सीएम ने शौर्य स्मारक से ‘अहिल्या वाहिनी’ बाइक रैली और ‘माँ तुझे प्रणाम’ यात्रा को दिखाई हरी झंडी

शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

भोपाल 30 मई 2025। मध्यप्रदेश में महिला सशक्तिकरण को नई दिशा देने के लिए मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने शुक्रवार को भोपाल स्थित शौर्य स्मारक से एक नई पहल की शुरुआत की। उन्होंने लोकमाता देवी अहिल्याबाई होल्कर की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया और दीप प्रज्ज्वलन के साथ जनकल्याण पर्व को एक नई ऊर्जा प्रदान की। मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर कहा कि लोकमाता देवी अहिल्याबाई होल्कर का व्यक्तित्व समर्पण, सुशासन और समाजसेवा का अनुपम उदाहरण है। उनका जीवन हमें प्रेरणा देता है कि हम समाज के हर वर्ग विशेषकर महिलाओं को सशक्त और आत्मनिर्भर बनाएं।

‘अहिल्या वाहिनी’ महिला बाइक रैली को मुख्यमंत्री ने किया रवाना
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने अहिल्या वाहिनी महिला बाइक रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। यह रैली नारी शक्ति और सुरक्षा का प्रतीक है, जिसमें 40 महिला बाइकर पुलिस विभाग से और शेष सिविलियन महिला बाइकर शामिल रहीं। मुख्यमंत्री ने सभी प्रतिभागियों का उत्साहवर्धन करते हुए उन्हें हेलमेट भी भेंट किए और सुरक्षा के महत्व पर बल दिया।

‘मां तुझे प्रणाम’ योजना के तहत 90 युवतियां रवाना
इसके साथ ही मुख्यमंत्री ने ‘माँ तुझे प्रणाम’ योजना के अंतर्गत ग्वालियर-चंबल संभाग की 90 युवतियों और 2 खेल अकादमियों की छात्राओं को राजधानी भोपाल के आसपास के विशेष दर्शनीय और प्रेरणास्पद स्थलों के भ्रमण के लिए रवाना किया। इस योजना का उद्देश्य युवा महिलाओं में राष्ट्रभक्ति, आत्मविश्वास और नेतृत्व क्षमता को प्रोत्साहित करना है।

Leave a Reply

Next Post

एसईसीएल गेवरा खदान में फिर हुआ हादसा, कोयले से भरे ट्रक में लगी आग; धू-धूकर जला वाहन

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर कोरबा 30 मई 2025। एसईसीएल गेवरा खदान में फिर एक हादसा हो गया। कोयले से भरे ट्रक में आगजनी की घटना सामने आई है। इस घटना के बाद मौके पर हड़कंप मच गया और देखते ही देखते कोयले से भरा ट्रक धू धूकर जलता रहा। बताया […]

You May Like

एक को बचाने नदी में कूदे दो दोस्त, तेज बहाव में तीनों बह गए....|....पारिवारिक विवाद में भतीजे ने फरसी से चाचा का गला रेता....|....21 महीने से पुलिस को चकमा दे रहा था चाचा का हत्यारा....|....बाइक सवार चार युवकों को अज्ञात वाहन ने मारी टक्कर, दो की मौत; दो घायल....|....शिक्षक भर्ती पदवृद्धि आंदोलन फिर तेज....|....गाजियाबाद में आमने-सामने भाजपा के गुट....|....यूएस ओपन 2026: रिबाकिना ने जीता खिताब....|....ट्रंप के बचपन का घर 20 लाख डॉलर में बिका....|....भाजपा बताये उनकी सरकार ने तारा कोल ब्लॉक नीलामी के लिए केंद्र को अनुशंसा क्यों किया? - दीपक बैज....|....तनाव के दौर में अनूप जलोटा का भक्ति मंत्र