श्रद्धा जैसा हत्याकांड: दिल्ली के गीता कॉलोनी फ्लाईओवर के पास टुकड़ों में मिली महिला की लाश, बिखरे मिले अंग

शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

नई दिल्ली 12 जुलाई 2023। दिल्ली में श्रद्धा हत्याकांड जैसी एक और वारदात सामने आई है। दिल्ली के गीता कॉलोनी फ्लाईओवर इलाके के पास से एक महिला का शव मिला है। बताया जा रहा है कि शव कई टुकड़ों में काटा गया है। सूचना पर पहुंची पुलिस जांच में जुटी है। फिलहाल महिला की पहचान नहीं हो पाई है। जानकारी के मुताबिक, दो अलग-अलग स्थानों पर शव के अवशेष मिले हैं। दिल्ली पुलिस ने शव के कई टुकड़े मिलने के बाद जांच शुरू कर दी है। मौके पर फोरेंसिक टीम पहुंची है। पूरे इलाके की घेराबंदी कर तलाशी अभियान शुरू किया गया है। पुलिस को आज सुबह 9.15 बजे सूचना दी गई कि फ्लाइओवर के पास कुछ मानव अंग पड़े हैं। जिसके बाद पुलिस वहां पहुंची। अभी तक महिला की पहचान नहीं हो सकी है। महिला की उम्र 35 से 40 साल बताई जा रही है।

सेंट्रल रेंज के ज्वाइंट सीपी परमादित्य ने बताया कि दो काले पॉलीथिन बैग मिले हैं। एक पॉलिथीन में कटा हुआ सिर रखा था और दूसरे में बॉडी के दूसरे हिस्से थे। लंबे बालों के आधार पर हम यह मान रहे हैं कि यह किसी महिला का शव है। अभी तक इसकी पहचान नहीं हो पाई है, जांच जारी है।

श्रद्धा के शव के भी किए गए थे टुकड़े
श्रद्धा हत्याकांड ने पूरे देश को दहला दिया था। श्रद्धा को कथित रूप से उसके बॉयफ्रेंड आफताब ने मौत के घाट उतार दिया था। जिसके बाद आफताब ने श्रद्धा के शव के टुकड़े-टुकड़े कर दिए थे। आफताब ने श्रद्धा के शव के टुकड़ों को महरौली के जंगल समेत दिल्ली-एनसीआर के कई इलाकों में फेंका था। इस मामले का खुलासा तब हुआ था जब श्रद्धा के पिता ने उसकी गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। करीब छह महीने बाद श्रद्धा की हत्याकांड खुला था। जिसके बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार किया।

Leave a Reply

Next Post

भारत का जवाब: 'एशिया कप के लिए टीम इंडिया पाकिस्तान नहीं जाएगी', शरीफ के मंत्री की गीदड़भभकी पर बीसीसीआई का पलटवार

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर नई दिल्ली 12 जुलाई 2023। एशिया कप और वर्ल्ड कप को लेकर पिछले कुछ समय से पाकिस्तान का ड्रामा जारी है। एशिया कप टूर्नामेंट हाईब्रिड मॉडल पर तय होने के बावजूद पाकिस्तान इस पर बखेड़ा खड़ा करने की कोशिश में जुटा हुआ है। वहां के खेल […]

You May Like

अवॉर्ड नहीं, जिम्मेदारी है-ऐश्वर्य ठाकरे....|....'सेक्स के लिए राजी नहीं थी मां, इसलिए बेटे को मार डाला'... आरोपी बोला- तड़पाने के लिए उंगलियां काटीं और फिर....|....झारखंड में अफवाह बनी जानलेवा: बच्चा चोरी के संदेह में हिंसक हुई भीड़, विक्षिप्त महिला की हत्याकर ली जान....|....कानून-व्यवस्था और भ्रष्टाचार को लेकर विधानसभा में विपक्ष का हंगामा, BJP विधायकों ने की नारेबाजी....|....गृहमंत्री विजय का कांग्रेस पर तीखा हमला, बोले-भूपेश सरकार में सात बार चाइना गई थी ड्रग सप्लायर नव्या मलिक....|....'कोविड टीकाकरण से हुई मौत के बाद मुआवजे के लिए नीति बनाए केंद्र', सुप्रीम कोर्ट ने मांगा जवाब....|....बंगाल में परिवर्तन यात्रा: भाजपा समर्थकों की भीड़ उमड़ी, विपक्षी दल का दावा- चुनाव के बाद होगा सत्ता परिवर्तन....|....सात की मौत: 60 फीट गहरे बेसमेंट से दबे मजदूर, समय पर मिलती सूचना तो बच जाती कई की जान; दीवार ढहने से हादसा....|....रायसेन किले से ‘ईरान जिंदाबाद’ के लगाए नारे, रील भी बनाई; अब पुलिस ने जुलूस निकालकर चार को कोर्ट पहुंचाया....|....राहुल गांधी बोले- कर दिया काम यूथ कांग्रेस वालों ने; भाजपा ने बयान को बताया शर्मनाक