अंबिकापुर-जबलपुर ट्रेन की चपेट में आकर युवक के कटे पैर, इलाज के दौरान मौत, युवती ने दिखाई हिम्मत

admin
शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

सूरजपुर 23 फरवरी 2026। छत्तीसगढ़ के सूरजपुर जिले से शनिवार की रात अंबिकापुर-जबलपुर ट्रेन की चपेट में आने से एक युवक के दोनों पैर जांघ के पास बुरी तरह कट गए। वही युवक पटरी पर बुरी तरह से जख्मी हुआ पड़ा मिला। उक्त हादसा रेलवे फाटक के समीप की बताई जा रही है। हादसे के समय ट्रेन की रफ्तार धीमी थी। ट्रेन रुकने के बाद पैसेंजर उतरे, लेकिन कोई भी शख्स युवक को हाथ नहीं लगाया। इसी बीच एक युवती ने हिम्मत दिखाई और ट्रेन के भीतर मोबाइल टार्च के सहारे अंदर घुसकर अपने स्टॉल से बांधकर युवक को बाहर निकाला। युवक को गंभीर स्थिति में मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई है।

सूरजपुर जिले के गोपालपुर निवासी मयंक तिवारी पिता मनोज नाथ तिवारी उम्र 24 वर्ष शनिवार की शाम को दोस्तों के साथ घूमने निकला था। वह देर रात तक वापस नहीं लौटा। इसी बीच रात करीब 10.30 सूरजपुर रेलवे स्टेशन से करीब 500 मीटर की दूरी पर अंबिकापुर-जबलपुर ट्रेन की चपेट में उसके आने की जानकारी परिजन को मोबाइल पर मिली। खबर सुनकर परिजन तत्काल मौके पर पहुंचे। ट्रेन की चपेट में आने से युवक के दोनों पैर घुटने के ऊपर से कट गए थे। युवक को गंभीर स्थिति में मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

युवती ने दिखाया साहस
सूरजपुर रेलवे स्टेशन से करीब 500 मीटर की दूरी पर ट्रेन रेलवे फाटक पार कर रही थी। इस दौरान उसकी रफ्तार धीमी थी। ट्रेन की चपेट में आने की जानकारी मिलने पर चालक ने ट्रेन को रोक दी। नीचे उतर कर पैसेंजर्स ने देखा कि ट्रेन की पटरी पर युवक छटपटा रहा है। इस दौरान किसी ने उसे निकालने की कोशिश नहीं की। इसी बीच कटनी से अंबिकापुर आ रही युवती ने हिम्मत दिखाई और मोबाइल का टॉर्च जलाकर ट्रेन के नीचे घुसी और अपने स्टॉल से बांधकर उसे बाहर निकाला। इस स्थिति में भी युवक बात कर रहा था। युवती ने उसके मोबाइल का पासवर्ड पूछकर परिजन को फोन से जानकारी दी।

पैर बांधकर पटरी पर देखे जाने की चर्चा
घटना के बाद लोगों के बीच ऐसी चर्चा कि युवक के पैर बांधकर किसी ने पटरी पर लिटा दिया था। यह भी कहा जा रहा है कि युवक ने दोस्तों के साथ मिलकर शराब पी थी। इस दौरान विवाद के बाद उसके साथ रहे कुछ लोगों ने ही उसके साथ ऐसी वारदात को अंजाम दिया। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Leave a Reply

Next Post

सपनों को नए पंख: बस्तर में पहली बार NCC एयर कैडेट्स जैसा 'फ्लाइंग एक्सपोजर', छात्राओं ने विमान को करीब से देखा

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर जगदलपुर 23 फरवरी 2026। बस्तर के मां दंतेश्वरी हवाई अड्डे में नारायणपुर के स्कूली छात्रों को पहली बार ‘उड़ान अनुभव’ मिला। यह जिला प्रशासन की विशेष पहल पर आयोजित एक उच्च-स्तरीय शैक्षणिक भ्रमण था। इसे बस्तर के इतिहास में एक ऐतिहासिक उपलब्धि के रूप में दर्ज किया […]

You May Like

राज्यपाल डेका ने न्यायाधिपति कृष्न राम महापात्र को छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश पद की दिलाई शपथ....|....रायगढ़ में शोरूम यार्ड से 4 एक्टिवा चोरी; आरोपी गिरफ्तार....|....दिल्ली पीजी हादसे में दुर्ग के युवराज की मौत....|....वैशाली-सारण में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे सम्राट चौधरी....|....वन नेशन-वन इलेक्शन लागू करने पर जोर....|....इंदौर: वार्ड 60 के बाद 58 में भी टले निकाय उपचुनाव, वोटर लिस्ट में मिली गड़बड़ी....|....विधायक रामेश्वर बोले- काजी कैंप में मिसाइल गिरा दो....|....हिमाचल में बारिश का कहर: 85 सड़कें बंद....|....राहुल गांधी पर केस दर्ज कराने वाले अमित कुमार पर एससी समाज से न होने का आरोप, वाल्मीकि समाज भड़का....|....सीबीआई कोर्ट का फैसला; फर्जी दस्तावेज और पासपोर्ट मामले में आचार्य बालकृष्ण बरी