शहडोल में रेत माफियाओं का आतंक, पुलिसकर्मी की ट्रैक्टर से कुचलकर की हत्या

शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

शहडोल 05 मई 2024। मध्यप्रदेश के शहडोल में रेत माफियाओं ने एक पुलिसकर्मी को ट्रैक्टर से कुचलकर मार डाला. जानकारी के मुताबिक, एएसआई महेंद्र बागरी अवैध रेत उत्खनन परिवहन की सूचना मिलने पर शहडोल गए थे. इसी दौरान सामने से आ रहे अवैध रेत के ट्रैक्टर को जब उन्होंने रोकने की कोशिश की तो चालक गाड़ी से कूद गया और ट्रैक्टर एएसआई पर चढ़ गया. इस वजह से एएसआई महेंद्र बागरी की मौत हो गई है. यह घटना ब्यौहारी थाना क्षेत्र के बड़ौली ग्राम की बताई जा रही है।

नागपुर में भी एक पुलिसकर्मी को जान से मारने की कोशिश की थी

महाराष्ट्र के नागपुर में कथित रूप से अवैध रेत ले जा रहे एक ट्रक चालक ने जनवरी में महिला अधिकारी पर वाहन चढ़ाने की कोशिश की थी. एक अधिकारी ने इसकी जानकारी दी थी. उन्होंने बताया था कि इससे पहले महिला अधिकारी और उनके सहकर्मियों ने अवैध रेत ले जा रहे आठ वाहनों को जब्त किया था।

अधिकारी ने बताया था कि घटना मानसर-तुमसर राष्ट्रीय राजमार्ग पर घोटीटोक गांव के पास हुई थी. उन्होंने बताया था कि राजस्व विभाग के अधिकारी अवैध रूप से खनन किए गए रेत के परिवहन को रोकने के लिए ट्रकों की जांच कर रहे थे.

Leave a Reply

Next Post

35 माओवादियों ने किया सरेंडर, तीन इनामी भी शामिल

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर दंतेवाड़ा 05 मई 2024। दक्षिण बस्तर के तीनों जिले के सरहदी इलाकों में सक्रिय 35 माओवादियों ने एक साथ आत्मसमर्पण किया है, इनमें से तीन माओवादियों पर शासन की ओर से एक-एक लाख रुपए का इनाम घोषित था. दक्षिण बस्तर में पुलिस व सीआरपीएफ का माओवादियों […]

You May Like

प्रेम संबंध से नाराज होकर पिता बना हैवान....|....पीएफ खाता खुला नहीं, वेतन से 12% की कटौती....|....कटियाबाजों ने दिया 4.59 करोड़ का झटका....|....मणिकर्णिका घाट पर नाव से ले जा रहे शव, 566 परिवारों ने छोड़ा घर....|....पीएमएवाई सोसाइटी के नोटिस पर बवाल....|....मिनीमाता बांगो बांध मार्ग की बदहाली पर बवाल....|....मनेन्द्रगढ़ में नाले में मिला युवक का शव....|....दुनिया के 21 देशों में हर पांच में से एक बच्चा ऑनलाइन प्रताड़ित....|....अनाहत सिंह क्वार्टर फाइनल में....|....राशन दुकानों से शक्कर गायब, गरीबों की थाली से मिठास छीनकर जमाखोरों की जेब भर रही है सरकार - दीपक बैज