भाजपा सरकार का पहला बड़ा फैसला! इस राज्य में विधायकों की सैलरी एक झटके में तीन गुना

admin
शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

भुवनेश्वर 10 दिसंबर 2025। ओडिशा की राजनीति में मंगलवार का दिन बेहद अहम साबित हुआ। राज्य विधानसभा ने अपने जनप्रतिनिधियों के वेतन और भत्तों को लेकर ऐसा निर्णय लिया, जिसने पूरे देश का ध्यान खींच लिया है। नई व्यवस्था के लागू होने के बाद उड़ीसा के विधायक देश में सबसे अधिक सैलरी पाने वाले जनप्रतिनिधियों की सूची में शीर्ष पर पहुंच जाएंगे।

Salary increment वाला बिल सर्वसम्मति से पास, लेकिन लागू जून से होगा

सदन में पेश किया गया संशोधन बिल बिना किसी विरोध के पारित कर दिया गया। इसमें विधायकों के मासिक वेतन-भत्ते को मौजूदा ₹1.11 लाख से बढ़ाकर ₹3.45 लाख करने का प्रावधान है—यानी सैलरी अब पहले से तीन गुना से अधिक हो जाएगी। हालांकि यह बढ़ोतरी तुरंत प्रभावी नहीं होगी। नई सैलरी का लाभ जनप्रतिनिधियों को 6 महीने बाद, यानी जून 2026 से मिलेगा। विधायकों ने कहा कि बढ़ी जिम्मेदारियों, बढ़ते खर्च और क्षेत्रीय दबाव को देखते हुए यह संशोधन आवश्यक था। विधानसभा ने एक साथ चार विधेयकों को मंजूरी दी, जिनके बाद मुख्यमंत्री, मंत्रियों, विधानसभा अध्यक्ष और सभी विधायकों के वेतन-भत्तों में भारी वृद्धि लागू हो जाएगी। यह वृद्धि 3 गुना से अधिक की है, जो अब तक किसी राज्य में इतनी बड़ी एकमुश्त बढ़ोतरी के रूप में नहीं देखी गई थी।

Leave a Reply

Next Post

देश में फिर दोहाराया निर्भया जैसा कांड: 6 साल की मासूम के साथ हैवानियत के बाद प्राइवेट पार्ट में डाल दी रॉड

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर राजकोट 10 दिसंबर 2025। गुजरात के राजकोट जिले के अटकोट से मानवता को शर्मसार कर देने वाला एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। यहां एक 6 साल की मासूम बच्ची के साथ निर्भया जैसी हैवानियत दोहराई गई है। यह जघन्य वारदात 4 दिसंबर […]

You May Like

'2017 से पहले ठेके पर होती थी नकल'....|....170 साल पुराने खड़े हनुमान मंदिर का बदला ठिकाना....|....AI के युग में शिक्षक बनें विद्यार्थियों के मार्गदर्शक, तकनीक के विवेकपूर्ण उपयोग की दें सीख : राज्यपाल श्री डेका....|....तेज रफ्तार में बिना हेलमेट बाइक चला रहे थे 2 नाबालिग....|....बिलासपुर में अंबेडकर प्रतिमा से कथित छेड़छाड़....|....13 विषयों में पीजी, गणित का डर किया दूर....|....यूएस ओपन हाईलाइट्स: नवारो-टाउनसेंड और नोस्कोवा चौथे राउंड में....|....गिनीज बुक में दर्ज: 100 km दौड़कर गेंद फेंकी....|....ईरान के परमाणु कार्यक्रम पर छाया संकट....|....चिलिमे सुरंग में फंसे लोगों के लिए बचाव अभियान