केजरीवाल सरकार का ऐलान, दिल्ली में सार्वजनिक जगहों पर मास्क नहीं पहनने पर लगेगा 2000 का जुर्माना

Chhattisgarh Reporter
शेयर करे

दिल्ली में कोरोना महामारी पर हाई कोर्ट की सख्ती के बाद ऐक्शन में केजरी सरकार

सीएम अरविंद केजरीवाल ने कहा कि सार्वजनिक जगहों पर मास्क नहीं पहनने वालों पर लगेगा 2000 का जुर्माना

बता दें कि अभी तक मास्क नहीं पहनने पर 500 रुपये जुर्माने का प्रावधान था

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर          

नई दिल्ली 19 नवंबर 2020। दिल्ली में कोरोना के आंकड़े बेतहाशा बढ़ने पर नई सख्ती की तैयारी है. शादी में मिली छूट को वापस लेने के बाद अब मास्क ना पहने वालों को अब 2000 तक जुर्माना देना पड़ सकता है। कोरोन महामारी पर दिल्ली सरकार पर हाईकोर्ट की सख्ती के बाद अब अरविंद केजरीवाल सरकार ने ऐक्शन में आ गई है और सार्वजनिक जगहों पर मास्क नहीं पहनने वालों पर 2000 रुपये का जुर्माना लगाने की घोषणा की है। अभी तक मास्क नहीं पहनने पर 500 रुपये जुर्माने का प्रावधान था। लेकिन अब राज्य सरकार ने इसे चार गुणा बढ़ाने का फैसला किया है।

सीएम अरविंद केजरीवाल ने दिल्ली में कोरोना की स्थिति पर सर्वदलीय बैठक के बाद इसका ऐलान किया है। केजरीवाल ने कहा कि सार्वजनिक जगहों पर मास्क नहीं पहने पाए जाने पर 2000 का जुर्माना लगाया जाएगा।

एलजी से मिलकर लिया फैसला- केजरीवाल

अरविंद केजरीवाल ने ट्वीट कर कहा, ‘दिल्ली में कोरोना की स्थिति पर माननीय लेफ्टिनेंट गर्वनर से मुलाकात की और उन्हें स्थिति से अवगत कराया। हम इस बात पर सहमत थे कि ऐसा तंत्र बनाया जाए जिससे लोग मास्क न उतारें। इसी के तहत हमने मास्क नहीं पहनने पर जुर्माने को 500 से बढ़ाकर 2000 रुपये करने का फैसला किया है।’

दिल्ली हाई कोर्ट ने लगाई थी फटकार

दिल्ली हाई कोर्ट ने कोविड-19 महामारी के खराब प्रबंधन को लेकर आठ दिन बाद ही केजरीवाल सरकार को दूसरी बार फटकार लगाई। गुरुवार को कोर्ट ने दोहराया कि दिल्ली सरकार कोरोन मैनेजमेंट के लिए जरूरी कदम उठाने में हीला-हवाली कर रही है। हाई कोर्ट ने कहा, ‘आपने आज केंद्र के साथ बातचीत शुरू की है जबकि आपको यह पहले करना चाहिए था। हम यह नहीं कह रहे कि आप कार्रवाई नहीं कर रहे हैं, पर जो कर रहे हैं, वह काफी नहीं है।’

दिल्ली में कोरोना की तीसरी लहर

बता दें कि दिल्ली में कोरोना की तीसरी लहर के बाद स्थिति भयावह हो गई है। बुधवार को राजधानी में 100 से ज्यादा लोगों की मौत कोरोना के कारण हुई थी। दिल्ली में बढ़ते कोरोना के कारण केंद्र सरकार भी ऐक्शन में आ गई है। खुद गृह मंत्री अमित शाह ने कोरोना पर बैठक कर दूसरे राज्यों से पैरामेडिकल स्टाफ को दिल्ली बुलाने का फैसला किया था।

Leave a Reply

Next Post

पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की जयंती राजीव भवन में कांग्रेसजनों ने किया नमन

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर           रायपुर 19 नवंबर 2020। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष मोहन मरकाम ने देश के प्रथम महिला प्रधानमंत्री इंदिरा प्रियदर्शनी गांधी जी को नमन करते हुए कहा कि देश के प्रति इंदिरा जी के योगदान को भूलाया नही सकता इंदिरा जी ने बैकों का राष्ट्रीयकरण किया, अनाज की कमी को […]

You May Like

'कुछ लोग निराशावादी ही हैं, भारत को नीचा दिखाना चाहते हैं', पीएम मोदी ने राहुल गांधी पर बोला हमला....|....दिल्ली होटल अग्निकांड: 21 मौतों के मामले में होटल का रसोइया गिरफ्तार, मालिक के खिलाफ भी केस दर्ज....|....ईद मनाने निकले लेकिन...:सहारा रेगिस्तान में फंस गया ट्रक, 49 लोगों की तड़प-तड़प कर मौत....|....महागठबंधन में दरार! झामुमो ने बदली रणनीति, अब राज्यसभा की दोनों सीटों पर उतारेगी अपने उम्मीदवार....|....इबोला को लेकर छत्तीसगढ़ अलर्ट: स्वास्थ्य मंत्री बोले- क्वारंटाइन किए गए लोगों में नहीं मिले संक्रमण के लक्षण....|....पंजाब में भीषण सड़क हादसा: ट्रॉला और पिकअप में जबरदस्त टक्कर, डेरा ब्यास जा रहे आठ श्रद्धालुओं की मौत....|....35 सेकंड में युवती का कत्ल: ऑफिस में युवक ने किए 30 वार, एकतरफा प्यार और हत्या में परिवार के दावे से नया मोड़....|....'कूटनीति से ही समाधान संभव': यूएन से सम्मानित मेजर अभिलाषा का शांति संदेश, लेबनान के पुनर्निर्माण की बताई जरूरत....|....राष्ट्रीय स्तर पर 3% गिरावट के बीच यूपी का शानदार प्रदर्शन, जीएसटी संग्रह में 13% बढ़ोतरी, देश में नंबर वन....|....सुरक्षा कटौती पर बिहार में रार: पूर्व सीएम राबड़ी देवी ने आवास से सुरक्षाकर्मियों को लौटाया; अपमान का लगाया आरोप