गांदरबल में एलजी मनोज सिन्हा की पदयात्रा: नशा विरोधी अभियान को बताया जन आंदोलन, 1,100 से ज्यादा तस्कर गिरफ्तार

admin
शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

गांदरबल 05 जून 2026। उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने गांदरबल में आयोजित पदयात्रा के दौरान कहा कि जम्मू-कश्मीर में नशे के खिलाफ लड़ाई अब एक जन आंदोलन का रूप ले चुकी है। नशा तस्करी और नशीले पदार्थों के दुरुपयोग के खिलाफ सरकार सख्त कार्रवाई कर रही है और इसे पूरी तरह खत्म करने के लिए अभियान तेज किया गया है। एलजी ने बताया कि चल रहे अभियान के दौरान अब तक 1,100 से अधिक नशा तस्करों को गिरफ्तार किया गया है और 1,036 एफआईआर दर्ज की गई हैं। यह अभियान पिछले 55 दिनों से लगातार जारी है।

समाज के हर वर्ग की भागीदारी के बिना इस समस्या का समाधान संभव नहीं है, इसलिए इसे समूचे समाज का आंदोलन बनाना जरूरी है। उन्होंने युवाओं से नशे से दूर रहने और एक स्वस्थ भविष्य की दिशा में आगे बढ़ने की अपील की। गांदरबल में पदयात्रा के दौरान बड़ी संख्या में लोगों की भागीदारी देखी गई जिसे प्रशासन ने नशा मुक्त जम्मू-कश्मीर की दिशा में एक सकारात्मक संकेत बताया।

Leave a Reply

Next Post

जगदलपुर जेल में नक्सल कैदी बाथरूम में फिसला, उपचार के दौरान अस्पताल में मौत

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर जगदलपुर 05 जून 2026। केंद्रीय जेल जगदलपुर में नक्सल मामले में सजा काट रहा एक कैदी बीती रात बाथरूम में फिसलकर गिर गया। जिससे उसके सिर में गंभीर चोट लगने के कारण उसे बेहतर उपचार के लिए महारानी अस्पताल ले जाया गया। जहां उपचार के दौरान […]

You May Like

अवैध खनन में जेसीबी ऑपरेटर को तीन साल की सजा....|....जंतर-मंतर से गेमिंग की दुनिया तक पहुंचा विरोध-प्रदर्शन....|....परिवार के पांच लोगों की मौत मामले में नया मोड़....|....बहराइच में जंगल से लकड़ी लेने गए वृद्ध को बाघ ने बनाया निवाला....|....प्रदेश में किसानों के बच्चों के लिए दोगुनी हुईं छात्रवृत्ति की सीटें....|....कोलकाता भगदड़ में 19 मौतें, 5 ICU में भर्ती....|....प्रियंका चोपड़ा: एनुअल एकेडमी म्यूजियम गाला पहुंचीं अभिनेत्री....|....शुगर के मरीजों को फल खाने से डरने की जरूरत नहीं....|....इंटर मियामी की जीत में चमके लियोनल मेसी....|....कंसास में फुटबॉल मैच के दौरान मैदान में घुसी कार