भाजपा के परिवर्तन यात्रा में प्रधानमंत्री से लेकर दर्जनों केंद्रीय मंत्री आ गये पर छत्तीसगढ़ को मिला क्या?

Chhattisgarh Reporter
शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

रायपुर 26 सितंबर 2023। भाजपा के परिवर्तन यात्रा में शामिल होने आए केंद्रीय मंत्रियों पर कांग्रेस ने सवाल उठाए। प्रदेश कांग्रेस के वरिष्ठ प्रवक्ता धनंजय सिंह ठाकुर ने कहा कि भाजपा के परिवर्तन यात्रा में 14 दिन में प्रधानमंत्री से लेकर दर्जनों केंद्रीय मंत्री आए और चले गये इनके आने से छत्तीसगढ़ की जनता को क्या मिला? भाजपा के राजनैतिक यात्रा में सरकारी खर्चे और सुख सुविधा विलासिता उपभोग कर आये केंद्रीय मंत्रियों ने सिर्फ भाजपा का प्रचार-प्रसार किया। जब कोई मंत्री का दौरा होता है तब जनता उस मंत्री से कोई नई सौगात की उम्मीद करती है। उनके विभाग से संबंधित समस्याओं का हल चाहती है जो इन केंद्रीय मंत्रियों के दौरा में कहीं नहीं दिखा। भाजपा के परिवर्तन यात्रा में प्रधानमंत्री, केंद्रीय राज्य शिक्षा मंत्री, केंद्रीय गृह राज्य मंत्री, केंद्रीय रेलवे राज्य मंत्री, सहकारिता राज्य मंत्री, बिजली एवं उद्योग राज्य मंत्री, जल शक्ति एवं जनजाति राज्य मंत्री, सूचना प्रौद्योगिकी राज्य मंत्री, आयुष राज्य मंत्री, सहकारिता मंत्र, आये थे। इनके आने से छत्तीसगढ़ को क्या मिला? कोई नई घोषणा छत्तीसगढ़ की जनता के हित में इन्होंने नहीं किया? भाजपा के सांसदों ने भी छत्तीसगढ़ के लिए इनसे कोई मांग नहीं की।
प्रदेश कांग्रेस के वरिष्ठ प्रवक्ता धनंजय सिंह ठाकुर ने कहा कि रेलयात्री ट्रेन रद्द होने, समय पर ट्रेन नहीं मिलने से हताश और परेशान है, ऐसे में भाजपा के सांसदों को चाहिए था कि रेलवे राज्य मंत्री से व्यवस्थाओं को दुरुस्त करने की मांग करते। केंद्रीय शिक्षा राज्य मंत्री आए थे उनसे भाजपा के सांसदों को राइट टू एजुकेशन के तहत निजी स्कूलों को मिलने वाली केंद्र की राशि जो अब तक रुकी हुई है उसे देने की मांग करनी थी। जनजाति राज्य मंत्री से जनजाति छात्रों को मिलने वाली छात्रवृत्ति की राशि लगभग 300 करोड़ रुपए जो केंद्र ने रोक रखी है उसे देने की मांग करनी थी। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख माड़िवया से रायपुर एम्स में चिकित्सक, मेडिकल स्टाफ़, एवं मेडिकल सुविधाओं को बढ़ाने की मांग करना था। एम्स रायपुर में अभी चिकित्सक एवं स्टाफ की कमी है क्या भाजपा के सांसदों को इस ओर ध्यान नही गया?
प्रदेश कांग्रेस के वरिष्ठ प्रवक्ता धनंजय सिंह ठाकुर ने कहा कि भाजपा परिवर्तन यात्रा में सिर्फ हवा बाजी कर रही है जनता कैसे समर्थन नहीं मिल रहा है और बाहर से नेता बुलाकर झूठ एवं प्रपंच की राजनीति कर रही है। दुर्भाग्य की बात है केंद्र में सरकार होने के बाद भी उनके मंत्री छत्तीसगढ़ आते हैं, खाली हाथ आते हैं और खाली हाथ चले जाते हैं।

Leave a Reply

Next Post

पंजाबी फ़िल्म 'मौजां ही मौजां' को हिंदी दर्शक भी ख़ूब पसंद करेंगे: सलमान खान

शेयर करेसलमान खान ने लॉन्च किया कॉमेडी फ़िल्म ‘मौजां ही मौजां’ का मज़ेदार ट्रेलर छत्तीसगढ़ रिपोर्टर मुंबई 26 सितम्बर 2023। जल्द ही देश भर के सिनेमाघरों में रिलीज़ होने जा रही पंजाबी फ़िल्म ‘मौजां ही मौजां’ का हंसी से भरपूर ट्रेलर आज मुम्बई में लॉन्च कर दिया गया. इस मौके पर […]

You May Like

3000 रुपये पेंशन, 50 लाख का हेल्थ इंश्योरेंस... चुनाव से पहले राहुल गांधी ने किया बड़ा ऐलान....|....भारत की नारी शक्ति की उपलब्धियां गौरव का स्रोत हैं: पीएम मोदी....|....कलचा गांव में रंग लगाने के विवाद में दो लोगों की हत्या, पुलिस ने चार आरोपियों को किया गिरफ्तार....|....दिल्ली के बाजारों में युद्ध का असर, इलेक्ट्रॉनिक सामान महंगा; बासमती चावल के दाम गिरे....|....भाई ने लांघीं बर्बरता की हदें: हिमशिखा के शरीर पर थे 80 से ज्यादा जख्म, छलनी हो गया था लिवर, किडनी और हार्ट....|....बोर्ड परीक्षाएं खत्म होने की खुशी पड़ी जिंदगी पर भारी, ओडिशा में पांच स्कूली छात्रों की डूबने से मौत....|....ईरान के कई तेल डिपो पर अमेरिका और इस्राइल का बड़ा हमला, तेहरान में धुएं और आग से दहशत....|....अकेली महिला ने गांव में जला दी शिक्षा की अलख, 140 बालिका बनी स्टेट खिलाड़ी....|....न्यूयॉर्क मेयर ममदानी के आवास पर बम हमले की कोशिश, हिरासत में दो लोग; स्थिति तनावपूर्ण....|....मोदी सरकार ने देश को शर्मसार किया - दीपक बैज