply

Next Post

केंद्रीय बजट से छत्तीसगढ़ में नई संभावनाएं

शेयर करेएकलव्य आवासीय विद्यालयों में भर्तियां, विशेष संरक्षित जनजातियों तक पहुंचेगा तेज विकास, मिलेट एक्सपोर्ट का भी फायदा छत्तीसगढ़ रिपोर्टर रायपुर 01 फरवरी 2023। केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने बुधवार को आम बजट पेश कर दिया है। चुनावी साल के इस बजट से छत्तीसगढ़ के कुछ क्षेत्रों में विकास […]

You May Like

छतरपुर में पांच घंटे बवाल: महोबा रोड चौकी के पास हिंसा, पुलिस पर भी पथराव; इस छोटी सी बात पर शुरू हुआ विवाद....|....जेएसएससी उर्दू के रिजल्ट पर बवाल, 17 प्रश्नों में त्रुटि का आरोप; अभ्यर्थियों ने उठाए सवाल....|....जगदलपुर जेल में नक्सल कैदी बाथरूम में फिसला, उपचार के दौरान अस्पताल में मौत....|....गांदरबल में एलजी मनोज सिन्हा की पदयात्रा: नशा विरोधी अभियान को बताया जन आंदोलन, 1,100 से ज्यादा तस्कर गिरफ्तार....|....स्क्रीनिंग से बच रहे श्रद्धालु, बदरीनाथ धाम पहुंचने पर बिगड़ रही तबीयत, अब तक 40 की मौत....|....सीएम योगी ने एक पेड़ मां के नाम अभियान का किया शुभारंभ, बोले- पर्यावरण संकट मानव निर्मित आपदा....|....रक्षा क्षमता को मिलेगा नया आयाम: भारत खरीदेगा 20 हजार करोड़ के ड्रोन; 18 से 24 महीनों के भीतर होगी आपूर्ति....|....जनरल द्विवेदी बोले- सेना में अफसर बनने की हर कसौटी पर खरे हैं जेन-जी, जोखिम से नहीं घबराती यह पीढ़ी....|....‘छात्रों का भरोसा लौटाना जरूरी': नीट-यूजी मामले में दिग्विजय सिंह का पीएम को पत्र, कहा- श्वेत पत्र करें जारी....|....भाजपा नेता अन्नामलाई का इस्तीफा नितिन नवीन ने किया स्वीकार, पूर्व IPS आज बताएंगे आगे का प्लान