झारखंड में नौ की मौत: लातेहार में शादी की बस पलटी, मरने वालों में पांच महिलाएं; 80 से अधिक यात्री घायल

admin
शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

रांची/ लातेहार 19 जनवरी 2026। झारखंड के लातेहार जिले में रविवार को एक दर्दनाक सड़क हादसे में शादी समारोह में जा रही बस के पलटने से कम से कम नौ लोगों की मौत हो गई, जिनमें पांच महिलाएं शामिल हैं, जबकि 80 से अधिक लोग घायल हो गए। पुलिस ने यह जानकारी दी। यह दुर्घटना महुआडांड़ थाना क्षेत्र के ओरसा बांग्लादारा घाटी में हुई। बस छत्तीसगढ़ के बलरामपुर जिले से लातेहार के महुआडांड़ एक शादी समारोह में शामिल होने जा रही थी।

एसपी ने की पुष्टि
लातेहार के पुलिस अधीक्षक कुमार गौरव ने बताया कि शादी की बारात लेकर आ रही बस घाटी में पलट गई। मौके पर ही पांच लोगों की मौत हो गई, जिनमें चार महिलाएं थीं। घायलों को तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया। उन्होंने बताया कि इलाज के दौरान लातेहार अस्पताल में दो और लोगों की मौत हो गई, जबकि दो अन्य की मौत गुमला सदर अस्पताल में हुई।

अस्पतालों में भर्ती घायलों का इलाज जारी
गुमला के सिविल सर्जन शंभु नाथ चौधरी ने बताया कि नौ घायलों को गुमला सदर अस्पताल रेफर किया गया था, जिनमें से दो को मृत अवस्था में लाया गया।

उप अनुमंडल पदाधिकारी (एसडीएम) विपिन कुमार दुबे ने बताया कि 60 घायल महुआडांड़ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती हैं। 20 से अधिक घायलों का इलाज एक निजी अस्पताल में चल रहा है। 32 गंभीर रूप से घायलों को बेहतर इलाज के लिए रिम्स, रांची रेफर किया गया है

मुख्यमंत्री ने दिए निर्देश
मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर पोस्ट कर लातेहार के उपायुक्त को घायलों को समुचित चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराने का निर्देश दिया है।

मृतकों की पहचान
मृतकों की पहचान रेशंती देवी (35), प्रेमा देवी (37), सीता देवी (45), सोनमती देवी (55), सुखना भुइयां (40) और विजय भुइयां के रूप में की गई है। लातेहार अस्पताल में मृत एक महिला की पहचान की जा रही है।

बस में थे करीब 90 यात्री
बस चालक विकास पाठक ने बताया कि बस में करीब 90 यात्री सवार थे। उन्होंने कहा, “बस का ब्रेक फेल हो गया था। मैंने हैंडब्रेक लगाने और इंजन बंद करने की कोशिश की, लेकिन बस पर नियंत्रण नहीं पा सका और वह पलट गई। बस चालक विकास पाठक ने बताया कि बस में करीब 90 यात्री सवार थे। चालक के अनुसार, बस के ब्रेक फेल हो गए थे। हैंडब्रेक लगाने और इंजन बंद करने की कोशिश के बावजूद बस पर नियंत्रण नहीं पाया जा सका, जिसके बाद बस पलट गई।

Leave a Reply

Next Post

ऑपरेशन त्राशी-1: रातभर रुका ऑपरेशन, सुबह होते ही फिर शुरू हुई आतंकियों की तलाश, ग्रेनेड हमले में आठ जवान घायल

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर किश्तवाड़ 19 जनवरी 2026। जम्मू-कश्मीर के किश्तवाड़ जिले में छिपे आतंकियों की तलाश के लिए सुरक्षाबलों ने सोमवार सुबह एक बार फिर सर्च ऑपरेशन शुरू कर दिया। अधिकारियों के अनुसार, रविवार रात अंधेरा और दुर्गम इलाका होने के कारण अभियान को अस्थायी रूप से रोक दिया गया […]

You May Like

छत्तीसगढ़ में 108 नक्सलियों ने आत्मसमर्पण किया, नकदी और सोना जब्त....|....दोस्तों के साथ मामूली झगड़ा, फिर तीन दिन बाद प्लास्टिक बैग में मिला नाबालिग का शव…पुलिसवालों पर टूट पड़ी भीड़, फूंकी गाड़ियां....|....रामनवमी में DJ बैन पर झारखंड विधानसभा में बवाल, विधानसभा में भिड़े सत्ता और विपक्ष के विधायक....|....कबीरधाम में पशु तस्करी पर पुलिस का बड़ा प्रहार, चार आरोपी गिरफ्तार, सात मवेशी और दो पिकअप जब्त....|....संसद में उठा फारूक अब्दुल्ला पर फायरिंग का मुद्दा: खरगे के तीखे सवाल, नड्डा बोले- विपक्ष के ऐसे बयान निंदनीय....|....होर्मुज से गुजरेंगे भारतीय टैंकर: विदेश मंत्री जयशंकर और अराघची की बातचीत के बाद निकला रास्ता, मिली बड़ी राहत....|....सम्राट चौधरी के आवास पर पहली बार इतनी बड़ी बैठक; कुशवाहा और चौधरी आवास भी आ गया चर्चा में....|....शंकराचार्य बनाएंगे चतुरंगिणी सेना, शस्त्र उठाने से परहेज नहीं; गोरखपुर से शुरू होगी गविष्ठि यात्रा....|....'पड़ोसी देशों की रक्षा करेगा भारत', रक्षा राज्य मंत्री ने कहा-आतंकवाद बिल्कुल बर्दाश्त नहीं करेंगे....|....महाराष्ट्र विधानसभा में बम की धमकी, बजट सत्र के बीच हड़कंप; पुलिस ने जांच शुरू की