बजट 2026: ‘ये आम लोगों के लिए बजट, विपक्ष के सर्टिफिकेट की जरूरत नहीं’, भाजपा बोली- यह विकसित भारत की नींव

admin
शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

नई दिल्ली 02 फरवरी 2026। केंद्रीय बजट 2026 को लेकर राजनीतिक टकराव तेज हो गया है। भाजपा ने बजट को आम लोगों और विकसित भारत की दिशा में बड़ा कदम बताया है, जबकि विपक्षी दलों ने इसे निराशाजनक और खोखला करार दिया है। बजट पेश होने के बाद संसद से लेकर राजनीतिक मंचों तक आरोप-प्रत्यारोप का दौर शुरू हो गया है। भाजपा का कहना है कि यह बजट देश की अर्थव्यवस्था को मजबूत करने वाला है और इसके लिए विपक्ष के सर्टिफिकेट की जरूरत नहीं है।

भाजपा नेताओं ने साफ कहा कि बजट का मकसद गरीब, युवा, किसान और मध्यम वर्ग को ताकत देना है। पार्टी के अनुसार यह बजट 2047 तक विकसित भारत के लक्ष्य को ध्यान में रखकर तैयार किया गया है। विपक्ष द्वारा उठाए जा रहे सवालों को भाजपा ने राजनीतिक बयानबाजी बताया है। पार्टी ने कहा कि देश की जनता को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व पर भरोसा है।

विपक्ष के आरोपों पर भाजपा का पलटवार
भाजपा ने विपक्ष के आरोपों का जवाब देते हुए कहा कि हर बजट के बाद वही पुराना विरोध दोहराया जाता है। केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने कहा कि बजट में एमएसएमई, उत्पादन बढ़ाने, पशुपालन, मत्स्य क्षेत्र, स्किल डेवलपमेंट और रोजगार पर जोर दिया गया है। उन्होंने सवाल उठाया कि विपक्ष को विकास और रोजगार बढ़ाने वाली योजनाओं से दिक्कत क्यों है। उनके अनुसार यह भविष्य के लिए तैयार बजट है।

‘विपक्ष का सर्टिफिकेट नहीं चाहिए’
केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने कहा कि बजट विपक्ष के लिए नहीं, देश के लोगों के लिए लाया गया है। इसमें गरीब, युवा और बेरोजगारों के हित को ध्यान में रखा गया है। उन्होंने कहा कि जब जनता का भरोसा सरकार के साथ है तो विपक्ष के प्रमाण पत्र की कोई जरूरत नहीं है। उन्होंने बजट को सबका साथ, सबका विकास की सोच का विस्तार बताया।

विकास पर फोकस, राजनीति का आरोप
संसदीय कार्य मंत्री किरन रिजिजू ने कहा कि बजट पूरी तरह विकास और ग्रोथ केंद्रित है। उन्होंने विपक्ष पर बजट को लेकर राजनीति करने का आरोप लगाया। रिजिजू ने कहा कि बजट की सभी प्रमुख घोषणाएं आम लोगों को ध्यान में रखकर की गई हैं। जो लोग इसे नहीं मान रहे, वे राजनीतिक कारणों से आलोचना कर रहे हैं।

विपक्ष ने बताया कमजोर और दिशाहीन
विपक्ष की ओर से राहुल गांधी और कांग्रेस नेता के. वेणुगोपाल ने बजट को वास्तविक समस्याओं से दूर बताया। उनका कहना है कि बजट में शिक्षा, स्वास्थ्य और बेरोजगारी जैसे मुद्दों पर ठोस प्रावधान नहीं दिखते। भाजपा सांसद अनुराग ठाकुर ने जवाब देते हुए कहा कि विपक्ष को बजट इसलिए खोखला लगता है क्योंकि चुनावी हार से उनकी सोच कमजोर हो गई है। उन्होंने कहा कि भारत तेजी से बढ़ती अर्थव्यवस्था है और बजट से विकास और रोजगार को और गति मिलेगी।

Leave a Reply

Next Post

गरियाबंद के दुतकैया गांव में दो गुटों के बीच झड़प, भारी पुलिस बल तैनात; इसलिए भड़के ग्रामीण

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर गरियाबंद 02 फरवरी 2026। छत्तीसगढ़ के गरियाबंद में दो गुटों के बीच झड़प के बाद दुतकैया गांव में भारी पुलिस बल तैनात किया गया है। पुलिस के मुताबिक हालात अब काबू में हैं लेकिन इलाके में भारी पुलिस बल की तैनाती की गई है ताकि किसी […]

You May Like

'अमेरिकी सेना बच्चों की हत्यारी, उनका झूठा गौरव तोड़ा'....|....'2017 से पहले ठेके पर होती थी नकल'....|....170 साल पुराने खड़े हनुमान मंदिर का बदला ठिकाना....|....AI के युग में शिक्षक बनें विद्यार्थियों के मार्गदर्शक, तकनीक के विवेकपूर्ण उपयोग की दें सीख : राज्यपाल श्री डेका....|....तेज रफ्तार में बिना हेलमेट बाइक चला रहे थे 2 नाबालिग....|....बिलासपुर में अंबेडकर प्रतिमा से कथित छेड़छाड़....|....13 विषयों में पीजी, गणित का डर किया दूर....|....यूएस ओपन हाईलाइट्स: नवारो-टाउनसेंड और नोस्कोवा चौथे राउंड में....|....गिनीज बुक में दर्ज: 100 km दौड़कर गेंद फेंकी....|....ईरान के परमाणु कार्यक्रम पर छाया संकट