RCA अध्यक्ष वैभव गहलोत की BCCI सचिव जय शाह से हुई मुलाकात, कई मुद्दों पर की चर्चा

Chhattisgarh Reporter
शेयर करे

वैभव गहलोत की BCCI सचिव जय शाह से हुई मुलाकात

राजस्थान के CM अशोक गहलोत के बेटे हैं वैभव

यह मुलाकात अहमदाबाद के मोटेरा स्टेडियम में हुई

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर          

राजस्थान क्रिकेट एसोसिएशन के अध्यक्ष एवं प्रदेश मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के बेटे वैभव गहलोत ने बीसीसीआई सचिव एवं गृह मंत्री अमित शाह के बेटे जय शाह से अहमदाबाद में शुक्रवार को मुलाकात की। यह मुलाकात अहमदाबाद के सरदार वल्लभभाई पटेल अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम मोटेरा में हुई।

यह मुलाकात सैयद मुश्ताक अली T20 ट्रॉफी में तमिलनाड एवं राजस्थान एवं तमिलनाडु टीमों द्वारा खेले जा रहे सेमीफाइनल मैच के दौरान हुई। जानकारी के मुताबिक राजस्थान सैयद मुश्ताक अली T20 ट्रॉफी के सेमीफाइनल मैच के दौरान हुई मुलाकात में वैभव गहलोत और जय शाह ने कई मुद्दों पर बातचीत की।

इन मुद्दों में मुख्य तौर पर जयपुर में प्रस्तावित नए अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम के निर्माण, बीसीसीआई द्वारा पिछले वर्षों की बकाया राशि को जल्द आरसीए को रिलीज करने और जोधपुर के बरकतउल्लाह खान स्टेडियम के विकास पर चर्चा हुई।

राजस्थान क्रिकेट एसोसिएशन के एक अधिकारी के अनुसार यह चर्चा सकारात्मक रही एवं बीसीसीआई सचिव शाह ने वैभव गहलोत को पूर्ण सहयोग एवं सहायता का आश्वासन दिया।

बीसीसीआई सचिव जय शाह ने राजस्थान एवं तमिलनाडु टीमों के बीच खेले जा रहे सेमीफाइनल मैच को देखा एवं आरसीए अध्यक्ष वैभव गहलोत के साथ-साथ आरसीए पदाधिकारियो से मुलाकात भी की।

मैच के खत्म होने के बाद आरसीए अध्यक्ष वैभव गहलोत ने सरदार वल्लभभाई पटेल अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम मोटेरा के साउथ पवेलियन, नॉर्थ ब्लॉक, ग्राउंड, पिच, दर्शक दरगाह की जानकारी ली।

Leave a Reply

Next Post

87 साल में पहली बार नहीं होगा रणजी ट्रॉफी का आयोजन, BCCI ने लगाई मुहर, जय शाह ने लिखा पत्र

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर           कोरोना के बाद भारत में भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी टूर्नामेंट कराने में सफल रहा है। बोर्ड अब विजय हजारे, महिला वनडे टूर्नामेंट और वीनू मांकड़ अंडर-19 ट्रॉफी भी कराएगा। बोर्ड सचिव जय शाह ने सभी राज्य संघों को लेटर लिखकर यह […]

You May Like

'कुछ लोग निराशावादी ही हैं, भारत को नीचा दिखाना चाहते हैं', पीएम मोदी ने राहुल गांधी पर बोला हमला....|....दिल्ली होटल अग्निकांड: 21 मौतों के मामले में होटल का रसोइया गिरफ्तार, मालिक के खिलाफ भी केस दर्ज....|....ईद मनाने निकले लेकिन...:सहारा रेगिस्तान में फंस गया ट्रक, 49 लोगों की तड़प-तड़प कर मौत....|....महागठबंधन में दरार! झामुमो ने बदली रणनीति, अब राज्यसभा की दोनों सीटों पर उतारेगी अपने उम्मीदवार....|....इबोला को लेकर छत्तीसगढ़ अलर्ट: स्वास्थ्य मंत्री बोले- क्वारंटाइन किए गए लोगों में नहीं मिले संक्रमण के लक्षण....|....पंजाब में भीषण सड़क हादसा: ट्रॉला और पिकअप में जबरदस्त टक्कर, डेरा ब्यास जा रहे आठ श्रद्धालुओं की मौत....|....35 सेकंड में युवती का कत्ल: ऑफिस में युवक ने किए 30 वार, एकतरफा प्यार और हत्या में परिवार के दावे से नया मोड़....|....'कूटनीति से ही समाधान संभव': यूएन से सम्मानित मेजर अभिलाषा का शांति संदेश, लेबनान के पुनर्निर्माण की बताई जरूरत....|....राष्ट्रीय स्तर पर 3% गिरावट के बीच यूपी का शानदार प्रदर्शन, जीएसटी संग्रह में 13% बढ़ोतरी, देश में नंबर वन....|....सुरक्षा कटौती पर बिहार में रार: पूर्व सीएम राबड़ी देवी ने आवास से सुरक्षाकर्मियों को लौटाया; अपमान का लगाया आरोप