अधिकारी स्कूलों को व्यवसायिक पाठ्यक्रम के लिये समान अपने चहेतो के फर्म से खरीदने दबाव बनाया जा रहा

admin
शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

रायपुर 20 जनवरी 2026। जिला शिक्षा अधिकारी के द्वारा स्कूलों को फ़ोन कर समान खास फर्म से खरीदने के लिये दबाव बनाने को भाजपा की कमीशन खोरी की नीति करार देते हुये प्रदेश कांग्रेस के वरिष्ठ प्रवक्ता धनंजय सिंह ठाकुर ने कहा कि भाजपा सरकार कमीशन खोरी, भ्रष्टाचार में आकंठ तक डूब गईं हैं। अब स्कूलों में व्यवसायिक पाठ्यक्रम के लिये खरीदी की जानी वाली समानो को अपने चहतो के खास फर्म से ही खरीदने जिला शिक्षा अधिकारी एवं ब्लाक शिक्षा अधिकारी से  प्रधानपाठकों पर दबाव बना रहे हैं। स्कूलों में व्यावसायिक पाठ्यक्रम के अंतर्गत विभिन्न स्कूलों में बैंकिंग प्लंबिंग, एग्रीकल्चर, हॉस्पिटल मैनेजमेंट, ब्यूटी एंड वैलनेस आधारित विभिन्न पाठ्यक्रमों का संचालन किया जा रहा है, इसके लिये प्रत्येक स्कूलों को 2 लाख रुपया फंड दिया गया हैं अब उस फंड पर भाजपा समर्थित लोगों की नजर गढ़ गईं।

प्रदेश कांग्रेस के वरिष्ठ प्रवक्ता धनंजय सिंह ठाकुर ने कहा कि भाजपा सरकार में जेम पोर्टल के माध्यम से विभागीय खरीदी में भारी भ्रष्टाचार किया जा रहा हैं। स्थानीय स्तर पर जिस दर में समान उपलब्ध हैं उससे चार से पांच गुना महंगे दरो पर खरीदी की जा रही हैं, सरकारी खजाने को लूटा जा रहा है। अब स्कूलों पर अनैतिक दबाव बनाया जा रहा हैं। जंबूरी में अभी करोड़ों की गड़बड़ी उजागर हुई हैं। ये सब शिक्षा मंत्री के संरक्षण में हो रहा है।

प्रदेश कांग्रेस के वरिष्ठ प्रवक्ता धनंजय सिंह ठाकुर ने कहा कि स्कूलों को आवश्यकतानुसार समान खरीदने की स्वतंत्रता मिलनी चाहिए। स्कूलों में फ़ोन कर चहेतो को लाभ पहुंचाने की कोशिश कर रहे अधिकारियो के खिलाफ कड़ी कार्यवाही की जाये, प्रधानपाठक पर दबाव बनाना अनुचित हैं।

Leave a Reply

Next Post

हिन्द मजदूर सभा (HMS) के राष्ट्रीय अध्यक्ष रेशम लाल यादव बने एसईसीएल संचालन समिति के सदस्य, कोयला कर्मियों में हर्ष का माहौल

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर बिलासपुर 20 जनवरी 2026। कोयला उद्योग के दिग्गज श्रमिक नेता और हिन्द मजदूर सभा (HMS) के राष्ट्रीय अध्यक्ष रेशम लाल यादव को साउथ ईस्टर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड (SECL) की केंद्रीय संचालन समिति (Steering Committee) का सदस्य नियुक्त किया गया है। HMS यूनियन की ओर से अब रेशम […]

You May Like

बाइक मांगकर ले गया, फिर वापस नहीं की....|....सरकारी जमीन पर बना दो मंजिला मकान बुलडोजर से ढहाया....|....सबसे साफ हवा वाले शहरों में रायपुर छठवें नंबर पर....|....‘निवेशक निवेश का पर्चा लेकर आते थे, वसूली की पर्ची लेकर लौटते थे’....|....तेज रफ्तार कार ने साइकिल सवार को रौंदा, मौके पर हुई मौत....|....बिजली बिल जमा नहीं किया तो सरकारी दफ्तर की ही कट गई बिजली....|....'मंदिर टूट गया, पर हनुमान जी टस से मस न हुए'....|....दिल्ली नहीं गुजरात में होगा राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार....|....जूनियर हॉकी एशिया कप: भारत ने दक्षिण कोरिया को 7-3 से रौंदा....|....किसानों के पास पारंपरिक फसलों का विकल्प