सेना प्रमुख का पहला कश्मीर दौरा: कहा- कश्मीर में विकास और शांति के नए युग की शुरुआत, एलओसी पर सतर्क रहें जवान

शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

श्रीनगर 22 मई 2022। सेना प्रमुख जनरल मनोज पांडे ने कहा कि यह कश्मीर में विकास, शांति और समृद्धि के एक नए युग की शुरुआत है। इसलिए नियंत्रण रेखा पर जवानों को सतर्क रहना चाहिए। कार्यभार संभालने के बाद सेना प्रमुख दो दिवसीय दौरे पर पहली बार शनिवार को श्रीनगर पहुंचे। 

सैन्य प्रवक्ता के अनुसार उत्तरी कश्मीर के बारामुला जिले में एलओसी पर अग्रिम पोस्ट पर पहुंचकर सेना प्रमुख ने सुरक्षा तैयारियों का जायजा लिया। साथ ही आतंकवाद निरोधक मोर्चे पर की गई तैयारियों व दुश्मनों की नापाक हरकतों को रोकने के लिए उठाए गए कदमों की जानकारी ली। सेना प्रमुख को नियंत्रण रेखा पर मौजूदा संघर्ष विराम समझौते, घुसपैठ रोधी ग्रिड, परिचालन तैयारियों और सीमावर्ती क्षेत्रों में नागरिकों के साथ संबंधों के बारे में भी जानकारी दी गई। इस दौरान उन्होंने जवानों को सतर्क रहने, नियंत्रण रेखा पर गश्त बढ़ाने तथा दुश्मनों की हरकतों पर पैनी निगाह रखने पर बल दिया। 

जवानों के उच्च मनोबल की सराहना

सेना प्रमुख ने सैनिकों के साथ बातचीत के दौरान उनके उच्च मनोबल और पेशेवर क्षमता के लिए उनकी सराहना की। कहा कि दुर्गम परिस्थितियों में भी वे सीमा की रक्षा के लिए हर वक्त खड़े हैं। चिनार कोर मुख्यालय पहुंचने पर पांडे को कोर कमांडर एडीएस औजला ने नियंत्रण रेखा और भीतरी इलाकों में मौजूद समग्र सुरक्षा स्थिति के बारे में जानकारी दी। सेना प्रमुख ने कश्मीर में शांति बहाली की दिशा में चिनार कोर की भूमिका की सराहना की। 

Leave a Reply

Next Post

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने अपने निवास कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम में बिलासपुर में 120 करोड़ रुपए की लागत से बनने वाले राज्य कैंसर संस्थान का वर्चुअल भूमि पूजन किया

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर रायपुर 22 मई 2022। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज यहां अपने निवास कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम में बिलासपुर में 120 करोड़ रुपए की लागत से बनने वाले राज्य कैंसर संस्थान का वर्चुअल भूमि पूजन किया। राज्य केंसर संस्थान में सभी प्रकार के कैंसर के इलाज की […]

You May Like

दिल्ली-एनसीआर में ग्रीन पटाखे जलाने की मिली अनुमति....|....रामायण एडवांस बुकिंग: बॉक्स ऑफिस पर इतिहास रचने को तैयार रणबीर कपूर की फिल्म....|....महिलाओं में जानलेवा कैंसर के संकेत मिनटों में बताएगा एआई....|....ओलंपिक से पहले बदलाव की तैयारी: प्रो लीग में नई हॉकी टीम उतारेगा भारत....|....'हां, रूस और चीन हमारी जासूसी करते हैं'....|....8-9 वोट से चुनाव हारने का बदला लेने 1.20 लाख की सुपारी....|....कबरा हाथी का खौफनाक तांडव: बाइक सवार समेत दो लोगों को कुचलकर मार डाला....|....गोदाम पर छापा मारकर 2 करोड़ का अवैध गुटखा जब्त....|....बुंदेलखंड में गंभीर बीमारियों के कारणों की होगी पड़ताल....|....लोन जारी नहीं किया, फिर भी काटते रहे किस्त