इंग्लैंड के लिए बुरी खबर, टीम इंडिया से आज फिर से जुड़ेंगे अश्विन, बीसीसीआई ने दी जानकारी

Chhattisgarh Reporter
शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

राजकोट 18 फरवरी 2024। भारत और भारतीय फैंस के लिए खुशखबरी सामने आई है। रविचंद्रन अश्विन जो मां की तबीयत खराब होने की वजह से तीसरे दिन अचानक चेन्नई लौट गए थे, आज फिर से टीम से जुड़ जाएंगे। बीसीसीआई ने इसकी पुष्टि की है। यह इंग्लैंड के लिए बुरी खबर है। अश्विन के बिना शनिवार को इंग्लिश टीम ने बाकी बचे आठ विकेट 112 रन बनाने में गंवा दिए थे। ऐसे में अश्विन जैसे चैंपियन गेंदबाज की वापसी से इंग्लिश खेमा जरूर परेशान होगा। उनके आने से भारत की बल्लेबाजी भी मजबूत हुई है। यशस्वी जायसवाल भी बल्लेबाजी के लिए वापस आ चुके हैं।

बीसीसीआई ने दी जानकारी
भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने फैमिली इमरजेंसी के लिए एक दिन की अनुपस्थिति के बाद टीम में आर अश्विन की वापसी की घोषणा करते हुए खुशी जताई है। अश्विन और टीम मैनेजमेंट दोनों ने पुष्टि की है कि वह चौथे दिन से ही एक्शन में वापस आ जाएंगे और चल रहे टेस्ट मैच में टीम के लिए योगदान देना जारी रखेंगे।

टीम मैनेजमेंट, खिलाड़ियों, मीडिया और प्रशंसकों ने काफी समझदारी और सहानुभूति दिखाई है और परिवार की निजता और उनके महत्व का ध्यान रखा है। टीम और उनके फैंस इस चुनौतीपूर्ण समय में अश्विन के साथ खड़े रहे और अब सभी मैदान पर उनका स्वागत करने के लिए खुश हैं। बीसीसीआई ने यह भी कहा है कि अश्विन और उनका परिवार अभी भी निजता का अनुरोध करते हैं क्योंकि वे इन चुनौतीपूर्ण समय से गुजर रहे हैं।

शुक्रवार को घर लौटे थे अश्विन
अश्विन ने शुक्रवार को फैमिली इमरजेंसी की वजह से तीसरे टेस्ट से हटने का फैसला लिया था। उससे कुछ घंटे पहले ही वह अनिल कुंबले के बाद 500 टेस्ट विकेट लेने वाले दूसरे भारतीय गेंदबाज बने थे। बीसीसीआई उपाध्यक्ष राजीव शुक्ला ने शनिवार को इस घटना के बारे में अपडेट दिया था और लिखा कि अश्विन की मां मेडिकल इमरजेंसी का सामना कर रही थीं। राजीव शुक्ला ने कहा- अश्विन की मां के जल्द स्वस्थ होने की कामना करता हूं। उन्हें अपनी मां के साथ रहने के लिए राजकोट टेस्ट छोड़कर चेन्नई जाना होगा।

Leave a Reply

Next Post

'देश ने तय किया, पीएम मोदी ही फिर से प्रधानमंत्री बनेंगे', राष्ट्रीय अधिवेशन में बोले अमित शाह

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर नई दिल्ली 18 फरवरी 2024। दिल्ली में बीजेपी की चल रही राष्ट्रीय अधिवेशन की बैठक का आज दूसरा दिन है। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने अपने संबोधन में कहा, ‘इस अधिवेशन के बाद 2047 का भारत कैसा होगा इसका PM मोदी का संदेश लेकर हम […]

You May Like

'कुछ लोग निराशावादी ही हैं, भारत को नीचा दिखाना चाहते हैं', पीएम मोदी ने राहुल गांधी पर बोला हमला....|....दिल्ली होटल अग्निकांड: 21 मौतों के मामले में होटल का रसोइया गिरफ्तार, मालिक के खिलाफ भी केस दर्ज....|....ईद मनाने निकले लेकिन...:सहारा रेगिस्तान में फंस गया ट्रक, 49 लोगों की तड़प-तड़प कर मौत....|....महागठबंधन में दरार! झामुमो ने बदली रणनीति, अब राज्यसभा की दोनों सीटों पर उतारेगी अपने उम्मीदवार....|....इबोला को लेकर छत्तीसगढ़ अलर्ट: स्वास्थ्य मंत्री बोले- क्वारंटाइन किए गए लोगों में नहीं मिले संक्रमण के लक्षण....|....पंजाब में भीषण सड़क हादसा: ट्रॉला और पिकअप में जबरदस्त टक्कर, डेरा ब्यास जा रहे आठ श्रद्धालुओं की मौत....|....35 सेकंड में युवती का कत्ल: ऑफिस में युवक ने किए 30 वार, एकतरफा प्यार और हत्या में परिवार के दावे से नया मोड़....|....'कूटनीति से ही समाधान संभव': यूएन से सम्मानित मेजर अभिलाषा का शांति संदेश, लेबनान के पुनर्निर्माण की बताई जरूरत....|....राष्ट्रीय स्तर पर 3% गिरावट के बीच यूपी का शानदार प्रदर्शन, जीएसटी संग्रह में 13% बढ़ोतरी, देश में नंबर वन....|....सुरक्षा कटौती पर बिहार में रार: पूर्व सीएम राबड़ी देवी ने आवास से सुरक्षाकर्मियों को लौटाया; अपमान का लगाया आरोप