प्रिंस युवराज के बर्थडे सेलिब्रेशन में रॉनी रॉड्रिग्स और एक्ट्रेस नायरा बनर्जी ने लगाए चार चांद

Chhattisgarh Reporter
शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर/(अनिल बेदाग)

मुंबई 23 नवंबर 2024। प्रिंस युवराज के पांचवे जन्मदिन सेलिब्रेशन पर पर्ल ग्रुप ऑफ कंपनीज के सीएमडी व परोपकारी हस्ती रॉनी रॉड्रिग्स एवं खूबसूरत अभिनेत्री नायरा बनर्जी पहुंचे। मुम्बई के कीनो कॉटेज में हुए भव्य समारोह में शानदार केक काटकर प्रिंस युवराज का बर्थडे मनाया गया। इस अवसर पर युवराज की मां का भी बर्थडे मनाया गया। व्हाइट कलर के कॉस्ट्यूम में टीवी स्टार नायरा बनर्जी बेहद खूबसूरत लग रही थीं। उनकी और रॉनी रॉड्रिग्स की उपस्थिति में केक कटिंग की गई। नायरा बनर्जी ने प्रिंस युवराज को बर्थडे विश किया। इस जन्मदिन पार्टी में बच्चों के लिए काफी मस्ती भरे गेम्स का इंतेजाम किया गया था। मिक्की माउस के साथ बच्चे खूब एन्जॉय कर रहे थे और नायरा बनर्जी तो मिक्की माउस को देखते ही जैसे बच्चों की तरह खुश हो गईं। उनके साथ फोटो खिंचवाई और कहा कि मुझे बचपन से ही मिक्की माउस बहुत पसन्द है। 

मिक्की माउस मेरे फेवरेट कार्टून कैरेक्टर हैं। पर्ल ग्रुप ऑफ कम्पनीज़ के सीएमडी रॉनी रॉड्रिग्स खुशियां बांटने में विश्वास रखते हैं। उन्होंने भी बच्चों के साथ यहां काफी समय बिताया और प्रिंस युवराज को जन्मदिन की बधाई दी। सभी मेहमान प्रिंस युवराज के लिए उपहार लेकर आए, वहीं अतिथियों को रिटर्न गिफ्ट भी दिया गया। सभी मेहमानों ने इस बर्थडे पार्टी को एन्जॉय किया।

Leave a Reply

Next Post

भाजपा का किला नहीं ढहा पाई कांग्रेस, सुनील सोनी 46167 वोट से जीते

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर रायपुर 23 नवंबर 2024। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में रायपुर दक्षिण उपचुनाव में बीजेपी के सुनील सोनी ने जीत दर्ज की है। कांग्रेस के आकाश शर्मा को सुनील सोनी ने 46,167 वोटों से हराया है। 19 राउंड की काउंटिंग के बाद बीजेपी को 89,220 वोट मिले, […]

You May Like

पति ने मांगा तलाक, पत्नी ने की 2-करोड़ की डिमांड....|....छ्त्तीसगढ़-ओडिशा बॉर्डर पर गांजा तस्करी....|....सिविल सर्जन 1 लाख रिश्वत लेते गिरफ्तार....|....छत्तीसगढ़ के भांचा श्रीराम की आस्था के सम्मान में बिलासपुर में निकलेगी 3 दिवसीय 'श्रीराम श्रद्धा यात्रा'....|....छत्तीसगढ़ में अगले पांच दिन सक्रिय रहेगा मानसून....|....नीट को लेकर छत्तीसगढ़ में सियासी घमासान....|....वाटर कैनन भी हम पर, आंसू गैस भी हम पर, पत्थर और डंडे से प्रहार भी हम पर और एफआईआर भी हम पर, शर्म करो सरकार - दीपक बैज....|....हिंदी विश्वविद्यालय में लोकमान्य तिलक एवं चंद्रशेखर आज़ाद को किया अभिवादन....|....TPS Music पर रोमांस की नई बहार, तिवारी सरकार के गीतों की होगी लगातार बारिश....|....कारोबारियों के नाम कैशफ्री का फेस्टिव गिफ्ट