पुलिस कैंप पर नक्सलियों का हमला: छत्तीसगढ़ के बीजापुर की घटना, चार पुलिसकर्मी घायल, दो जवानों को किया गया एयरलिफ्ट

शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

रायपुर 18 अप्रैल 2022। छत्तीसगढ़ के बीजापुर रविवार देर रात नक्सलियों ने पुलिस कैंप पर हमला कर दिया। नक्सलियों ने कैंप पर 10 से ज्यादा BGL (बैरल ग्रेनेड लॉन्चर) दागे। करीब आधे घंटे चली मुठभेड़ में 4 जवान घायल हुए हैं। इनमें से प्रधान आरक्षक टुकेश्वर ध्रुव और प्रधान आरक्षक जितेंद्र मंडा को रायपुर रेफर किया गया है। जबकि 2 को उपचार के लिए बीजापुर के जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। ज्यादा जानकारी का इंतजार किया जा रहा है। मुठभेड़ कुटरू थाना क्षेत्र में हुई है। जानकारी के मुताबिक, कुटरू इलाके के दरभा में CAF 4थी बटालियन का कैंप है। यह इलाका पूरी तरह से माओवादियों का गढ़ माना जाता है। बताया जा रहा है कि आधी रात के बाद माओवादियों ने पुलिस कैंप को घेर लिया और फायरिंग शुरू कर दी। जवानों के कैंप पर नक्सली लगातार BGL दागते रहे। जवानों ने भी जवाब दिया। वहीं गोलियों की आवाज सुनकर बैरक में सोए जवान भी जाग गए और फायरिंग शुरू कर दी। करीब आधा घंटे तक दोनों ओर से फायरिंग होती रही। जवानों को भारी पड़ता देख नक्सली अंधेरे का फायदा उठा जंगल की ओर भाग निकले हैं। इस मुठभेड़ में 2 CAF और 2 जिला पुलिस बल के जवान घायल हुए हैं। फिलहाल घायल जवानों के नामों की जानकारी नहीं मिल पाई है। मुठभेड़ के बाद इलाके की सर्चिंग बढ़ा दी गई है। बस्तर IG सुंदरराज पी ने कहा 2 जवानों को रायपुर के राम कृष्ण अस्पताल में इलाज के हेलिकॉप्टर के माध्यम से ले जाया गया है। दोनों जवानों की स्थिति खतरे से बाहर है। अन्य दो जवानों का बीजापुर जिला अस्पताल में इलाज चल रहा है।

Leave a Reply

Next Post

क्या पाकिस्तान में निकलेंगे रामनवमी जुलूस? : पथराव से भड़के केंद्रीय मंत्री गिरिराज, बोले- अब सब्र टूट रहा

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर   कटिहार 19 अप्रैल 2022। रामनवमी के अवसर पर देश में कई स्थानों पर जुलूसों पर पथराव से केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह भड़क उठे हैं। उन्होंने कहा कि ये हमले देश की ‘गंगा जमुनी तहजीब’ के दावों के विपरीत है। उन्होंने चेतावनी भरे अंदाज में यह भी […]

You May Like

प्रेम संबंध से नाराज होकर पिता बना हैवान....|....पीएफ खाता खुला नहीं, वेतन से 12% की कटौती....|....कटियाबाजों ने दिया 4.59 करोड़ का झटका....|....मणिकर्णिका घाट पर नाव से ले जा रहे शव, 566 परिवारों ने छोड़ा घर....|....पीएमएवाई सोसाइटी के नोटिस पर बवाल....|....मिनीमाता बांगो बांध मार्ग की बदहाली पर बवाल....|....मनेन्द्रगढ़ में नाले में मिला युवक का शव....|....दुनिया के 21 देशों में हर पांच में से एक बच्चा ऑनलाइन प्रताड़ित....|....अनाहत सिंह क्वार्टर फाइनल में....|....राशन दुकानों से शक्कर गायब, गरीबों की थाली से मिठास छीनकर जमाखोरों की जेब भर रही है सरकार - दीपक बैज