छत्तीसगढ़ में संपन्न हुआ विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण का मतदान, पूर्व सीएम डॉ. रमन सिंह ने सभी प्रदेशवासियों को बधाई देते हुए जताया आभार

Chhattisgarh Reporter
शेयर करे

कहा, सभी की जागरूकता से सफ़ल हुआ लोकतंत्र का महापर्व

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर  

रायपुर 18 नवंबर 2023। छत्तीसगढ़ में आज 70 सीटों पर विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण का मतदान संपन्न हुआ इसे लेकर छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री और भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष डॉ. रमन सिंह ने सभी प्रदेशवासियों को बधाई देते हुए सभी का आभार जताया। पूर्व सीएम ने कहा कि प्रदेश में सभी की जागरूकता के कारण लोकतंत्र का यह महापर्व सफ़ल हुआ है इसके लिए मैं सभी प्रदेशवासियों को बधाई देता हूं तथा सभी का आभार व्यक्त करता हूं।
हमारे सभी समर्पित कार्यकर्ता बंधुओं के परिश्रम, सुरक्षा बलों की सतर्कता एवं संविधान के प्रति निष्ठावान सभी मतदाता कर्मियों की सक्रियता से आज मतदान संपन्न हुआ है। पूर्व सीएम डॉ. रमन सिंह ने आगे कहा कि जागरूक मतदाताओं के कारण आज प्रदेश में 5 बजे तक लगभग 68.15% मतदान हुआ हैं जो सारी प्रक्रिया पूर्ण होने के उपरांत 75% से अधिक होने का अनुमान है, यह बड़ी संख्या में मतदान प्रदेश का उज्जवल भविष्य तय करेगा और मुझे पूर्ण विश्वास है कि 3 दिसंबर को प्रदेश में एक बार फिर कमल खिलेगा और भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनेगी तथा भाजपा की सरकार में प्रदेश का चहुमुखी विकास होगा। पूर्व मुख्यमंत्री डॉ रमन सिंह ने छत्तीसगढ़ की महिलाओं का विशेष आभार व्यक्त करते हुए कहा कि छत्तीसगढ़ की माताओं बहनों ने इस विधानसभा चुनाव में बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया उनके इस विश्वास के लिए हम सभी बहुत आभारी हैं, छत्तीसगढ़ में भाजपा की सरकार बनते ही महिलाओं को महतारी वंदन योजना का भरपूर लाभ मिलेगा और जिस आकांक्षाओं के साथ उन्होंने आज मतदान किया है वह सभी आशाएँ पूरी होंगी।

इसके साथ ही उन्होंने प्रदेश के विकास को लेकर आगे कहा कि जिन संकल्पों के साथ भारतीय जनता पार्टी का एक-एक प्रत्याशी चुनाव में उतरा है उन सभी संकल्पों (मोदी की गारंटी) पर हम प्रदेश में भाजपा की सरकार बनते ही काम करेंगे और प्रदेश के हर वर्ग, हर समाज, हर व्यक्ति को विकास की मुख्यधारा से जोड़ने की दिशा में अग्रसर होंगे और प्रदेश को एक विकसित छत्तीसगढ़ के रूप में उभारने के लिए समर्पित होंगे।

Leave a Reply

Next Post

दमनकारी कांग्रेस सरकार की रवानगी जनता ने कर दी तय -बृजमोहन

शेयर करेबृजमोहन ने कहा – 3 दिसंबर के बाद से छत्तीसगढ़ में भाजपा के सुशासन की वापसी होगी और छत्तीसगढ़ को लूटने वालों को जेल भेजा जाएगा, उनके अवैध कामों पर बुलडोजर चलाया जाएगा छत्तीसगढ़ रिपोर्टर   रायपुर 18 नवंबर 2023। वरिष्ठ भाजपा नेता पूर्व मंत्री एवं रायपुर दक्षिण के भाजपा […]

You May Like

छत्तीसगढ़ का मोस्ट वांटेड नक्सली मिसिर बेसरा गिरफ्तार....|....रायगढ़ में रवि भगत पर केस दर्ज; जेल दाखिल....|....जेएसडब्ल्यू प्लांट से 7.5 किलो तांबा तार चोरी....|....ट्रेलर ब्रेकडाउन से थमी रफ्तार....|....जहरीले जंतु के काटने से 3 वर्षीय मासूम की मौत....|....बलरामपुर कलेक्टर ने कृषि विस्तार अधिकारी को किया निलंबित....|....रायपुर में लगी भीषण आग; बार सहित 4 दुकानें जलकर खाक....|....संवेदनशील पहल से लौट रही जिंदगी की मुस्कान....|....कोतबा-बागबहार सड़क का काम प्रगति पर, अक्टूबर-2026 तक पूरा करने का लक्ष्य....|....लोदाम में बर्तन दुकान पर दबिश, 13 घरेलू एलपीजी गैस सिलेंडर अवैध रूप से भंडारित मिले