जिले में गोधन न्याय योजना के तहत 2 लाख 73 हजार 309 किलोगोबर की खरीदी की गई है

Chhattisgarh Reporter
शेयर करे

9 गौठानों के माध्यम से गोधन न्याय योजना का बेहतर क्रियान्वयन किया जा रहा है

किसान व स्व-सहायता समूह की महिलाएं योजना का लाभ आर्थिक रूप से बन रहे मजबूत

उन्नत तकनीकी का गोबर में केचुआ डालकर वर्मी खाद तैयार किया जा रहा है

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

जशपुरनगर 14 अगस्त 2020। कलेक्टर महादेव कावरे के मार्गदर्शन में छत्तीसगढ़ शासन की महत्वााकंाक्षी योजना गोेधन न्याय योजना का क्रियान्वयन जिले में सार्थक रूप से किया जा रहा है। योजना के अंतर्गत गौठान के समितियों के अध्यक्षों की सहकारिता बैंक में खाता खोला गया है और उनके माध्यम से गोबर विक्रय करने वाले हितग्राहियों को भुगतान किया जा रहा है। गोधन न्याय योजना का शुभारंभ हरेली पर्व के अवसर पर 20 जुलाई 2020 को पूरे हर्षाें उल्लास के साथ प्रदेश स्तर से जिले स्तर में किया गया था। शुभारंभ के बाद से ही हितग्राही अपने पशुओं के गोबर का विक्रय करने गौठानों में पहुच रहे हैं और उन्हें आर्थिक लाभ भी मिल रहा है। साथ ही ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूती मिल रही है।  जशपुर जिले के ग्राम पंचायतों के 64 गौठान और नगरीय निकाय के  5 गौठान कुल 69 गौठानों के माध्मय से गोबर खरीदी की जा रही है। जिले में पशुपालकों की संख्या 12089 है। वर्तमान में गौठानों के माध्यम से 2 लाख 73 हजार 309 किलोगोबर क्रय किया गया है। जशपुर विकासखंड के ग्रामपंचायत गम्हरिया गौठान में स्व-सहायता समूह की महिलाओं द्वारा गोबर में केचुआ डालकर वर्मी खाद तैयार किया जा रहा है  ताकि किसानों को अच्छी गुणवत्ता वाला वर्मी खाद उपलब्ध कराया जा सके। शासन की गोधन न्याय योजना ग्रामीण क्षेत्रों के किसानों, स्व-सहायता समूह की महिलाओं के लिए कल्याणकारी कदम साबित हो रहा है। महिलाएं और पुरूष बड़ी संख्या में गौठानों से जुड़कर आत्मनिर्भर बन रहे है। साथ ही शासन की कल्याणकारी योजना की सहराहना करते हुए छत्तीसगढ़ शासन और जिला प्रशासन को धन्यवाद दिया है।

Leave a Reply

Next Post

आजादी के बाद सबसे बड़े वैश्विक संकट में संविधान से मिली शक्ति ने दिखाया रास्ता राम वन गमन पथ के विकास में होगी जनता की सहभागिता

शेयर करेमुख्यमंत्री ने राजधानी रायपुर के पुलिस परेड ग्राऊण्ड में आयोजित मुख्य समारोह में किया ध्वजारोहण: प्रदेशवासियों को दी स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं विश्वव्यापी संकटकाल में संकटमोचक बना अर्थव्यवस्था का छत्तीसगढ़ी मॉडल: मुख्यमंत्री श्री बघेल विद्युत के पारेषण-वितरण तंत्र की मजबूती के लिए ‘‘मुख्यमंत्री विद्युत अधोसंरचना विकास योजना होगी प्रारंभ […]

You May Like

महापुरुषों के जीवन और विचारों से प्रेरणा लेकर आगे बढ़ेगी नई पीढ़ी : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय....|....विधानसभा में अफीम की खेती मुद्दे पर हो रहा हंगामा....|....सऊदी की ईरान को खुली चेतावनी- हमले जारी रहे तो होगा “सबसे बड़ा नुकसान”....|....'बिना किसी भेदभाव के सभी को न्याय मिलेगा...' जनता दर्शन में सीएम योगी ने सुनीं जनसमस्याएं; दिए ये निर्देश....|....मुख्यमंत्री साय ने महतारी वंदन योजना की 25वीं किस्त की जारी, 641 करोड़ रुपये अंतरित....|....छत्तीसगढ़ में बालोद कोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी, जयस्तंभ चौक सील; पुलिस बल तैनात....|....शक्ति की समृद्धि: आर्थिक आत्मनिर्भरता देगी नारी शक्ति को नई उड़ान, घर से बदलाव की शुरुआत....|....हिंदू युवतियों का धर्मांतरण: संदिग्ध आतंकी से पूछताछ, ये हैं वो सवाल, जिनके अयान जावेद ने नहीं दिए जवाब....|....अमरोहा: मटर प्लांट में अमोनिया गैस का रिसाव, छह महिलाओं कर्मियों की हालत बिगड़ी, अन्य में मची भगदड़....|....कोच के तौर पर भी चैंपियन गंभीर: दो आईसीसी ट्रॉफी दिलाने वाले पहले भारतीय कोच बने गौतम, आलोचकों को दिया जवाब