दोस्तों ने किया दोस्त का कत्ल: धमतरी हत्याकांड में दो नाबालिग सहित 8 पकड़े, कहासुनी के बाद पीट-पीटकर मार डाला

admin
शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

धमतरी 02 जुलाई 2026। जिले के कुरुद थाना क्षेत्र के ग्राम डाही में हुए हत्याकांड का पुलिस ने खुलासा किया है। इस मामले में पुलिस ने दो नाबालिग सहित कुल 8 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों ने शराब पार्टी के दौरान हुए मामूली विवाद में अपने ही दोस्त को मौत के घाट उतार दिया था।ग्राम डाही निवासी हुलास मंडावी बोर खनन मशीन में मजदूरी का काम करता था। 29 जून को वह अपने गांव आया हुआ था। मृतक हुलास और उसके आठ दोस्त शराब पार्टी कर रहे थे। इसी दौरान किसी बात को लेकर उनके बीच विवाद हो गया। तैश में आकर मुख्य आरोपी रोशन ध्रुव और मुकेश यादव ने हुलास के सिर पर डंडे और पत्थर से ताबड़तोड़ वार किए। 

इससे हुलास की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमाॅर्टम के लिए भेजा। पुलिस ने घेराबंदी कर सभी आरोपियों को पकड़ लिया। पूछताछ में आरोपियों ने अपना अपराध स्वीकार किया।

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान
पुलिस अधीक्षक शैलेन्द्र पांडेय ने बताया कि इस मामले में मुख्य आरोपी रोशन ध्रुव है, जिसकी उम्र 21 वर्ष है। दूसरा मुख्य आरोपी मुकेश यादव है, जिसकी उम्र 19 वर्ष है। वारदात में अमन नेताम (19 वर्ष), रवि शंकर पटेल (22 वर्ष), चंद्रशेखर पटेल (22 वर्ष) और सागर मरकाम (25 वर्ष) भी शामिल थे। ये सभी आरोपी ग्राम डाही के निवासी हैं। पुलिस ने सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर रिमांड पर जेल भेज दिया है।

Leave a Reply

Next Post

आकाशीय बिजली ने बरपाया कहर: बीजापुर में 9 बकरियों की मौत, पशुपालक को लाखों का घाटा

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर बीजापुर 02 जुलाई 2026। जिले के चेरकंटी सरहद के कोटेर गांव में आकाशीय बिजली गिरने से एक बड़ा हादसा हुआ है। इस घटना में एक पशुपालक की नौ पालतू बकरियों की मौके पर ही मौत हो गई। इससे पशुपालक को भारी आर्थिक नुकसान उठाना पड़ा है। यह […]

You May Like

भक्ति, संस्कृति और सामाजिक समरसता का अनुपम संगम है कांवड़ यात्रा - मुख्यमंत्री साय....|....कण-कण में विराजमान हैं देवाधिदेव महादेव, प्रदेश की समृद्ध आध्यात्मिक परंपरा हमारी अमूल्य धरोहर -साय....|....विश्व व्यापार में बड़ा भूचाल....|....सहस्त्रधारा में नहाने के दौरान डूबा दिल्ली का पर्यटक....|....छत्तीसगढ़ में शुरू हुआ देश का पहला 21 CuM इलेक्ट्रिक शॉवेल....|....आकाशीय बिजली का कहर, बैगा दंपती की मौत....|....डोभाल का बीजिंग दौरा: चीन से सीमा विवाद पर होगी बातचीत....|....CMD SECL Shri Harish Duhan Visits Dipka Mega Mine....|....छत्तीसगढ़ के मंत्री ओपी चौधरी भाजपा की राष्ट्रीय 'सेवा संकल्प अभियान समिति' में शामिल....|....कम लागत में राखियां बनाकर आत्मनिर्भरता की राह पर बढ़ रहीं बिहान की महिलाएं