अमेरिका में आम लोगों के बाद अब भारतवंशी सांसद को धमकी, फोन पर कहा गया- अपने देश लौट जाओ

Chhattisgarh Reporter
शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

वांशिगटन 09 सितंबर 2022। अमेरिका में भारतीयों के प्रति नफरत बढ़ती जा रही है। आम लोगों को धमकाने के बाद अब भारतीय मूल की अमेरिकी सांसद प्रमिला जयपाल को फोन पर धमकी दी गई है। एक व्यक्ति ने उन्हें फोन कर अभद्र बातें कहीं और भारत लौटने की चेतावनी दी। चेन्नई में जन्मीं सांसद जयपाल ने गुरुवार को धमकी भरे पांच ऑडियो संदेशों को सोशल मीडिया पर साझा किया। इन संदेशों में उन हिस्सों को संपादित किया गया है, जिनमें अश्लील और अभद्र बातें की गई हैं। इस धमकीभरे संदेश में सुना जा सकता है कि एक व्यक्ति उन्हें गंभीर अंजाम भुगतने और अपने मूल देश भारत वापस जाने की धमकी दे रहा है। 

जयपाल ने ट्वीट में स्पष्ट किया कि उन्होंने धमकी भरे संदेश क्यों सार्वजनिक करना उचित समझा। उन्होंने कहा कि अक्सर नेता अपने सुरक्षा खतरों को उजागर नहीं करते हैं। लेकिन हम  हिंसा को नई आम बात के रूप में स्वीकार नहीं कर सकते। हम उस नस्लवाद और लिंगवाद को भी स्वीकार नहीं कर सकते जो इस हिंसा के मूल में है और इसे प्रोत्साहित करता है।
55 साल की जयपाल पहली भारतवंशी अमेरिकी सांसद हैं, जो अमेरिकी प्रतिनिधि सभा में सिएटल का प्रतिनिधित्व करती हैं। 

पहले भी दी गई थी धमकी
इससे पहले गर्मियों के मौसम मे भीं एक व्यक्ति ने सिएटल में स्थित सांसद के आवास के बाहर पिस्तौल दिखाई थी। पुलिस ने इस व्यक्ति की पहचान ब्रेट फोरसेल के रूप में की थी थी,  जिसे गिरफ्तार कर लिया गया था। 

हाल का तीसरा मामला
ताजा धमकी का मामला भारतवंशी अमेरिकियों के प्रति अमेरिकी समुदाय की बढ़ती नफरत को प्रदर्शित करती है। इसी माह 1 सितंबर को एक भारतवंशी को कैलिफोर्निया में नफरत का शिकार बनाते हुए अपशब्द कहे गए थे। इससे पहले 26 अगस्त को एक टेक्सास में एक भारतवंशी महिला को मैक्सिकन अमेरिकी महिला ने सरेआम अपशब्द कहते हुए मारपीट की थी। 

Leave a Reply

Next Post

रोहित की हिंदी सुन हंसने लगे विराट, 71वें शतक पर बोले- इस पारी से मैं खुद हैरान हूं

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर दुबई 09 सितंबर 2022। अफगानिस्तान के खिलाफ विराट कोहली ने 122 रन की शानदार पारी खेली और अपने 71वें शतक का इंतजार खत्म किया। उनकी इस शानदार पारी के बाद भारतीय टीम के कप्तान रोहित शर्मा ने उनका इंटरव्यू लिया। रोहित ने सबसे पहले विराट को […]

You May Like

एसआई भर्ती पर हाईकोर्ट का फैसला, मेरिट सूची में शामिल उम्मीदवारों को 90 दिन में नियुक्ति देने के आदेश....|....सुरक्षाबलों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़, एनकाउंटर में गोली लगने से एक जवान घायल, रायपुर रेफर....|....कवर्धा में भीषण सड़क हादसा; 30 फीट गहरी खाई में गिरा वाहन, 15 लोगों की मौत, 8 घायल....|....वोट न डालने वालों पर बिफरे परेश रावल, कहा- ऐसे लोगों के लिए कुछ प्रावधान होने चाहिए....|....जगदलपुर में तेज रफ्तार बोलेरो का कहर, टक्कर लगने से पुलिसकर्मी घायल: अस्पताल में तोड़ा दम....|....'अरविंद केजरीवाल को मारने की साजिश... दिल्ली मेट्रो में लिखी गईं धमकियां' भाजपा पर आप का बड़ा आरोप....|....धोनी के संन्यास लेने को लेकर आया सीएसके के अधिकारी का बयान....|....लोकसभा चुनाव 2024: अक्षय कुमार, जान्हवी कपूर और अन्य सेलेब्स ने चरण 5 में डाला वोट....|....राजनाथ सिंह ने लखनऊ में परिजनों के साथ किया मतदान, बोले- 400 सीटें जीतेगा एनडीए....|....'अंतरिक्ष में इंसानों को भेजना और अंतरिक्ष स्टेशन बनाना हमारा लक्ष्य', इसरो प्रमुख एस सोमनाथ का एलान