कैमरे का सामना करने के लिए बेहद उत्साहित हूं : सोनम कपूर

Chhattisgarh Reporter
शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर/ (अनिल बेदाग)

मुंबई 03 सितंबर 2024। बॉलीवुड स्टार सोनम कपूर अगले साल की शुरुआत में अपनी प्रेग्नेंसी के बाद अपने पहले प्रोजेक्ट की शूटिंग शुरू करने के लिए तैयार हैं। यह एक ग्लोबल प्लेटफॉर्म पर स्ट्रीमिंग प्रोजेक्ट होगा। हालांकि, इस प्रोजेक्ट के बारे में अतिरिक्त जानकारी जल्द ही घोषित की जाएगी। सोनम ने पुष्टि की, “मैं अपनी प्रेग्नेंसी के बाद फिर से कैमरे का सामना करने के लिए बेहद उत्साहित हूं। मुझे एक्टर होना पसंद है और अपने प्रोफेशन के जरिए इतने दिलचस्प किरदारों को जीना पसंद है।  इंसान मुझे हमेशा से आकर्षित करते हैं और मुझे अलग-अलग भूमिकाएं निभाना बहुत पसंद है। मैं अपने अगले प्रोजेक्ट का बेसब्री से इंतजार कर रही हूं।”

उन्होंने कहा, “मैं अगले साल की शुरुआत में सेट पर लौटूंगी। इस प्रोजेक्ट की डिटेल्स अभी तय की जा रही हैं, इसलिए मैं इसके बारे में अधिक जानकारी नहीं दे सकती। यह एक बड़ा प्रोजेक्ट है। फिलहाल मैं इतना ही कह सकती हूं।”

Leave a Reply

Next Post

मुख्यमंत्री साय प्रदेश अध्यक्ष देव के हाथों सदस्यता लेकर भाजपा के अभियान की शुरुआत करेंगे

शेयर करेप्रदेश महामंत्री संजय श्रीवास्तव ने बताया : शुभारंभ कार्यक्रम में रमेश बैस, बृजमोहन, मूणत, पुरंदर, मोतीलाल,अनुराग सिंहदेव सहित पार्टी पदाधिकारी, मंत्री, सांसद-विधायक रहेंगे मौजूद हजारों कार्यकर्ता पार्टी की सदस्यता ग्रहण कर अभियान को संगठन की दृष्टि से मील का पत्थर साबित करेंगे : श्रीवास्तव सदस्यता अभियान को लेकर सभी […]

You May Like

जूनियर हॉकी एशिया कप: भारतीय पुरुष टीम ने दूसरे मैच में दिखाया जुझारूपन....|....इंडोनेशिया में ज्वालामुखी फटने से छह एयरपोर्ट बंद....|....महानंदा एक्सप्रेस के इंजन समेत तीन हिस्से पटरी से उतरे; मची अफरा-तफरी....|....गोरक्ष घाट पर गुंबद गिरने से अधिवक्ता की मौत....|....दो युवकों की मौत, आठ घंटे बाद खाई में मिली लाश....|....कानपुर में कच्ची छत ढहने से पिता समेत तीन बेटियों की मौत....|....65 साल के बुजुर्ग ने हैदराबाद मैराथन में जीता गोल्ड....|....इंदौर में सफाई मित्रों ने त्यौहार पर मनाई छुट्टी....|....मध्यप्रदेश में शुरू होगी नई मोबिलिटी क्रांति....|....चौथे स्टेज के स्तन कैंसर में भी इलाज संभव