प्रेम प्रसंग के शक में नौवीं के छात्र की बेरहमी से हत्या, परिजनों ने पुलिस पर लगाया बड़ा आरोप

admin
शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

पटना 13 दिसंबर 2025। पटना के बाढ़ अनुमंडल के पंडारक थाना क्षेत्र अंतर्गत करमौर गांव में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। यहां प्रेम प्रसंग के शक में नौवीं कक्षा के छात्र की बेरहमी से गला रेतकर हत्या कर दी गई। मृतक की पहचान सुजीत कुमार (14 वर्ष) के रूप में हुई है। किशोर का शव गांव से करीब एक किलोमीटर दूर एक गड्ढे से बरामद किया गया है। शव के गले पर धारदार हथियार से किए गए गहरे जख्म के निशान मिले हैं, जिससे हत्या की पुष्टि होती है।

गांव की एक लड़की से बात होती थी

परिजनों के अनुसार, सुजीत कुमार गुरुवार की देर शाम से लापता था। पूरी रात और दिन हमलोगों ने खोजबीन की लेकिन, सुजीत कहीं नहीं मिला। काफी खोजबीन के बाद गांव से लगभग आधा किलोमीटर दूर रहने वाली एक लड़की पर संदेह हुआ, जिससे किशोर की बातचीत हुआ करती थी। इसके बाद हमलोगों डायल 112 ( पुलिस इमरजेंसी सर्विस) को फोन किया। पुलिस टीम के साथ हमलोग घर पहुंचे, जहां कमरे के अंदर रखे बक्से को खोलकर देखने को कहा। लेकिन, लड़की के परिजन और डायल 112 सहमत नहीं हुए। 

बीस घंटे बाद मिला सुजीत का शव

घटना के करीब बीस घंटे बाद शुक्रवार शाम को करमौर गांव के बाहर एक गड्ढे से सुजीत का शव बरामद किया गया। परिजनों का आरोप है कि पहले किशोर के साथ बेरहमी से मारपीट की गई और उसके बाद धारदार हथियार से गला रेतकर उसकी हत्या कर दी गई। मामले की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। एसडीपीओ-1 आनंद कुमार सिंह ने बताया कि पूरे मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

Leave a Reply

Next Post

संसद हमले की 24वीं बरसी: पीएम मोदी-राहुल गांधी समेत कई नेताओं ने शहीदों को दी श्रद्धांजलि, बलिदान को किया याद

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर नई दिल्ली 13 दिसंबर 2025। आज संसद हमले की 24वीं बरसी पर देश अपने वीर सपूतों को याद कर रहा है, जिन्होंने बिना अपनी जान की परवाह करते हुए आतंकियों के मंसूबे को नाकाम किया। इस अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन, लोकसभा में नेता […]

You May Like

'2017 से पहले ठेके पर होती थी नकल'....|....170 साल पुराने खड़े हनुमान मंदिर का बदला ठिकाना....|....AI के युग में शिक्षक बनें विद्यार्थियों के मार्गदर्शक, तकनीक के विवेकपूर्ण उपयोग की दें सीख : राज्यपाल श्री डेका....|....तेज रफ्तार में बिना हेलमेट बाइक चला रहे थे 2 नाबालिग....|....बिलासपुर में अंबेडकर प्रतिमा से कथित छेड़छाड़....|....13 विषयों में पीजी, गणित का डर किया दूर....|....यूएस ओपन हाईलाइट्स: नवारो-टाउनसेंड और नोस्कोवा चौथे राउंड में....|....गिनीज बुक में दर्ज: 100 km दौड़कर गेंद फेंकी....|....ईरान के परमाणु कार्यक्रम पर छाया संकट....|....चिलिमे सुरंग में फंसे लोगों के लिए बचाव अभियान