‘वाद-विवाद होना चाहिए, लेकिन बात जब देश की हो तब एकजुटता जरूरी’… पीएम मोदी का इशारों-इशारों में राहुल गांधी पर तंज

शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर  

नई दिल्ली 23 जून 2023। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भारत के साथ अपने संबंधों का जश्न मनाने के लिए अमेरिकी कांग्रेस के सदस्यों के एकजुट होने की प्रशंसा करते हुए कहा कि देश में विचारों पर वाद-विवाद अवश्य होना चाहिए लेकिन राष्ट्र के लिए बोलते समय भी लोगों को एकजुट होना चाहिए। प्रधानमंत्री मोदी ने अमेरिकी संसद के संयुक्त सत्र को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने ये टिप्पणियां राहुल गांधी की विदेश यात्राओं के दौरान केंद्र सरकार पर बार-बार किए जाने वाले प्रहारों की पृष्ठभूमि में की हैं।

बता दें कि राहुल गांधी ने हाल में अमेरिका की यात्रा की थी और वह अक्सर देश में समस्याओं से निपटने को लेकर मोदी सरकार की आलोचना करते रहते हैं। सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी अक्सर विपक्षी नेता की इन टिप्पणियों को केंद्र सरकार को निशाना बनाने के लिए विदेशी सरजमीं से देश की छवि बिगाड़ने के प्रयास के रूप में दर्शाती है। प्रधानमंत्री मोदी ने अमेरिकी सांसदों से कहा, ‘‘मैं विचारों तथा विचारधारा की बहस समझ सकता हूं। लेकिन आज मुझे यह देखकर खुशी हुई कि आप दुनिया के दो महान लोकतंत्र भारत और अमेरिका के बीच संबंधों का जश्न मनाने के लिए एक साथ आगे आए हैं।

प्रधानमंत्री ने परोक्ष रूप से राहुल गांधी पर निशाना साधते हुए कहा, ‘‘जब भी आपको मजबूत द्विदलीय सहमति की आवश्यकता होगी तो मुझे आपकी मदद करके खुशी मिलेगी। देश में विचारों पर वाद-विवाद होना चाहिए, लेकिन जब हम अपने देश के बारे में बात करते हैं तो हमें एकजुट होना चाहिए और आपने दिखाया है कि आप यह कर सकते हैं। बधाई।” अमेरिका की प्रतिनिधि सभा के अध्यक्ष केविन मैककार्थी को संबोधित करते हुए मोदी ने कहा, ‘‘एक जीवंत लोकतंत्र का नागरिक होने के कारण, मैं एक चीज स्वीकार कर सकता हूं अध्यक्ष महोदय – आपका काम बहुत कठिन है। मैं जुनून, अनुनय और नीति की लड़ाइयों से जुड़ा महसूस कर सकता हूं।’

Leave a Reply

Next Post

हाथियों ने वृद्ध को पटक-पटककर मार डाला: रात में ग्रामीणों के साथ तलाश करने निकले विधायक, सुबह जंगल में मिला शव

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर   बलरामपुर 23 जून 2023। छत्तीसगढ़ के सरगुजा संभाग में हाथियों का आतंक जारी है। अब हाथियों ने बलरामपुर में एक वृद्ध को पकट-पटक कर मार डाला। वृद्ध बकरी चराने के लिए गुरुवार को गया था। जब शाम तक नहीं लौटा तो बेटे तलाश करने पहुंचे, लेकिन […]

You May Like

अस्थमा और ब्रोंकाइटिस के लक्षण होते हैं एक जैसे....|....मरवाही वन मंडल में पहुंचा हाथियों का समूह....|....प्रसूता के पहुंचने पर अस्पताल से गायब थी स्टाफ नर्स, 48 घंटे में निलंबित....|....प्रदेश में तीन साल में खत्म होगा नशे का नेटवर्क....|....इंदौर–राघौगढ़ फोरलेन जल्द होगा शुरू....|....मां शारदा का आशीर्वाद लेकर सनातन संवाद में शामिल होंगे बाबा बागेश्वर....|....39वें राष्ट्रीय खेल, पदकों का नया रिकॉर्ड बनाने को तैयार खिलाड़ी....|....कालिंदी कुंज में यमुना नदी की सतह पर छाया जहरीला झाग....|....निर्दलीय प्रत्याशियों के बीच दांव पर सपा और भाजपा की साख....|....पावर स्टार लेकर आए धमाकेदार भोजपुरी सॉन्ग 'कोरा में'