विष्णु के कथित सुशासन से भाजपा के कार्यकर्ता ही नाराज है, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज की पत्रकारों से चर्चा

admin
शेयर करे
 

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर          

रायपुर11 सितंबर 2025। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने पत्रकारों से चर्चा करते हुए कहा कि विष्णु के सुशासन की पोल खुलने लगी है। विष्णु के कथित सुशासन से भाजपा के कार्यकर्ता ही नाराज है। दो साल के अंदर ही आम आदमी के साथ भाजपा के कार्यकर्ता का भी सरकार से मोहभंग हो गया है। धमतरी जिला के आछोटा गांव के 400 कार्यकर्ताओं ने धमतरी जिला भाजपा कार्यालय की दीवार पर अपना इस्तीफा चिपका दिया। भाजपा जो साय का सुशासन का ढिंढोरा पीट रही हैं उसे भाजपा कार्यकर्ताओं ने ही आईना दिखा दिया है और बता दिया सुशासन नहीं भ्रष्टाचार हैं।


यूरिया की कमी और एग्री स्टेक पोर्टल किसानों के लिए सर दर्द बना

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने कहा कि पूरे प्रदेश में यूरिया की कमी से किसान परेशान है फसल बर्बाद हो रही है, साथ ही सरकार ने इस वर्ष समर्थन मूल्य में धान बेचने के लिए किसानों का एग्री स्टेक पोर्टल में पंजीयन अनिवार्य कर दिया है। पोर्टल खुल नहीं रहा, जिनका पंजीयन नही होगा वे धान नही बेच पायेंगे। किसान परेशान है, पंजीयन हो नहीं पा रहा। सरकार सभी किसानों का पूरा धान नहीं खरीदना चाहती। इसलिए यह सब कठिनाई पैदा की जा रही ताकि खाद की कमी से पैदावार कम हो तथा पंजीयन भी नहीं हो पाये। हमारी मांग है धान खरीदी के लिए किसानों के पंजीयन की पुरानी प्रक्रिया ही अपनाई जाए ताकि सभी किसान आसानी से पंजीयन करवा सके।

सरकारी नौकरी बेच कर युवाओं का भरोसा खो चुकी है सरकार

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने कहा कि यह सरकार युवाओं का भरोसा पूरी तरह से खो चुकी है। एडीईओ भर्ती, वन रक्षक, पुलिस आरक्षक भर्ती परीक्षा, आर आई प्रमोशन परीक्षा सहित विगत 20 महीनो के दौरान जितने भी प्रमोशन और भर्ती परीक्षा हुए हैं वे सभी संदेश के घेरे में हैं। किसी एक परीक्षा में 100 में से 27 प्रश्न के उत्तर गलत होना अर्थात लगभग एक तिहाई प्रश्न पत्र पर ही सवाल खड़ा होना सरकार और परीक्षा एजेंसी की क्षमता पर सवाल है। सहायक विकास विस्तार अधिकारी की परीक्षा में व्यापम ने खुद ही माना है कि 12 प्रश्न विलोपित किए जाए, 6 प्रश्नों के एक से अधिक उत्तर मान्य किए गए और 3 प्रश्नों के उत्तर बदले फिर भी 6 प्रश्न अब तक विवादित है। सरकार की दुर्भावना के चलते भर्ती परीक्षा को मजाक बना दिया गया है ऐसे त्रुटिपूर्ण प्रश्न पत्र तैयार करने वाले जिम्मेदारों को यह सरकार बचा रही है।

साव जी 717 सड़को का कार्य आदेश कहां है?

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने कहा कि सूचना के अधिकार में खुलासा हुआ है कि साय सरकार ने पिछले पौने दो सालों में मात्र 2 सड़के बनाया है उपमुख्यमंत्री अरूण साव ने इसके विपरीत दावा करते है कि उनकी सरकार ने 717 सड़के स्वीकृत की है तथा काम चल रहा है। हमने उनको चुनौती दिया था कि वे 717 सड़कों का वर्क आर्डर सार्वजनिक करे एक महिना से अधिक हो गया आज तक अरूण साव जी उन 717 सड़को का कार्य आदेश सार्वजनिक नहीं किया कैसे करेंगे जब स्वीकृत ही नही हुआ तो कहां से वर्क आर्डर लायेंगे?

Leave a Reply

Next Post

भाजपा सरकार विपक्ष के नेताओं की सुरक्षा में कोताही बरत रही, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज की घर की रेकी चिंताजनक - कांग्रेस

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर           रायपुर11 सितंबर 2025। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज के देवेन्द्र नगर ऑफिसर कॉलोनी स्थित निवास पर एक युवक रेकी करने घुसा था। प्रदेश कांग्रेस संचार विभाग के अध्यक्ष सुशील आनंद शुक्ला ने कहा कि सुरक्षा में तैनात जवानों के मना करने के बावजूद युवक जबरिया गेट […]

You May Like

छतरपुर में पांच घंटे बवाल: महोबा रोड चौकी के पास हिंसा, पुलिस पर भी पथराव; इस छोटी सी बात पर शुरू हुआ विवाद....|....जेएसएससी उर्दू के रिजल्ट पर बवाल, 17 प्रश्नों में त्रुटि का आरोप; अभ्यर्थियों ने उठाए सवाल....|....जगदलपुर जेल में नक्सल कैदी बाथरूम में फिसला, उपचार के दौरान अस्पताल में मौत....|....गांदरबल में एलजी मनोज सिन्हा की पदयात्रा: नशा विरोधी अभियान को बताया जन आंदोलन, 1,100 से ज्यादा तस्कर गिरफ्तार....|....स्क्रीनिंग से बच रहे श्रद्धालु, बदरीनाथ धाम पहुंचने पर बिगड़ रही तबीयत, अब तक 40 की मौत....|....सीएम योगी ने एक पेड़ मां के नाम अभियान का किया शुभारंभ, बोले- पर्यावरण संकट मानव निर्मित आपदा....|....रक्षा क्षमता को मिलेगा नया आयाम: भारत खरीदेगा 20 हजार करोड़ के ड्रोन; 18 से 24 महीनों के भीतर होगी आपूर्ति....|....जनरल द्विवेदी बोले- सेना में अफसर बनने की हर कसौटी पर खरे हैं जेन-जी, जोखिम से नहीं घबराती यह पीढ़ी....|....‘छात्रों का भरोसा लौटाना जरूरी': नीट-यूजी मामले में दिग्विजय सिंह का पीएम को पत्र, कहा- श्वेत पत्र करें जारी....|....भाजपा नेता अन्नामलाई का इस्तीफा नितिन नवीन ने किया स्वीकार, पूर्व IPS आज बताएंगे आगे का प्लान