“बॉर्न रिच”-गुरदीप मेहंदी और रैपर रागा का देसी हिप-हॉप धमाका

admin
शेयर करे

गुरदीप 2.0 की एंट्री-हिप हॉप में ‘बॉर्न रिच’ के साथ स्टाइलिश दहाड़

(अनिल बेदाग)

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर  

मुंबई 01 दिसंबर 2025। पंजाबी संगीत जगत की लोकप्रिय आवाज़ गुरदीप मेहंदी ने अपने नए धमाकेदार सिंगल “बॉर्न रिच” के साथ हिप-हॉप की दुनिया में शानदार एंट्री कर ली है। यह ट्रैक गुरदीप के अब तक के संगीत ग्राफ में सबसे बड़ा स्टाइल ट्रांज़िशन दर्शाता है और फैन्स को बिल्कुल नए अवतार — गुरदीप 2.0 — से मिलवाता है। देसी हिप-हॉप में इस दमदार डेब्यू को और भी खास बनाता है रैपर रागा का पावर-पैक्ड फीचर। “बॉर्न रिच” उन सभी सपने देखने वालों और मेहनती युवाओं का गान है जो अपने दम पर पहचान और विरासत बनाने में विश्वास रखते हैं। ट्रैक की धड़कती बीट्स, ताक़तवर लिरिक्स और हाई-एनर्जी वाइब इसे तुरंत कनेक्ट करने वाला बनाती है।

गुरदीप मेहंदी के शब्दों में, “‘बॉर्न रिच’ सिर्फ म्यूज़िक नहीं, एक स्टेटमेंट है। यह हर उस इंसान के लिए है जो साबित कर रहा है कि सफलता विरासत में नहीं, मेहनत से मिलती है।” रैपर रागा ने भी इस सहयोग को “कल्चर के नाम समर्पित ट्रैक” बताया।

“बॉर्न रिच” अब सभी प्रमुख स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म्स पर उपलब्ध है, जबकि इसका ऑफिशियल म्यूज़िक वीडियो सारेगामा के यू-ट्यूब चैनल पर रिलीज़ किया गया है।

Leave a Reply

Next Post

भीषण सड़क हादसा: जशपुर में तेज रफ्तार कार ट्रेलर में घुसी, कार के उड़े परखच्चे; वाहन में सवार पांच की मौत

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर जशपुर 07 दिसंबर 2025। छत्तीसगढ़ के जशपुर जिले में कटनी-गुमला नेशनल हाईवे नंबर 43 पर देर रात हुए भीषण हादसे ने पूरे क्षेत्र को दहलाकर रख दिया है। दुलदुला थाना क्षेत्र के पतराटोली में एक तेज रफ्तार कार खड़े ट्रेलर में जा घुसी। टक्कर इतनी जोरदार […]

You May Like

जूनियर हॉकी एशिया कप: भारतीय पुरुष टीम ने दूसरे मैच में दिखाया जुझारूपन....|....इंडोनेशिया में ज्वालामुखी फटने से छह एयरपोर्ट बंद....|....महानंदा एक्सप्रेस के इंजन समेत तीन हिस्से पटरी से उतरे; मची अफरा-तफरी....|....गोरक्ष घाट पर गुंबद गिरने से अधिवक्ता की मौत....|....दो युवकों की मौत, आठ घंटे बाद खाई में मिली लाश....|....कानपुर में कच्ची छत ढहने से पिता समेत तीन बेटियों की मौत....|....65 साल के बुजुर्ग ने हैदराबाद मैराथन में जीता गोल्ड....|....इंदौर में सफाई मित्रों ने त्यौहार पर मनाई छुट्टी....|....मध्यप्रदेश में शुरू होगी नई मोबिलिटी क्रांति....|....चौथे स्टेज के स्तन कैंसर में भी इलाज संभव