जगदलपुर में पति ने आपसी विवाद में पत्नी की कुल्हाड़ी से की निर्मम हत्या, फिर फांसी लगा की खुदकुशी

admin
शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

जगदलपुर 04 फरवरी 2026। जगदलपुर के दंतेश्वरी वार्ड में बीती रात एक पति ने आपसी विवाद में अपनी पत्नी की हत्या करने के बाद खुद ही फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली, घटना की जानकारी लगते ही बोधघाट पुलिस के साथ ही फॉरेंसिक की टीम मौके पर आ पहुंची और शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मामले की जानकारी देते हुए अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महेश्वर नाग ने बताया कि बैलाबाजार दंतेश्वरी वार्ड निवासी तारासिंह 75 वर्ष का अपनी पत्नी विजय कौर 70 वर्ष का बीती रात किसी बात को लेकर विवाद हो गया, जिसके बाद दोनों के बीच काफी देर तक बहसबाजी हुई। जिसके बाद दोनों रात को सोने चले गए, जहां रात 2 बजे के लगभग दोनों के बीच फिर से विवाद हुआ, गुस्साए तारासिंह ने घर में रखे हुए नारियल काटने वाले ओजार से पत्नी के ऊपर हमला करना कर दिया। जिससे महिला की मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद आरोपी ने खुद फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली, घटना की जानकारी सुबह बेटे ने आसपास के लोगों के साथ ही पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस टीम जांच कर रही है। 

Leave a Reply

Next Post

प्रेमी की हैवानियत, प्रेमिका का गला रेतकर खुद की ली जान, युवती जिंदगी और मौत से जंग लड़ रही

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर कोरबा 04 फरवरी 2026। प्रेम प्रसंग के चलते एक सनसनीखेज वारदात में कोरबा में एक युवक ने युवती पर चाकू से हमला कर उसके गले को रेत दिया, और फिर खुद भी आत्महत्या का प्रयास करते हुए अपना गला रेत लिया। इस घटना में युवक की […]

You May Like

बस का सफर महंगा, किराया बढ़ाने पर बनी सहमति....|....शराब के नशे में तलवार लेकर सड़क पर उतरा युवक....|....कॉलोनियों में ईडब्ल्यूएस-एलआईजी की जमीन पर प्रशासन की नजर....|....चपरासी की नौकरी का झांसा देकर 5 लाख ठगे....|....नशीले इंजेक्शनों की तस्करी का पर्दाफाश....|....सरकारी स्कूल में जुगाड़ से पढ़ाई: संसाधनों की कमी नहीं बनी रोड़ा....|....सरकारी कर्मचारी के खिलाफ एफआईआर से पहले पक्ष सुनना जरूरी....|....गंगा में 133 किमी का जल हाईवे बनेगा....|....स्कूलों में अब सिंगल यूज प्लास्टिक पर लगेगी रोक....|....जाम से मुक्ति के लिए एक और रिंग रोड बनाने की तैयारी