देश में बारिश का कहर, 11 से अधिक मौतें; आज झारखंड में रेड अलर्ट और बंगाल के 11 जिलों में चेतावनी

admin
शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर  

नई दिल्ली 24 अगस्त 2025। भारी बारिश ने पिछले 24 घंटों में देशभर में भारी तबाही मचाई है। जम्मू-कश्मीर और तमिलनाडु समेत देश के कई हिस्सों में भारी बारिश से जुड़ी घटनाओं में कम से कम 11 लोगों की मौत हुई है और कई घायल हुए हैं। सबसे ज्यादा नुकसान झारखंड में हुआ, जहां पांच लोगों की जान गई। इसके अलावा, जम्मू-कश्मीर और राजस्थान में दो-दो लोगों की मौत हुई है। जबकि तमिलनाडु में बिजली गिरने से एक और उत्तराखंड में एक महिला की मौत हुई है। मौसम विभाग ने झारखंड के पलामू, गढ़वा और चतरा जिलों में आज भी भारी बारिश का रेड अलर्ट जारी किया है। हिमाचल प्रदेश में एक राष्ट्रीय राजमार्ग समेत कई सड़कें बंद कर दी गई हैं। प्रदेश इस मानसून सीजन में बादल फटने की कई घटनाओं का दंश झेल चुका है। वहीं, राजस्थान में मूसलाधार बारिश ने कहर बरपाया है। इसके अलावा, राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के कई हिस्सों में भी शनिवार को भारी बारिश हुई। 

रविवार को भी गरज-चमक के साथ मध्यम से भारी बारिश की चेतावनी
भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने रविवार को भी गरज-चमक के साथ मध्यम से भारी बारिश की चेतावनी जारी की है। अधिकारियों के मुताबिक, उत्तराखंड के उत्तरकाशी जिले के स्यानाचट्टी में मलबे के कारण यमुना नदी का प्रवाह बाधित होने से बनी कृत्रिम झील का जलस्तर लगभग 12 फीट कम हो गया है। बृहस्पतिवार को भारी बारिश के कारण पहाड़ियों से पत्थर गिरे और मलबे से नदी का प्रवाह अवरुद्ध हो गया, जिससे एक अस्थायी झील बन गई।

झारखंड में पांच लोगों की मौत, एक लापता
अधिकारियों ने बताया कि झारखंड में भारी बारिश के कारण पांच लोगों की मौत हो गई और एक व्यक्ति लापता हो गया। जबकि कई अन्य घायल हुए हैं। सरायकेला-खरसावां जिले में एक घर ढहने से मां-बेटे की मौत हो गई और आठ लोग घायल हो गए। खरसावां में दीवार गिरने से 5 साल के बच्चे की मौत और तीन लोग घायल हो गए। वहीं, चतरा जिले में नदी में बहन से पति की मौत हो गई और पत्नी लापता है। इसके अलावा, पत्थलगड़ा प्रखंड में बारिश से जुड़े हादसे में एक और मौत हुई। बिहार के पूर्णिया जिले में कस्बा ब्लॉक में खड़ी कोसी नदी में 9 साल की एक लड़की गिर गई और नदी की तेज धारा में बहने लगी। उसे बचाने के लिए एक-एक कर परिवार के चार सदस्य नदी में कूदे और सभी डूब गए।

बंगाल में भारी बारिश की चेतावनी, 11 जिलों में अलर्ट जारी
पश्चिम बंगाल में भारी बारिश की आशंका के चलते चेतावनी जारी की गई है। पिछले कुछ दिनों से लगातार हो रही बारिश अब और तेज होने की आशंका है। मौसम विभाग ने शनिवार को राज्य के 10 जिलों में और रविवार को 11 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है।

जम्मू-कश्मीर के रियासी और कठुआ में दो लोगों की मौत
इसके अलावा जम्मू-कश्मीर के रियासी और कठुआ जिलों में बारिश से जुड़ी दो अलग-अलग घटनाओं में दो लोगों की मौत हो गई और इतने ही लोग घायल हो गए। अधिकारियों ने बताया कि रियासी जिले के माहोर इलाके में मलाई नाला के पास बारिश के कारण हुए भूस्खलन में ट्रक के नीचे आने से जमलान गांव निवासी शाहबाज अहमद की मौत हो गई और दो अन्य घायल हो गए।

Leave a Reply

Next Post

आज अखिल भारतीय स्पीकर्स सम्मेलन का उद्घाटन करेंगे गृहमंत्री शाह, सीएम रेखा ने किया अतिथियों का स्वागत

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर   नई दिल्ली 24 अगस्त 2025। विधानसभा में रविवार से चलने वाले दो दिवसीय अखिल भारतीय स्पीकर्स सम्मेलन की तैयारियां पूरी हो चुकी हैं। दिल्ली विधानसभा के अध्यक्ष विजेंद्र गुप्ता ने उपाध्यक्ष मोहन सिंह बिष्ट और वरिष्ठ अधिकारियों के साथ सभी व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने बताया, […]

You May Like

'कुछ लोग निराशावादी ही हैं, भारत को नीचा दिखाना चाहते हैं', पीएम मोदी ने राहुल गांधी पर बोला हमला....|....दिल्ली होटल अग्निकांड: 21 मौतों के मामले में होटल का रसोइया गिरफ्तार, मालिक के खिलाफ भी केस दर्ज....|....ईद मनाने निकले लेकिन...:सहारा रेगिस्तान में फंस गया ट्रक, 49 लोगों की तड़प-तड़प कर मौत....|....महागठबंधन में दरार! झामुमो ने बदली रणनीति, अब राज्यसभा की दोनों सीटों पर उतारेगी अपने उम्मीदवार....|....इबोला को लेकर छत्तीसगढ़ अलर्ट: स्वास्थ्य मंत्री बोले- क्वारंटाइन किए गए लोगों में नहीं मिले संक्रमण के लक्षण....|....पंजाब में भीषण सड़क हादसा: ट्रॉला और पिकअप में जबरदस्त टक्कर, डेरा ब्यास जा रहे आठ श्रद्धालुओं की मौत....|....35 सेकंड में युवती का कत्ल: ऑफिस में युवक ने किए 30 वार, एकतरफा प्यार और हत्या में परिवार के दावे से नया मोड़....|....'कूटनीति से ही समाधान संभव': यूएन से सम्मानित मेजर अभिलाषा का शांति संदेश, लेबनान के पुनर्निर्माण की बताई जरूरत....|....राष्ट्रीय स्तर पर 3% गिरावट के बीच यूपी का शानदार प्रदर्शन, जीएसटी संग्रह में 13% बढ़ोतरी, देश में नंबर वन....|....सुरक्षा कटौती पर बिहार में रार: पूर्व सीएम राबड़ी देवी ने आवास से सुरक्षाकर्मियों को लौटाया; अपमान का लगाया आरोप