रायपुर पहुंचा आतंकी हमले में दिवंगत दिनेश का पार्थिव शरीर, लोगों ने दी श्रद्धांजलि

शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

रायपुर 25 अप्रैल 2025। जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में आतंकी हमले के शिकार बिजनेसमैन दिनेश मिरानिया का पार्थिव शरीर रात 10 बजे रायपुर पहुंचा। इस दौरान एयरपोर्ट पर बीजेपी नेताओं ने उन्हें श्रद्धांजलि दी। समता कॉलोनी स्थित उनके निवास पर श्रद्धांजलि देने के लिये लोगों की भीड़ उमड़ी हुई है। उनके रिश्तेदार, परिजन और अन्य लोग पहुंचे हुए हैं। इस दौरान कार से दिनेश मिरानिया की पत्नी नेहा मिरानिया, पुत्र शौर्य और पुत्री लक्षिता नजर आये।  वहीं एयरपोर्ट पर उप मुख्यमंत्री अरुण साव, महापौर मीनल चौबे, विधायक राजेश मूणत, मोतीलाल साहू, पुरंदर मिश्रा, संजय श्रीवास्तव, डॉ. वर्णिका शर्मा समेत कई जनप्रतिनिधि और सामाजिक कार्यकर्ताओं ने उन्हें  भावभीनी श्रद्धांजलि दी ।

कल सुबह में होगा अंतिम संस्कार
कारोबारी दिनेश मिरानिया का अंतिम संस्कार गुरुवार को सुबह 9 बजे राजधानी के मारवाड़ी श्मशान घाट में किया जायेगा। राजकीय सम्मान के साथ उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा।  इसमें प्रदेश भाजपा अध्यक्ष किरण सिंहदेव समेत कई बीजेपी नेता शामिल होंगे। समता कॉलोनी निवासी 45 वर्षीय स्टील कारोबारी दिनेश मिरानिया को आतंकियों ने उस दिन गोली मारी थी, जिस दिन उनकी शादी की सालगिरह थी। दिनेश पत्नी नेहा, बेटा शौर्य और बेटी लक्षिता के साथ शादी की सालगिरह मना रहे थे, तभी आतंकियों ने उन पर अंधाधुन गोलियां बरसा दी। 

छत्तीसगढ़ बीजेपी ने स्थगित किये सभी संगठनात्मक कार्यक्रम
छत्तीसगढ़ बीजेपी ने इस हमले के शोक में अपने सभी संगठनात्मक कार्यक्रम स्थगित कर दिए हैं। जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में मंगलवार को आतंकी हमले में धर्म पूछकर किए गए भीषण नरसंहार 27 पर्यटकों की हृदय विदारक मृत्यु पर गहन शोक-संवेदना व्यक्त की है। 24 अप्रैल को मीरानिया के अंतिम संस्कार में शामिल होकर श्रद्धांजलि अर्पित करेंगे। भाजपा प्रदेश महामंत्री संजय श्रीवास्तव ने बताया कि भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव सहित सभी पदाधिकारियों ने भी अपने-अपने कार्यक्रम व प्रवास स्थगित कर दिए हैं। 

Leave a Reply

Next Post

26 लोगों की मौत के बाद केंद्र सरकार की आपात बैठक, कांग्रेस ने उठाई सवाल

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर नई दिल्ली 24 अप्रैल 2025। जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हाल ही में हुए क्रूरतम आतंकी हमले में 26 लोगों की दर्दनाक मौत के बाद देश भर में आक्रोश और शोक की लहर दौड़ गई है। इस हमले के संदर्भ में केंद्र सरकार ने गुरुवार शाम को […]

You May Like

त्योहारों में जमकर खाएं मिठाई-पकवान....|....भारत बनाम न्यूजीलैंड: वनडे सीरीज के लिए ऑकलैंड पहुंचे विराट कोहली....|....नोवाक जोकोविच ने गंवाया फेडरर की बराबरी का मौका....|....सुरक्षा परिषद में अस्थायी सीट के लिए भारत की दावेदारी....|....देश की ऊर्जा जरूरतों को नई ताकत देगा एनटीपीसी लारा....|....सूरजपुर में बिना पंजीयन चल रहा था पैरामेडिकल कॉलेज....|....इंदौर में शुक्रवार से शुरू होगा मराठी फूड फेस्टिवल जत्रा....|....चीते की मौत के मामले में एसटीएफ की जांच तेज....|....गृहमंत्री अमित शाह का ऐलान: यूपी में लागू करेंगे यूसीसी....|....स्पेशल कैंपेन 6 के अंतर्गत एसईसीएल ने निर्धारित लक्ष्यों को किया पार, स्क्रैप निपटान से अर्जित किए ₹26.17 करोड़