तरनतारन में भारी बारिश के बाद गिरी छत, एक ही परिवार के पांच लोगों की माैत

शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

तरनतारन (पंजाब) 01 मार्च 2025। पंजाब में शुक्रवार रात को हुई भारी बरसात एक परिवार के लिए काल बन गई। तरनतारन जिले के पंडोरी गोला गांव में शनिवार को एक दर्दनाक हादसा हो गया। बीते दिनों हुई बरसात के बाद एक मकान की छत गिरने से एक ही परिवार के पांच सदस्यों की मौत हो गई। हादसे में पति-पत्नी और उनके तीन मासूम बच्चों की जान चली गई। जिससे पूरे गांव में मातम पसर गया है। घटना की जानकारी मिलते ही सदर थाना पुलिस और गांव के लोग तुरंत मौके पर पहुंचे और मकान के मलबे में दबे सभी पांच लोगों को बाहर निकाला। उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। हादसे की खबर मिलते ही परिवार के रिश्तेदारों और ग्रामीणों में गम और गुस्से का माहौल बन गया। हादसे के बाद मृतकों को घर लाकर अंतिम दर्शनों के लिए रखा गया है।

प्रारंभिक जांच में हादसे के कारणों का सही-सही पता नहीं चल पाया है। मरने वाले इंद्र सिंह व उसकी पत्नी व तीन बच्चे हैं। पति पत्नी की उम्र तकरीबन 45 साल है, जबकि बच्चों की उम्र 17 से 22 साल के करीब है।

सपोर्ट में लगा गार्डर फिसलने से हादसा

माना जा रहा है कि घर के एक हिस्से में छत की सपोर्ट के लिए लगा गार्डर फिसल गया। जिससे छत गिर गई। बारिश के कारण मकान की छत व दीवार कमजोर हो गई थी। जिससे यह हादसा हो गया। पुलिस और प्रशासन ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

गांव में शोक की लहर

इस घटना के बाद से पूरे गांव में शोक का माहौल है। मृतकों के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। गांव के लोगों ने प्रशासन से मांग की है कि इस दुर्घटना में मारे गए परिवार को उचित मुआवजा दिया जाए और आगे से इस तरह की घटनाओं को रोकने के लिए जर्जर मकानों का सर्वे किया जाए।

Leave a Reply

Next Post

फिल्म 'कोरागज्जा' की रिलीज से पहले महाकुंभ में साधना की डुबकी

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर/(अनिल बेदाग) मुंबई 02 मार्च 2025। दक्षिण की फिल्म कोरागज्जा; ब्लॉकबस्टर फिल्म “कंतारा” में दिखाए गए मजबूत देवता के समान – रिलीज के लिए तैयार है। भक्ति के गहन प्रदर्शन में, प्रशंसित निर्देशक सुधीर अत्तावर और निर्माता त्रिविक्रम सपल्या, कार्यकारी निर्माता विद्याधर शेट्टी के साथ, त्रिविक्रम सिनेमा […]

You May Like

राष्ट्रपति द्रौपदी ने जारी किया 200 रुपए का स्मारक सिक्का....|....स्नातक के 40 और शिक्षक के 13 उम्मीदवारों की किस्मत का फैसला कल....|....ड्राइविंग लाइसेंस के लिए कैमरे से होगी निगरानी....|....थाने में पुलिस से भिड़ा निगरानीशुदा बदमाश, हाथापाई....|....जन विश्वास अभियान में अब अचानक जिलों में पहुंचेंगे सीएम....|....दिल्ली की हवा: एक रात में टूट गए 10 साल के रिकॉर्ड....|....सिरपुर हमारी समृद्ध सभ्यता, कला और ज्ञान परंपरा की अनमोल धरोहर : मुख्यमंत्री साय....|....एशियन पैरा गेम्स: प्रमोद-मनीषा की जोड़ी और सुहास एलवाई ने जीता कांस्य पदक....|....पुरुषों में दिखें ये 7 लक्षण तो तुरंत कराएं डायबिटीज की जांच....|....भारतीय शेयर बाजार में आएंगे 100 अरब डॉलर