भारत में अवैध तरीके से घुसे दो चीनी नागरिक बिहार में गिरफ्तार, 15 दिन तक नोएडा में रहे; किसी को नहीं लगी भनक

शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

पटना 13 जून 2022। नेपाल बॉर्डर के रास्ते भारत में अवैध तरीके से घुसे दो चीनी नागरिकों को सीमा सशस्त्र बल के जवानों ने गिरफ्तार किया है। दोनों की गिरफ्तारी बिहार के सीतामढ़ी जिले से हुई, जिसके बाद उन्हें बिहार पुलिस के हवाले कर दिया गया। एसएसबी अधिकारियों ने बताया, दोनों चीनी नागरिक भारतीय सीमा में करीब 300 मीटर अंदर दिखाई दिए थे। उनसे पूछताछ की गई। दोनों के पास भारतीय वीजा नहीं मिला, जिसके बाद दोनों को गिरफ्तार कर लिया गया। अधिकारियों ने बताया पकड़े गए चीनी नागरिकों की पहचान 30 वर्षीय लू लैंग और 32 साल के यू हेलेंग के रूप में हुई है। दोनों से पूछताछ की जा रही है। 

साईकिल से नेपाल बॉर्डर पर पहुंचे 
पूछताछ के दौरान चीनी नागरिकों ने बताया, वे चीन से थाईलैंड पहुंचे थे। इसके बाद नेपाल के काठमांडू पहुंचे। यहां से साईकिल पर सवार होकर वे नेपाल बॉर्डर पर आ गए और 24 मई को दोनों अवैध तरीके से भारतीय सीमा में घुस आए। इसके बाद दोनों ने एक कार रेंट पर ली और वहां से नोएडा में रहने वाले कैरी नाम के दोस्त के पास पहुंच गए। 

15 दिन तक नोएडा रहे, पुलिस पता नहीं 
दोनों चीनी नागरिक करीब 15 दिन तक नोएडा में रहे। कई जगहों पर घूमते रहे, लेकिन इसके बाद भी दोनों की खबर न तो पुलिस को लगी और न ही सुरक्षा एजेंसियों को। पूछताछ के दौरान दोनों ने बताया कि शनिवार को उन्होंने दोबारा एक कार रेंट पर ली और नेपाल बॉर्डर पहुंच गए। यहां से वे पैदल ही बॉर्डर पार करने का प्रयास कर रहे थे। हालांकि, एसएसबी ने दोनों को पकड़ लिया। 

नोएडा पुलिस ने भी शुरू की जांच 
मामला सामने आने के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया है। बिहार पुलिस के साथ ही साथ नोएडा पुलिस ने भी अपनी जांच शुरू कर दी है। चीनी नागरिक 15 दिन तक नोएडा में किस-किस से मिले और कहां ठहरे, इसकी जांच की जा रही है। पुलिस अधिकारियों ने बताया, संदिग्धों के पास से नेपाली पासपोर्ट, तीन एटीएम कार्ड, सिगरेट व अन्य सामान बरामद किया गया है।

Leave a Reply

Next Post

प्रदेश के कई इलाकों में बारिश से मंद पड़े गर्मी के तेवर, राजगढ़ में 9 तो भोपाल में 8 डिग्री तक गिरा पारा

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर भोपाल 13 जून 2022। मध्य प्रदेश में प्री मानसून एक्टिव होने से गर्मी से राहत है। पिछले 24 घंटों में उज्जैन में 49, धार में 41.6, पचमढ़ी में 18 मिमी बारिश हुई है। इंदौर, भोपाल, सागर संभाग के जिलों में भी बारिश ट्रेस की गई है। […]

You May Like

मछली पकड़ने गए कारपेंटर की नदी में डूबने से मौत....|....बाबाधाम जाने वाले कांवड़ियों के लिए खुशखबरी....|....ऑक्सीजोन से विस्थापित दुकानदार क्रिस्टल आर्केड के सामने बसाए जाएंगे....|....पुलिस कार्रवाई पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, स्वतंत्र जांच के संकेत....|....अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार दो युवकों की मौत....|....गौरेला में बारिश के कारण स्कूल नहीं जा पा रहे थे बच्चे....|....नवविवाहित दंपती को सोशल मीडिया पर अश्लील संदेश भेजकर किया परेशान....|....करोड़ों के स्क्रैप चोरी मामले में सीआईएसएफ के 7 जवान सस्पेंड....|....फर्जी एसीबी अधिकारी बनकर आबकारी अधिकारी से मांगी शराब और नकदी....|....कार्बन फैक्ट्री ब्लास्ट के बाद एक और लापरवाही