मणिपुर में बड़ी कार्रवाई: इंफाल से दो प्रतिबंधित संगठनों के 4 उग्रवादी गिरफ्तार, वसूली गैंग का पर्दाफाश

admin
शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

इंफाल 05 जुलाई 2026। मणिपुर पुलिस ने रंगदारी और जबरन वसूली के खिलाफ एक बड़ा अभियान चलाते हुए दो अलग-अलग प्रतिबंधित संगठनों के चार सक्रिय उग्रवादियों को दबोच लिया है। पुलिस ने यह गिरफ्तारियां इंफाल पूर्व और इंफाल पश्चिम जिलों के विभिन्न इलाकों से की हैं। रविवार को पुलिस द्वारा जारी एक आधिकारिक बयान में इस पूरी कार्रवाई की पुष्टि की गई है। बयान के अनुसार पुलिस ने शुक्रवार को इंफाल पूर्व और इंफाल पश्चिम जिलों के विभिन्न स्थानों से कांगलेइपाक कम्युनिस्ट पार्टी (पीडब्ल्यूजी) के तीन सक्रिय सदस्यों को गिरफ्तार किया। पुलिस ने शनिवार को इंफाल पश्चिम जिले के मंत्रीपुखरी इलाके से यूएनएलएफ(पी) के एक सक्रिय सदस्य को भी गिरफ्तार किया जिसकी पहचान चंदामा गीतचंद्र सिंह के रूप में हुई है। 

यूएनएलएफ (पी) ने 2023 में केंद्र सरकार के साथ शांति समझौते पर हस्ताक्षर किए थे। हालांकि जबरन वसूली और आग्नेयास्त्रों की अवैध बिक्री में कथित संलिप्तता के आरोप में इस संगठन के कई सदस्यों को गिरफ्तार किया जा चुका है। 

Leave a Reply

Next Post

साणंद में सेमीकंडक्टर इकाई प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में आत्मनिर्भर बनने की दिशा में छलांग : शाह

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर नई दिल्ली 05 जुलाई 2026। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने शनिवार को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा गुजरात के साणंद में ‘सीजी सेमी आउटसोर्स्ड सेमीकंडक्टर असेंबली एंड टेस्ट’ इकाई के उद्घाटन का स्वागत करते हुए कहा कि यह भारत के प्रौद्योगिकी महाशक्ति बनने की दिशा में […]

You May Like

छत्तीसगढ़ में जॉब का गोल्डन चांस: 10 हजार युवाओं को मिलेगी नौकरी....|....सेवानिवृत्त कर्मचारियों पर कार्रवाई के लिए राज्यपाल की मंजूरी अनिवार्य: छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट....|....ड्यूटी पर तैनात 112 आरक्षक की संदिग्ध मौत....|....एमपी में रिश्वत के आरोपी पटवारी पर अभियोजन मंजूरी....|....पुलिस ने राहुल, प्रियंका गांधी के खिलाफ एफआईआर दर्ज की....|....दिवाली से पहले शुरू हो जाएगा शहर का सबसे ऊंचा फ्लाईओवर....|....मेसी का विदाई मैच: अर्जेंटीना की जर्सी में उमड़ पड़ा जनसैलाब....|....तातोपानी सीमा नाका फिर खुलेगा....|....महिमा चौधरी के हाथों डॉ. डी.के. सोनी को मिला एलीट लीडरशिप अवार्ड 2026....|....शाहरुख खान ने ली अभिषेक बच्चन के करियर की जिम्मेदारी