इंदौर में कांपी धरती, धार-बड़वानी और अलीराजपुर में भी महसूस किए गए झटके; तीन मापी गई तीव्रता

Chhattisgarh Reporter
शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

इंदौर 19 फरवरी 2023। मध्यप्रदेश के इंदौर में रविवार दोपहर को भूकंप के हल्के झटके महसूस किए गए। रिक्टर पैमाने पर इसकी तीव्रता तीन मापी गई। जानकारी के मुताबिक, भूकंप के झटके दोपहर 12 बजकर 54 मिनट पर महसूस किए गए। इसका केंद्र जमीन से 10 किलोमीटर गहराई में था। रिक्टर पैमाने पर इसकी तीव्रता 3.0 के करीब मापी गई। धार, बड़वानी और अलीराजपुर में भी झटके महसूस किए गए। हालांकि, अब तक किसी भी प्रकार के नुकसान की सूचना नहीं मिली है। लोगों ने अपने घरों में चीजों को हिलते हुए देखा तो उन्हें पता चला कि ये भूकंप के झटके हैं। इसके बाद लोग अपने घरों से बाहर आ गए। कुछ देर के लिए लोगों के बीच दहशत देखी गई। बाद में जब किसी भी तरह का नुकसान नहीं हुआ तो लोगों ने राहत की सांस ली।

पिछले साल नवंबर में भी प्रदेश में आया था भूकंप
इससे पहले पिछले साल एक नवंबर को जबलपुर समेत छह जिलों में भूकंप के हल्के झटके महसूस किए गए थे। भूकंप की तीव्रता रिक्टर स्केल पर 4.3 मापी गई थी। केंद्र जबलपुर से 35 किमी दूर और डिंडौरी से 10 किमी दूर दर्ज किया गया था। भूकंप का हाइपो सेंटर 10 किमी की गहराई में मिला था।

अरुणाचल प्रदेश में भी महसूस किए गए भूकंप के झटके
अरुणाचल प्रदेश के पश्चिमी भाग में भी भूकंप के झटके महसूस किए गए। झटके रविवार दोपहर 12 बजकर 12 मिनट पर महसूस किए गए। रिक्टर पैमाने पर इसकी तीव्रता 3.8 मापी गई। भूकंप तवांग में आया। भूटान सीमा के निकट वेस्ट कामेंग में सतह से 10 किलोमीटर की गहराई पर इसका केंद्र था। 

Leave a Reply

Next Post

मै रसोईघर से सीधा पार्लियामेंट में बैठी हूं वो भी मुझे आशिर्वाद सोनिया जी का मिला।

शेयर करे मनेन्द्रगढ़ नगर पालिका में 7 करोड़ के कार्यों का हुआ लोकार्पण एवं भूमिपूजन। छत्तीसगढ़ रिपोर्टर / मो. साजिद खान एमसीबी ( सरगुजा)– आप लोग मुझे भाभी कहते हैं मां बना दिया है। भाई ने बोला यह सही है। मै रसोईघर से सीधा पार्लियामेंट में बैठी हूं, वो भी […]

You May Like

छत्तीसगढ़ का मोस्ट वांटेड नक्सली मिसिर बेसरा गिरफ्तार....|....रायगढ़ में रवि भगत पर केस दर्ज; जेल दाखिल....|....जेएसडब्ल्यू प्लांट से 7.5 किलो तांबा तार चोरी....|....ट्रेलर ब्रेकडाउन से थमी रफ्तार....|....जहरीले जंतु के काटने से 3 वर्षीय मासूम की मौत....|....बलरामपुर कलेक्टर ने कृषि विस्तार अधिकारी को किया निलंबित....|....रायपुर में लगी भीषण आग; बार सहित 4 दुकानें जलकर खाक....|....संवेदनशील पहल से लौट रही जिंदगी की मुस्कान....|....कोतबा-बागबहार सड़क का काम प्रगति पर, अक्टूबर-2026 तक पूरा करने का लक्ष्य....|....लोदाम में बर्तन दुकान पर दबिश, 13 घरेलू एलपीजी गैस सिलेंडर अवैध रूप से भंडारित मिले