स्कूल में बच्चों को खिलाया कुत्ते का जूठा खाना, 78 बच्चों को लगाने पड़े एंटी-रेबीज इंजेक्शन

admin
शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

बलौदाबाजार 03 अगस्त 2025। छत्तीसगढ़ के बलौदाबाजार जिले के पलारी ब्लॉक के लक्ष्मणपुर गांव के सरकारी स्कूल से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। आरोप है कि स्कूल में यहां मिड-डे मील (मध्याह्न भोजन) के तहत बच्चों को कथित रूप से कुत्ते का जूठा खाना परोस दिया गया। जिसे छात्रों ने खा लिया जिसके बाद 78 बच्चों को एंटी-रेबीज का टीका लगवाना पड़ा। जानकारी के मुताबिक, यह घटना 29 जुलाई की है। मिड-डे मील खुला रखा हुआ था, तभी आवारा कुत्ता पकी हुई सब्जी को जूठा कर गया। इस बारे में कुछ छात्रों ने शिक्षकों को बताया। जिसके बाद शिक्षकों ने खाना बनाने वाली स्व सहायता समूह की महिलाओं से खाने को छात्रों को देने से मना किया। लेकिन स्व सहायता समूह की महिलाओं ने इस बात को न मानते हुए कुत्ते द्वारा जूठा किया हुआ भोजन छात्रों को परोस दिया। 

एक अधिकारी ने जानकारी देते हुए बताया, ‘एक आवारा कुत्ते ने पकी हुई सब्जियों को दूषित कर दिया था, जो स्कूली छात्रों को उनके मध्याह्न भोजन के हिस्से के रूप में परोसी जानी थीं। कुछ छात्रों ने शिक्षकों को इस घटना की जानकारी दी। शिक्षकों ने खाना बनाने वाले स्व सहायता समूह से इसे न परोसने को कहा था, लेकिन उन्होंने यह दावा करते हुए कि यह दूषित नहीं था, सब्जी छात्रों को परोस दीं।” अधिकारी ने बताया कि कम से कम 84 छात्रों ने भोजन किया। एक छात्र के पिता उमाशंकर साहू ने बताया कि छात्रों ने घटना के बारे में अपने परिजनों को बताया। जिसके बाद अभिभावकों और ग्रामीणों ने स्कूल प्रबंधन समिति के अध्यक्ष झालेन्द्र साहू सहित स्कूल से स्पष्टीकरण मांगा। उन्होंने बताया कि ग्रामीणों ने कथित रूप से दूषित भोजन न परोसने के निर्देशों की अनदेखी करने के लिए स्व सहायता समूह को हटाने की मांग की। 

परिजन अपने बच्चों को नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र ले गए और उनमें से 78 को एंटी-रेबीज टीका लगाया गया। लक्ष्मणपुर स्वास्थ्य केंद्र प्रभारी वीना वर्मा ने कहा, ‘एंटी-रेबीज वैक्सीन एहतियात के तौर पर दी गई थी, न कि संक्रमण की पुष्टि के कारण। पहली खुराक का कोई दुष्प्रभाव नहीं है। यह ग्रामीणों, अभिभावकों और एसएमसी (स्कूल प्रबंधन समिति) के सदस्यों की मांग पर किया गया। शनिवार को उप-विभागीय मजिस्ट्रेट दीपक निकुंज और खंड शिक्षा अधिकारी नरेश वर्मा अन्य अधिकारियों के साथ मामले की जांच के लिए स्कूल पहुंचे। उन्होंने बच्चों, अभिभावकों, शिक्षकों और स्कूल प्रबंधन समिति के सदस्यों के बयान दर्ज किए। हालांकि, अधिकारी ने बताया कि एसएचजी के सदस्य जांच में शामिल नहीं हुए।

इस बीच स्थानीय विधायक संदीप साहू ने मुख्यमंत्री विष्णु देव साय को पत्र लिखकर घटना की जांच और दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। उन्होंने यह भी जानना चाहा कि किसके निर्देश पर बच्चों को एंटी-रेबीज इंजेक्शन दिए गए।

Leave a Reply

Next Post

छत्तीसगढ़ में सुरक्षाबलों को मिली कामयाबी, दो लाख के इनामी सहित छह नक्सली गिरफ्तार, IED बरामद

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर बीजापुर 03 अगस्त 2025। छत्तीसगढ़ के सुकमा और बीजापुर जिलों से छह नक्सलियों को गिरफ्तार किया गया है। एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि दो लाख रुपये के इनामी पोडियाम नंदा (40), हेमला जोगा (28) और हेमला गंगा (45) को शुक्रवार को सुकमा जिले में […]

You May Like

छतरपुर में पांच घंटे बवाल: महोबा रोड चौकी के पास हिंसा, पुलिस पर भी पथराव; इस छोटी सी बात पर शुरू हुआ विवाद....|....जेएसएससी उर्दू के रिजल्ट पर बवाल, 17 प्रश्नों में त्रुटि का आरोप; अभ्यर्थियों ने उठाए सवाल....|....जगदलपुर जेल में नक्सल कैदी बाथरूम में फिसला, उपचार के दौरान अस्पताल में मौत....|....गांदरबल में एलजी मनोज सिन्हा की पदयात्रा: नशा विरोधी अभियान को बताया जन आंदोलन, 1,100 से ज्यादा तस्कर गिरफ्तार....|....स्क्रीनिंग से बच रहे श्रद्धालु, बदरीनाथ धाम पहुंचने पर बिगड़ रही तबीयत, अब तक 40 की मौत....|....सीएम योगी ने एक पेड़ मां के नाम अभियान का किया शुभारंभ, बोले- पर्यावरण संकट मानव निर्मित आपदा....|....रक्षा क्षमता को मिलेगा नया आयाम: भारत खरीदेगा 20 हजार करोड़ के ड्रोन; 18 से 24 महीनों के भीतर होगी आपूर्ति....|....जनरल द्विवेदी बोले- सेना में अफसर बनने की हर कसौटी पर खरे हैं जेन-जी, जोखिम से नहीं घबराती यह पीढ़ी....|....‘छात्रों का भरोसा लौटाना जरूरी': नीट-यूजी मामले में दिग्विजय सिंह का पीएम को पत्र, कहा- श्वेत पत्र करें जारी....|....भाजपा नेता अन्नामलाई का इस्तीफा नितिन नवीन ने किया स्वीकार, पूर्व IPS आज बताएंगे आगे का प्लान