पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की आज 34वीं पुण्यतिथि; मोदी-खरगे समेत इन नेताओं ने दी श्रद्धांजलि

शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

नई दिल्ली 21 मई 2025। पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की 34वीं पुण्यतिथि पर पीएम मोदी, कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी सहित कई नेताओं ने श्रद्धांजलि अर्पित की। पूर्व प्रधानमंत्री को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए पीएम मोदी ने एक्स पर एक पोस्ट की। इसमें उन्होंने लिखा कि आज उनकी पुण्यतिथि पर मैं हमारे पूर्व प्रधानमंत्री श्री राजीव गांधी जी को अपनी श्रद्धांजलि अर्पित करता हूं। वहीं, कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे और लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी, कांग्रेस नेता पी चिदंबरम, सचिन पायलट ने वीर भूमि पर पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी को उनकी 34वीं पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि अर्पित की।

राजीव गांधी 1984 से 1989 तक बहुमत वाली सरकार का नेतृत्व करने वाले अंतिम कांग्रेसी प्रधानमंत्री थे। 1991 में आज ही के दिन तमिलनाडु के श्रीपेरंबदूर में चुनाव प्रचार के दौरान श्रीलंका स्थित आतंकवादी संगठन लिबरेशन टाइगर्स ऑफ तमिल ईलम (LTTE) ने उनकी हत्या कर दी थी। उनके बेटे राहुल गांधी वर्तमान में लोकसभा में विपक्ष के नेता हैं।

Leave a Reply

Next Post

'हिंसा का फायदा उठाते हैं राजनेता, लोग पीड़ित होते हैं', मुर्शिदाबाद मामले पर बोलीं ममता बनर्जी

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर कोलकाता 21 मई 2025। मुर्शिदाबाद हिंसा को लेकर पश्चिम बंगाल की सीएम ममता बनर्जी ने बड़ा बयान दिया। उन्होंने कहा कि हिंसा की घटनाएं लोगों को कष्ट पहुंचाती हैं लेकिन राजनेता इस स्थिति का फायदा उठाते हैं। सोशल मीडिया पर पोस्ट की गईं तमाम पोस्ट का […]

You May Like

अतिथि शिक्षकों को बसों में भरकर ले गई पुलिस....|....परेशान युवक ने खुद का काटा गला....|....छठी कार्यक्रम में पत्नी पर बसूले से हमला....|....एसईसीएल मानिकपुर खदान में कोयला चोरी....|....सिरगिट्टी में होटल सील, दस्तावेज मिले अधूरे....|....खरीफ सीजन में किसानों को खाद-बीज की कमी नहीं होने देगी सरकार, कालाबाजारी करने वालों पर सख्त कार्रवाई....|....रैली में घायल 16 पुलिस जवानों से अस्पताल में मिले पुलिस कमिश्नर, उपचार का लिया जायजा....|....राहुल गांधी सहित कांग्रेस नेताओं की गिरफ्तारी मोदी सरकार का डर - दीपक बैज....|....हवा के संग बिखरी माधुरिमा तुली की मासूम मुस्कान....|....रॉकिंग स्टार यश की 'टॉक्सिक' का नया रोमांटिक रंग